Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL CMD: पैरवी करने वालों से भयंकर चिढ़ते हैं अमरेंदु प्रकाश, भरी मीटिंग में DIC को दिखा चुके मंत्री की चिट्ठी…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CMD: पैरवी करने वालों से भयंकर चिढ़ते हैं अमरेंदु प्रकाश, भरी मीटिंग में DIC को दिखा चुके मंत्री की चिट्ठी…

Azmat ali 06/02/2026 1 minute read
SAIL CMD Amarendu Prakash is Extremely Irritated by Lobbyists Having Shown the Ministers Letter to the DIC in a Meeting

मंत्रालय, आइएएस, केंद्रीय अधिकारियों, आरएसएस, भाजपा नेताओं की पैरवी भी कर्मचारी का ट्रांसफर तक न करा सकी। सेफी-यूनियन से रिश्ते अच्छे नहीं थे।

साल 1991 में बोकारो स्टील प्लांट से कॅरियर शुरू करने वाले सीएमडी अमरेंदु प्रकाश पैरवी करने वालों से काफी चिढ़ते हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सीएमडी की विदाई 1 अप्रैल को हो जाएगी। इस्तीफा दे चुके हैं। नए सीएमडी की चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अचानक से सेल में हो रही उथल-पुथल के पीछे की काफी लंबी दास्तां है।

साल 1991 में बोकारो स्टील प्लांट से कॅरियर शुरू करने वाले अमरेंदु प्रकाश पैरवी करने वालों से काफी चिढ़ते हैं। यही वजह है कि सेफी और ट्रेड यूनियन नेताओं के साथ भी रिश्ते अच्छे नहीं बन सके। मिलना-जुलना, उठना-बैठना बड़ी मुहब्बत से करते। लेकिन, पैरवी के मामले में साथ न देते। इसलिए लोग नाराज हो जाते। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग सक्रिय हो गए हैं और भड़ास निकाल रहे।

ये खबर भी पढ़ें: तो क्या कर्नाटक कैडर के IAS होंगे SAIL के नए CMD, रेस में मनीष राज गुप्ता, आलोक वर्मा, एके पंडा भी

किसी ने अगर पैरवी की, तो उसकी खैर नहीं। बकायदा भरी मीटिंग में पानी तक उतार देते हैं। अपने मातहत को बता भी देते कि देखना, इस बंदे ने पैरवी कराई है। बिल्कुल तवज्जो मत देना। अमरेंदु प्रकाश के साथ काम कर चुके सेल कारपोरेट आफिस के अधिकारी बताते हैं कि वह पैरवी को बिल्कुल पसंद नहीं करते। प्रतिभा के बल पर सामने आने की बात करते हैं।

सभी प्लांट के उच्चाधिकारियों के साथ मीटिंग में एक स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज किसी अधिकारी की तारीफ कर रहे थे। मकसद ये था कि उसे लाभ दिया जाए। इतना सुनते ही सीएमडी अमरेंदु प्रकाश भड़क गए।

मुहब्बत से डीआइसी को बोले-सर, जिसकी बात आप कर रहे हैं, उसने मंत्रीजी से भी पैरवी कराया है। यह देखिए, लेटर। लेटर में जो भाषा लिखी है, वही बात आप बोल रहे हैं। इसलिए पैरवी कराने वालों से दूर रहिए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL CMD Resigned: 35 साल का रिश्ता सेल से अमरेंदु प्रकाश का एक झटके में खत्म, गरीब परिवार से नाता, कभी सेकंड नहीं आए, पढ़ें डिटेल

पैरवी शब्द से चिढ़ने की बात में दम लगता है। एक ट्रांसफर के मामले में मंत्रालय, आइएएस, केंद्रीय अधिकारियों, आरएसएस, भाजपा नेताओं की पैरवी के बाद भी एक कर्मचारी को राहत नहीं मिल सकी। पैरवी का दायरा इतना बड़ा था कि अमरेंदु प्रकाश की नजरों में कर्मचारी पर खतरे की सुई लटकती गई। घर वापसी न हो सकी। अमरेंदु प्रकाश की विदाई के बाद ही कुछ रास्ता बनता दिखेगा।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: SAIL CMD अमरेंदु प्रकाश दे चुके हैं इस्तीफा, 1 अप्रैल तक कार्यकाल, नए सीएमडी की चयन प्रक्रिया शुरू

कारपोरेट आफिस में सीएमडी के साथ काम करने वाले एक अधिकारी ने सूचनाजी.कॉम से खुलकर कहा-अगर, अमरेंदु प्रकाश इस्पात मंत्रालय के अधिकारियों की हां में हां मिलाने और पैरवी के आगे दंडवत हो जाते तो शायद इस्तीफा न देना पड़ता। कई बार सचिव तक को जवाब दे चुके हैं कि ये काम नहीं हो सकता है…।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मैत्रीबाग फ्लॉवर शो 8 फरवरी: रंगोली में ऑपरेशन सिंदूर, प्रेमानंद महाराज की झलक और विमान हादसे का मंजर, देखिए फोटो
Next: Railway News: छपरा, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज छिवकी,शहडोल, रायपुर, दुर्ग, राजनादंगांव होते गोंदिया तक चलेगी 2 होली स्पेशल ट्रेन

Related Stories

Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.