Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Employees Provident Fund Organisation: मृत्यु क्लेम का तुरंत करें निपटारा, निष्क्रिय PF खाताधारकों को दिलाएं उनका पैसा, EPFO एक्शन में
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Employees Provident Fund Organisation: मृत्यु क्लेम का तुरंत करें निपटारा, निष्क्रिय PF खाताधारकों को दिलाएं उनका पैसा, EPFO एक्शन में

Azmat ali 12/06/2026 1 minute read
Employees Provident Fund Organisation Settle Death Claims Promptly and Ensure inactive PF Account Holders Receive their Funds EPFO in Action

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन सीजी की 27वीं क्षेत्रीय समिति बैठक। श्रम सचिव ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर दिया जोर।

ईपीएफओ से जारी मुख्य बातें

  • मृत्यु क्लेम के त्वरित निपटारे के निर्देश।
  • निष्क्रिय PF खातों के लाभार्थियों को भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर।
  • सभी 33 जिलों में हर माह 27 तारीख को होगा ‘निधि आपके निकट’ कार्यक्रम।
  • माजिक सुरक्षा योजनाओं के विस्तार और EPF अधिनियम के अनुपालन पर चर्चा।
  • EPFO की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
  • अपने-अपने क्षेत्रों में नियोक्ताओं और पीएफ सदस्यों को ‘निधि आपके निकट’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय समिति की 27वीं बैठक गुरुवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रम विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने की। इस दौरान उन्होंने उद्योगों में होने वाली आकस्मिक मृत्यु के मामलों में मृत्यु क्लेम के त्वरित निपटारे और निष्क्रिय भविष्य निधि (PF) खातों के लाभार्थियों को भुगतान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए।

श्रम सचिव ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में दुर्घटनावश होने वाली मौतों के मामलों में ईएसआईसी (ESIC) और संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर ऐसे प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर तुरंत निपटाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि निष्क्रिय पड़े भविष्य निधि खातों के वास्तविक लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें उनकी जमा राशि उपलब्ध कराई जाए।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: मोदी जी SAIL अधिकारी-कर्मचारी उच्च पेंशन से वंचित, EPFO कर रहा तंग, सेफी ने की हस्तक्षेप की मांग

हर जिले में होगा ‘निधि आपके निकट’ कार्यक्रम

बैठक में सचिव हिमशिखर गुप्ता ने निर्देश दिए कि राज्य के सभी 33 जिलों में प्रत्येक माह की 27 तारीख को आयोजित होने वाले ‘निधि आपके निकट’ कार्यक्रम में जिला कलेक्टर, ईएसआईसी, सहायक श्रम आयुक्त, उप श्रम आयुक्त तथा राज्य सरकार के संबंधित विभागों की अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इससे पीएफ सदस्यों और नियोक्ताओं की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान हो सकेगा।

EPFO की योजनाओं और उपलब्धियों की दी जानकारी

बैठक का संचालन सदस्य सचिव एवं क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त जयवदन इंगले ने किया। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली, न्यायालयीन मामलों, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, कर्मचारी पंजीकरण योजना-2025, प्रयास, तत्पर, कन्वर्जेंस बैठक तथा नवीन साइट्स प्रोजेक्ट की प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

जयवदन इंगले ने सभी सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियोक्ताओं और पीएफ सदस्यों को ‘निधि आपके निकट’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।

ये खबर भी पढ़ें: वरिष्ठ कलाकारों को भी मिलती है पेंशन, आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी जरूरी

सामाजिक सुरक्षा के विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा

बैठक में छत्तीसगढ़ में ईपीएफ अधिनियम के प्रभावी अनुपालन, सामाजिक सुरक्षा लाभों के विस्तार, संगठन की उपलब्धियों और विभिन्न चुनौतियों पर व्यापक चर्चा की गई। समिति ने श्रमिकों और कर्मचारियों तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कई सुझाव भी दिए।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organisation: पेंशन भुगतान आदेश, EPFO रजिस्ट्रेशन, कर्मचारियों के UAN पर सरकार का संसद में जवाब

ये रहे प्रमुख सहभागी

बैठक में उप केंद्रीय श्रमायुक्त बिधान चंद्र नायक, ईपीएफओ के उप निदेशक एन.के. पटनायक एवं रत्नेश राजन्या उपस्थित रहे। नियोक्ता पक्ष से छत्तीसगढ़ उद्योग महासंघ के अध्यक्ष महेश कक्कड़ तथा उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विन गर्ग ने भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन-पेंशन में संशोधन को दी मंजूरी

कर्मचारी प्रतिनिधियों में राधेश्याम जायसवाल, ईश्वर चंदेल, शंख ध्वनि सिंह एवं एच.एस. मिश्रा शामिल रहे। वहीं ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर से क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त जयवदन इंगले, गौरव डोगरा, देबाशीष चांद तथा सहायक भविष्य निधि आयुक्त आकाश अग्रवाल उपस्थित थे। बैठक में पावर प्वाइंट प्रस्तुति गौरव डोगरा द्वारा दी गई।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: EPFO-श्रम मंत्रालय सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानकर 2014 से पूर्व रिटायर्ड को दे EPS 95 हायर पेंशन

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL-Railway Coach Factory Project: अधीर रंजन चौधरी ने अश्विनी वैष्णव को भेजा प्रस्ताव, पढ़ें
Next: RINL Accident: मानवाधिकार आयोग की बड़ी कार्रवाई, 9 श्रमिकों की मौत का स्वतः संज्ञान, आंध्र प्रदेश सरकार को नोटिस

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.