Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सांसद महुआ मोइत्रा ने सरकार से निकाला 500 प्राइवेट कंपनियों में रोजगार का ब्यौरा, पढ़ें मंत्री की रिपोर्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

सांसद महुआ मोइत्रा ने सरकार से निकाला 500 प्राइवेट कंपनियों में रोजगार का ब्यौरा, पढ़ें मंत्री की रिपोर्ट

12/02/2025 1 minute read
MP Mahua Moitra extracted from the government the details of employment in 500 private companies

सामान्य स्थिति के आधार पर 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों का लिए रोजगार दर्शाने वाला अनुमानित कामगार जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) 2023-24 में 58.2% है।

  • 5.52 करोड़ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) पंजीकृत किए गए हैं।
  • 5.44 करोड़ सूक्ष्म उद्यम, 7.28 लाख लघु उद्यम और 68.73 हजार मध्यम उद्यम शामिल हैं।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। टीएमसी से सांसद महुआ मोइत्रा ने श्रम और रोजगार मंत्रालय से निजी क्षेत्र की शीर्ष पांच सौ कंपनियों में रोजगार का ब्यौरा मांग लिया। निजी क्षेत्र की शीर्ष पांच सौ कंपनियों और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) में कितने कामगार नियोजित हैं?

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट के आवास में लगी आग, कर्मचारी, पत्नी और बच्चे की बची जान, BSL पर उठी अंगुली

इस सवाल का जवाब श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने दिया। उन्होंने बताया कि रोजगार और बेरोजगारी पर आधिकारिक डेटा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के माध्यम से एकत्र किया जाता है, जो 2017-18 से सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) द्वारा आयोजित किया जाता है। सर्वेक्षण की अवधि हर साल जुलाई से जून तक होती है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 5 का चौथा स्टोव बनेगा 106.48 करोड़ में, MoU साइन, 20 महीने की डेडलाइन

नवीनतम वार्षिक पीएलएफएस रिपोर्ट में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सामान्य स्थिति के आधार पर 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों का लिए रोजगार दर्शाने वाला अनुमानित कामगार जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) 2023-24 में 58.2% है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी डायरेक्टर इंचार्ज ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स 2024-25 रिजल्ट घोषित, ये विजेता, मिलेगा 15-15 हजार तक

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवीनतम केएलईएमएस (केः पूंजी, एलः श्रम, ईः ऊर्जा, एमः सामग्री और एसः सेवाएं) के आंकड़ों के अनुसार, निजी क्षेत्र में शीर्ष पांच सौ कंपनियों और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) सहित देश में आर्थिक गतिविधियों में रोजगार वर्ष 2023-24 में 64.33 करोड़ है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल और अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 में जेरिएट्रिक ओपीडी शुरू, बुजुर्गों को राहत

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) संगठित विनिर्माण हेतु उ‌द्योगों का वार्षिक सर्वेक्षण (एएसआई) आयोजित करता है। एएसआई की नवीनतम रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण उ‌द्योगों में कार्यरत व्यक्तियों की संख्या 2017-18 में 1.56 करोड़ से बढ़कर 2022-23 में 1.85 करोड़ हो गई।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai News: ऑटिज्म प्रभावित बच्चों को मिले स्टडी टेबल और ग्रीन मैट

एमएसएमई मंत्रालय ने 01.07.2020 को उद्यम पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया जो पूरी तरह से ऑनलाइन, पेपरलेस और स्व-घोषणा पर आधारित है। 01.07.2020 से 26.11.2024 तक उद्यम असिस्ट प्लेटफॉर्म (यूएपी) सहित उद्यम पंजीकरण पोर्टल पर कुल 5.52 करोड़ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) पंजीकृत किए गए हैं। इसमें 5.44 करोड़ सूक्ष्म उद्यम, 7.28 लाख लघु उद्यम और 68.73 हजार मध्यम उद्यम शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड: राष्ट्रीय इस्पात नीति 2017 और आरआईएनएल का जीवनदान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL दुर्गापुर और इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट के नए DIC की तलाश, 10 मार्च तक करें आवेदन
Next: Vizag Steel Plant: RINL कर्मचारियों को नहीं मिल रही पूरी सैलरी, इस्पात मंत्री का बड़ा वादा

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.