Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मैत्रीबाग फ्लॉवर शो 8 फरवरी: रंगोली में ऑपरेशन सिंदूर, प्रेमानंद महाराज की झलक और विमान हादसे का मंजर, देखिए फोटो
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मैत्रीबाग फ्लॉवर शो 8 फरवरी: रंगोली में ऑपरेशन सिंदूर, प्रेमानंद महाराज की झलक और विमान हादसे का मंजर, देखिए फोटो

Azmat ali 06/02/2026 (Last updated: 06/02/2026) 1 minute read
Maitribag Flower Show, February 8 Rangoli depicts Operation Sindoor a Glimpse of Premanand Maharaj and Air India Plane Crash

ऑपरेशन सिंदूर की झलक भी रंगोली में। कर्नल सोफिया क़ुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की झलक रंगों में आपको दिखेगी।

  • प्रकृति, डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्रा, चाय की रंगोली भी आपको आकर्षित करेगी। कई अन्य कलाकारों की प्रतिभा देखने को मिलेगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। मैत्रीबाग में 8 फरवरी को फ्लॉवर शो है। इस बार का फ्लॉवर शो काफी बदला-बदला दिखेगा। पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का सारा इंतजाम किया गया है। फूलों की रंग-बिरंगी बगिया हर किसी को खुशनुमा माहौल का एहसास होगा। साथ ही रंगों का खेल भी दिखेगा। रंगोली ऐसी कि मानों नजरों के सामने खुद कोई बैठा है। थ्री डी रंगोली की तरफ आप खुद-ब-खुद खींचे चले जाएंगे।

मैत्रीबाग में 8 फरवरी को फ्लॉवर शो है। इसकी तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही है। बारहसिंघा, लायन, फूलों का मोर, कछुआ आपको देखने के लिए मिलेगा। वहीं, रंगोली भी नजर आएगी।

ऑपरेशन सिंदूर की झलक भी रंगोली में दिखाई गई है। कर्नल सोफिया क़ुरैशी और भारतीय वायु सेना (IAF) में एक विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीर भी उतार दी गई है।

अपनी बहादुरी, नेतृत्व और चुनौतीपूर्ण मिशनों (जैसे ऑपरेशन सिंदूर में मीडिया ब्रीफिंग) से चर्चा में आईं दोनों महिला अधिकारियों की रंगोली आपको देशभक्ति के जज्बे में भर देगा।

साल 2025 के सबसे भीषण विमान हादसे का दर्द भी बयां किया गया है। गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें 241 पैसेंजर की जान चली गई थी। गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपानी की मौत भी इसी हादसे में हुई थी। कलाकारों ने हादसे के मंजर को बयां किया है। मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग और विमान को दिखाया गया है। पल भर के लिए आपको यही लगेगा कि नजरों के सामने हादसा हो रहा है।

कलाकारों ने भक्तिमय माहौल भी दर्शाया है। वृंदावन के प्रसिद्ध राधावल्लभ संप्रदाय के संत और अपनी भक्तिमय शिक्षाओं, नाम जप और सत्संग के लिए जाने-पहचाने प्रेमानंद जी महाराज का दर्शन भी आप यहां कर सकते हैं। रंगोली देखने जरूर आइए। खाटूश्याम जी की आकृति भी उकेरी गई है।

प्रकृति, डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्रा, चाय, बाल हिंसा, डॉग की रंगोली भी आपको आकर्षित करेगी। इसके अलावा 8 फरवरी को ही रंगोली प्रतियोगिता में आपको कई अन्य कलाकारों की प्रतिभा देखने को मिलेगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL IISCO Steel Plant: बर्नपुर डेली मार्केट के दुकानदारों को नोटिस, जमा करें बकाया, वरना लाइसेंस कैंसिल, कटेगा बिजली कनेक्शन
Next: SAIL CMD: पैरवी करने वालों से भयंकर चिढ़ते हैं अमरेंदु प्रकाश, भरी मीटिंग में DIC को दिखा चुके मंत्री की चिट्ठी…

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.