Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • RINL Accident: मानवाधिकार आयोग की बड़ी कार्रवाई, 9 श्रमिकों की मौत का स्वतः संज्ञान, आंध्र प्रदेश सरकार को नोटिस
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RINL Accident: मानवाधिकार आयोग की बड़ी कार्रवाई, 9 श्रमिकों की मौत का स्वतः संज्ञान, आंध्र प्रदेश सरकार को नोटिस

Azmat ali 12/06/2026 1 minute read
Human Rights Commission Takes Action Regarding RINL Accident issues Notice to the Andhra Pradesh Government 2

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में सुरक्षा लापरवाही के आरोपों पर मानवाधिकार आयोग सख्त, दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट।

  • NHRC Action on RINL Blast: 9 श्रमिकों की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त।
  • विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा, सुरक्षा लापरवाही के आरोपों की होगी जांच।
  • RINL Blast Update: 1600 डिग्री तापमान में हुआ था विस्फोट, 9 मजदूरों की मौत पर हो चुकी है।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली/विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के स्टील प्लांट में हुए भीषण विस्फोट और आग के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने हादसे में 9 श्रमिकों की मौत और छह अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है।

एनएचआरसी ने कहा है कि यदि मीडिया रिपोर्टों में प्रकाशित तथ्य सही हैं, तो यह मामला श्रमिकों के मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन की श्रेणी में आता है। आयोग ने राज्य सरकार से दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

सुरक्षा नियमों की अनदेखी के आरोप

श्रमिक संगठनों ने इस हादसे के लिए संयंत्र प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी का आरोप लगाया है। यूनियनों का कहना है कि समय रहते आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू किए जाते तो इतनी बड़ी जनहानि टाली जा सकती थी। इन्हीं आरोपों को गंभीरता से लेते हुए एनएचआरसी ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL-Railway Coach Factory Project: अधीर रंजन चौधरी ने अश्विनी वैष्णव को भेजा प्रस्ताव, पढ़ें

1600 डिग्री तापमान पर हुआ था भयावह विस्फोट

8 जून 2026 को वाइजैग स्टील प्लांट की ‘स्टील मेल्टिंग शॉप’ में लगभग 150 टन तरल स्टील को एक लेडल के माध्यम से ले जाया जा रहा था। उस समय स्टील का तापमान करीब 1600 डिग्री सेल्सियस था।

अचानक पात्र में विस्फोट हो गया, जिससे पिघला हुआ स्टील पूरे कार्यस्थल पर फैल गया। विस्फोट इतना भीषण था कि कई श्रमिक उसकी चपेट में आ गए। हादसे में 9 श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कम से कम छह अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bokaro Steel Plant Recruitment for Young Professionals: 1 लाख 40 हजार तक सैलरी, आवेदन शुरू, अंतिम तारीख 1 जुलाई

मुआवजा और घायलों की स्थिति पर मांगा जवाब

मानवाधिकार आयोग ने अपने नोटिस में स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार द्वारा भेजी जाने वाली रिपोर्ट में घायल श्रमिकों की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति का पूरा विवरण शामिल होना चाहिए। इसके साथ ही आयोग ने यह भी पूछा है कि मृतकों के परिजनों तथा घायलों को कितनी मुआवजा राशि दी गई है और भुगतान की प्रक्रिया किस स्थिति में है।

ये खबर भी पढ़ें: Visakhapatnam Steel Plant Accident: सीटू बोला-सुरक्षा से समझौते और निजीकरण की राजनीति का खतरनाक रिज़ल्ट, BSP भी उसी मॉडल पर

देशभर में उठे सुरक्षा मानकों पर सवाल

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए इस हादसे ने एक बार फिर देश के भारी उद्योगों में श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रमिक संगठनों का कहना है कि उत्पादन बढ़ाने की होड़ में कई बार सुरक्षा मानकों से समझौता किया जाता है, जिसका खामियाजा कर्मचारियों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ता है। अब सभी की नजरें एनएचआरसी की जांच और राज्य सरकार की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे हादसे के वास्तविक कारणों और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें: बिकने नहीं देंगे सेक्टर 9 हॉस्पिटल: कलेक्टर साहब आप भी कुछ कीजिए, बीएसपी सबकुछ छुपा रहा

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Employees Provident Fund Organisation: मृत्यु क्लेम का तुरंत करें निपटारा, निष्क्रिय PF खाताधारकों को दिलाएं उनका पैसा, EPFO एक्शन में
Next: Bhilai Township Crime: गुंडागर्दी से दहशत, 24 घंटे में तीन मारपीट की वारदातें, युवकों पर बल्ले, रॉड और नुकीले हथियार से हमला, FIR

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.