Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: सिंटर प्लांट 3 से अच्छी खबर, अब मिली ये सौगात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सिंटर प्लांट 3 से अच्छी खबर, अब मिली ये सौगात

Azmat ali 30/07/2026 1 minute read
Inauguration of a Modern Model Electrical Control Room at Sinter Plant 3

अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल विद्युत नियंत्रण कक्ष (Model Electrical Control Room) का नवीनीकरण एवं लोकार्पण।

  • मॉडल विद्युत नियंत्रण कक्ष का लोकार्पण सिंटर प्लांट-3 की परिचालन उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। आधुनिकीकरण, विश्वसनीयता एवं डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट 3 में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल विद्युत नियंत्रण कक्ष (Model Electrical Control Room) का नवीनीकरण एवं लोकार्पण किया गया। यह नियंत्रण कक्ष संयंत्र के महत्वपूर्ण विद्युत तंत्रों की सुरक्षित, विश्वसनीय एवं निर्बाध संचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

इस नियंत्रण कक्ष में एलसीआई ड्राइव (LCI Drives), आरआईओपी (RIOP) प्रणाली तथा अन्य महत्वपूर्ण विद्युत एवं ऑटोमेशन उपकरण स्थापित हैं, जो सिंटर प्लांट-3 के निर्बाध संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवेदनशील उपकरणों के बेहतर संचालन एवं उनकी विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए यहां औद्योगिक श्रेणी के नवीन एयर कंडीशनिंग यूनिट, इपॉक्सी रेजिन इंसुलेटेड फ्लोरिंग, रियल-टाइम ह्यूमन मशीन इंटरफेस (HMI), रिमोट बसबार तापमान निगरानी प्रणाली तथा आधुनिक विद्युत सुरक्षा उपकरण स्थापित किए गए हैं। इन सुविधाओं से उपकरणों की सतत निगरानी, त्वरित निर्णय, बेहतर सुरक्षा तथा रखरखाव कार्यों की दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

यह परियोजना मुख्य महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट-3) संजीव वर्गीज एवं महाप्रबंधक प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष राहुल बिजुरकर के मार्गदर्शन में तथा भादेव टुडू एवं विवेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुई। परियोजना का सफल क्रियान्वयन दीपक गुप्ता के नेतृत्व में अरुणेश शर्मा, राजेश साहू, केके वर्मा, एस. सी. साहू, अनिल खापेकर, देवेन्द्र यादव एवं कुशांक पटेल द्वारा किया गया। इस कार्य में महाप्रबंधक प्रभारी (मैकेनिकल) आई. वी. रमणा का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

लोकार्पण समारोह में मुख्य महाप्रबंधक (विद्युत) टी. के. कृष्णकुमार, महाप्रबंधक प्रभारी (ACWE) एसके. बेहरा सहित भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे आधुनिक इंजीनियरिंग, विद्युत सुरक्षा, उपकरणों की विश्वसनीयता तथा रखरखाव उत्कृष्टता की दिशा में एक अनुकरणीय प्रयास बताया।

मॉडल विद्युत नियंत्रण कक्ष का लोकार्पण सिंटर प्लांट-3 की परिचालन उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा यह भिलाई इस्पात संयंत्र की आधुनिक, सुरक्षित, डिजिटल एवं भविष्य उन्मुख औद्योगिक अवसंरचना विकसित करने की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से SAIL CMD डॉ. अशोक कुमार पंडा, बीएसएल डीआइसी प्रियरंजन ने की मुलाकात
Next: भिलाई स्टील प्लांट को हमेशा के लिए अलविदा, कर्मचारियों की आंखें भर आई, मेन गेट पर जश्न

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.