Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL News: राउरकेला जनरल हॉस्पिटल के निजीकरण की तैयारियों के खिलाफ सड़क पर उतरे कर्मचारी, महिलाओं ने भी खोला मोर्चा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL News: राउरकेला जनरल हॉस्पिटल के निजीकरण की तैयारियों के खिलाफ सड़क पर उतरे कर्मचारी, महिलाओं ने भी खोला मोर्चा

Azmat ali 17/11/2025 1 minute read
SAIL News RSP Employees Protest Against Preparations for the Privatization of Rourkela General Hospital, Women also Join

राउरकेला श्रमिक संघ (आरएसएस) और गंगपुर मजदूर मंच (जीएमएम) के बैनर तले आईजीएच के निकट शांतिपूर्ण सामूहिक प्रदर्शन किया गया।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल के अस्पतालों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारियों के खिलाफ राउरकेला स्टील प्लांट के कर्मचारी भी सड़क पर उतर चुके हैं। आरएसपी की मान्यता प्राप्त यूनियन इंटक के बैनर तले कर्मचारियों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। राउरकेला जनरल हॉस्पिटल को बचाने के लिए सेल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और फैसला वापस लेने की मांग की।

राउरकेला श्रमिक संघ (आरएसएस) और गंगपुर मजदूर मंच (जीएमएम) की ओर से शाम 5:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक आईजीएच के निकट शांतिपूर्ण सामूहिक प्रदर्शन किया गया।

इंटक के महासचिव प्रशांत बेहतरा के नेतृत्व में महिला कर्मचारियो ने भी मोर्चा खोला। हाथों में तख्तियां लिए नारेबाजी की गई। आईजीएच का निजीकरण बंद किया जाए आदि नारेबाजी की गई। काउंटर पर दवाइयों की अनुपलब्धता के परिणामस्वरूप निर्धारित समय के भीतर दवाइयाँ उपलब्ध न हो पाने, निर्धारित रेफरल दवाओं के स्थान पर वैकल्पिक ब्रांड की दवाइयाँ उपलब्ध कराने, मूल निर्धारित दवाइयाँ बहाल की जाए, सभी इनडोर वार्डों में एयर-कंडीशनिंग (एसी) यूनिट लगाने, आईसीयू के मरीजों के परिचारकों के लिए एक वातानुकूलित प्रतीक्षालय का प्रावधान, मधुमेह के मरीजों के लिए इंसुलिन की आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई।

इसके अलावा अल्ट्रासाउंड और एमआरआई जाँच में देरी को दूर करने की आवाज उठी। एमआई मेडिकल बोर्ड का निर्णय उसी दिन पूरा करने और एमआई के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जाने की मांग की गई।

शेड सहित वाहन स्टैंड बनाया जाना है। वार्डों का अधूरा नवीनीकरण जल्द ही पूरा किया जाए। आईसीयू में गंभीर रोगियों के लिए अलग डिस्पेंसरी और सभी वार्डों के शौचालयों में कमोड की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Cycle Polo Competition: छत्तीसगढ़ की धमाकेदार शुरुआत, फाइनल में महिला और सेमीफाइनल में पुरुष टीम
Next: भिलाई स्टील प्लांट में भीषण हादसा, मजदूर लहूलुहान, मौत से कोहराम

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.