Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township Crime: गुंडागर्दी से दहशत, 24 घंटे में तीन मारपीट की वारदातें, युवकों पर बल्ले, रॉड और नुकीले हथियार से हमला, FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township Crime: गुंडागर्दी से दहशत, 24 घंटे में तीन मारपीट की वारदातें, युवकों पर बल्ले, रॉड और नुकीले हथियार से हमला, FIR

Azmat ali 12/06/2026 1 minute read
Bhilai Township Crime Three Assault Incidents in 24 hours Youths Attacked with Bats Rods and Sharp Weapons

Bhilai Township Crime: पुरानी रंजिश से लेकर सामान खरीदने के विवाद तक में चले लाठी-डंटे। भट्ठी और भिलाई नगर थाने में एफआईआर दर्ज।

  • सेक्टर एरिया में बढ़ा अपराध का ग्राफ, युवकों पर नुकीले हथियार और बेसबॉल बैट से हमला।
  • भिलाई में कानून व्यवस्था पर सवाल: नेल्सन चौक, शनिचरी बाजार और सिविक सेंटर में मारपीट की वारदात पर रिपोर्ट दर्ज।
  • भिलाई टाउनशिप में दहशत: पुरानी रंजिश और मामूली विवाद में जमकर चले हाथ-पैर, तीन एफआईआर दर्ज।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। सेक्टर एरिया में आए दिन मारपीट और गुंडागर्दी की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते 24 घंटे के भीतर अलग-अलग स्थानों पर मारपीट के तीन मामले दर्ज हुए हैं। इन घटनाओं में युवकों पर बेसबॉल बल्ले, लोहे की रॉड और नुकीले हथियार से हमला किया गया। घायलों ने भट्ठी थाना और भिलाई नगर थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुरानी रंजिश में युवक पर बल्ले और नुकीले हथियार से हमला

पहला मामला सेक्टर-1 स्थित नेल्सन चौक का है। 12वीं कक्षा के छात्र आदित्य पाल ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्तों रोहन राव और सौनक देशलहरे के साथ काम से सेक्टर-1 गया था। शाम करीब 5.45 बजे नेल्सन चौक के पास रोहित साहू, अरमान और उनके अन्य साथी मिले।

आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। शिकायत के अनुसार रोहित साहू ने नुकीले हथियार से, अरमान ने बेसबॉल बल्ले से तथा अन्य युवकों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। हमले में आदित्य की आंख और सीने के पास चोट आई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दोनों दोस्तों को भी चोटें लगीं।

ये खबर भी पढ़ें: बिकने नहीं देंगे सेक्टर 9 हॉस्पिटल: कलेक्टर साहब आप भी कुछ कीजिए, बीएसपी सबकुछ छुपा रहा

पान ठेले में सामान लेने पहुंचे युवक पर लोहे की रॉड से हमला
दूसरा मामला सेक्टर-1 शनिचरी बाजार क्षेत्र का है। टीवी केबल का काम करने वाले दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 10 जून की रात करीब 11.30 बजे वह अपने दोस्तों आशीष सिंह और पी. श्रीनिवास राव के साथ देवराज पान ठेला के पास सामान खरीदने गया था।

दिनेश के अनुसार सामान पहले देने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि पान ठेला संचालक और उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और फिर हाथ-मुक्कों तथा लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में दिनेश की आंख, कंधे और कलाई में चोटें आई हैं। घटना के दौरान उसके दोस्तों ने बीच-बचाव किया।

ये खबर भी पढ़ें: Visakhapatnam Steel Plant Accident: सीटू बोला-सुरक्षा से समझौते और निजीकरण की राजनीति का खतरनाक रिज़ल्ट, BSP भी उसी मॉडल पर

सिविक सेंटर शराब भट्ठी में विवाद, इडली-दोसा विक्रेता से मारपीट

तीसरा मामला सिविक सेंटर क्षेत्र का है। इडली-दोसा विक्रेता एस. बाबू ने पुलिस को बताया कि वह 11 जून को दोपहर करीब 12 बजे सिविक सेंटर स्थित शराब भट्ठी गया था। वहां पहले से मौजूद कंट्री अभिषेक नामक युवक ने उसे देखकर विवाद शुरू कर दिया।

शिकायत के अनुसार आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर दी। घटना में एस. बाबू की कलाई में चोट आई, जिसके बाद उन्होंने सुपेला के शासकीय अस्पताल में उपचार कराया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bokaro Steel Plant Recruitment for Young Professionals: 1 लाख 40 हजार तक सैलरी, आवेदन शुरू, अंतिम तारीख 1 जुलाई

टाउनशिप में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोग चिंतित

लगातार सामने आ रही मारपीट की घटनाओं ने सेक्टर एरिया के रहवासियों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम होने वाली मारपीट और गुंडागर्दी की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने तीनों मामलों में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: RINL Accident: मानवाधिकार आयोग की बड़ी कार्रवाई, 9 श्रमिकों की मौत का स्वतः संज्ञान, आंध्र प्रदेश सरकार को नोटिस
Next: Job Fair: 17 जून को 2329 पदों पर भर्ती, 10वीं से इंजीनियरिंग, एमबीबीएस तक को मौका, यहां आइए, नौकरी पाइए

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.