Skip to content
02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Lok Sabha Elections 2024: राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में वोटिंग का समय तय
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Lok Sabha Elections 2024: राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में वोटिंग का समय तय

29/03/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Lok-Sabha-Elections-2024-Voting-time-fixed-in-Rajnandgaon-Mahasamund-and-Kanker
  • राजनांदगांव संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत मोहला-मानपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 (Loksabha Election 2024) के अंतर्गत द्वितीय चरण में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में 26 अप्रैल 2024 को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें :  प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडेय ने संभाला मोर्चा, BMS की कार्य समिति भंग, हरिशंकर बने मंत्री, पढ़िए पदाधिकारियों के नाम

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राजनांदगांव संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। राजनांदगांव संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत मोहला-मानपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

ये खबर भी पढ़ें :  EPS 95 हायर पेंशन पर एक और झटका, पेंशन के हकदार नहीं होने का मैसेज वायरल, EPFO चुप

इसी प्रकार महासमुंद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, राजिम, कुरूद और धमतरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

महासमुंद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 9 मतदान केन्द्रों के लिए प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के शेष मतदान केन्द्रों के लिए मतदान का समय प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें :  एंबेडेड सिम पर ताज़ा खबर: मशीन-टू-मशीन संचार पर सिफारिशें जारी

कांकेर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सिहावा, संजारी बालोद, डोंडीलोहारा, गुण्डरदेही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। कांकेर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

ये खबर भी पढ़ें :  EPS 95 Pension News: पेंशनभोगी सरकार से नहीं मांग रहे भीख, कंट्रीब्यूशन का ब्याज ही बनता है 15000

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Lok Sabha Election 2024: एग्जिट पोल पर 19 अप्रैल से 1 जून तक बैन
Next: भिलाई पॉवर हाउस अंबेडकर चौक को लेकर बड़ी खबर, पढ़िए डिटेल

Related Stories

Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026
Farewell to RSP ED HR Tarun Mishra a 37 year journey with SAIL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ED HR तरुण मिश्रा की विदाई, 37 साल रहा SAIL में सफर, DIC आलोक वर्मा ने कही-बड़ी बात

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026
Farewell to RSP ED HR Tarun Mishra a 37 year journey with SAIL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ED HR तरुण मिश्रा की विदाई, 37 साल रहा SAIL में सफर, DIC आलोक वर्मा ने कही-बड़ी बात

Azmat ali 02/09/2026
Allegations of Molestation Against a SAIL ED
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के ED पर महिला अफसर ने लगाए छेड़छाड़ और गंदी नीयत के आरोप

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.