Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई में तेज बारिश और हवा का असर, सेंट्रल एवेन्यू पर गिरा पेड़, स्कूटी सवार महिला को मामूली चोट
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई में तेज बारिश और हवा का असर, सेंट्रल एवेन्यू पर गिरा पेड़, स्कूटी सवार महिला को मामूली चोट

Azmat ali 06/07/2026 1 minute read
Impact of heavy Rain in Bhilai Tree Falls on Central Avenue Woman Sustains Minor Injuries

पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिरने से कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। बीएसपी की टीम ने रास्ता खोला।

  • घटना एक बार फिर इस बात की चेतावनी है कि खराब मौसम के दौरान थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई में लगातार हो रही तेज बारिश और तेज हवाओं का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। पिछले दो दिनों से बदले मौसम के कारण शहर के अलग-अलग इलाकों में पेड़ और उनकी भारी डाल टूटकर गिर रही हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे सेक्टर-3 में एक बड़ा पेड़ सड़क पर अचानक गिर पड़ा। उसी दौरान वहां से गुजर रही एक स्कूटी सवार महिला इसकी चपेट में आ गई। हादसे में महिला को मामूली चोटें आईं, जबकि उसकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही भट्ठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला की मदद करते हुए उसे सुरक्षित उसके घर तक पहुंचाया।

ड़ सड़क के बीचों-बीच गिरने से कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। वाहनों की कतार लग गई। बाद में भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ की टूटी डालियों को हटाकर सड़क को साफ किया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण कई पुराने और कमजोर पेड़ों के गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और बड़े पेड़ों के नीचे वाहन खड़ा नहीं करने की अपील की जा रही है। हालांकि इस हादसे में बड़ा नुकसान टल गया। लेकिन यह घटना एक बार फिर इस बात की चेतावनी है कि खराब मौसम के दौरान थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL कार्मिकों ने मनाई रामविलास पासवान की जयंती, घरों में है सोने का सिक्का
Next: SAIL डायरेक्टर संग फोटो खिंचवाने, बुके देने का फायदा, CGM प्रमोशन कराने का झांसा दे रहा BSP कर्मचारी

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.