Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • नवरात्रि: मां दुर्गा की दुनिया में सबसे छोटी मूर्ति बनी नाखून पर, भिलाई का कमाल
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

नवरात्रि: मां दुर्गा की दुनिया में सबसे छोटी मूर्ति बनी नाखून पर, भिलाई का कमाल

08/10/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Navratri-Worlds-smallest-idol-of-Maa-Durga-made-on-nail-amazing-in-Bhilai
  • भिलाई के सिविक सेंटर में कृष्ण-अर्जुन रथ, पंथी चौक, प्रधानमंत्री ट्राफी चौक, सेक्टर 1 का श्रमवीर चौक इनके द्वारा बनाई गई कलाकृतियां है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छोटी मूर्ति बनाकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध मूर्तिकार डा. अंकुश देवांगन ने इस नवरात्रि पर मां दुर्गा की दुनिया में सबसे छोटी मूर्ति बनाने का दावा किया है। 24 हाथों वाली शेर पर सवाल महिषासुर मर्दनी की यह नयनाभिराम प्रतिमा मात्र एक सेंटीमीटर छोटी है, जिसे ऊंगली के नाखून पर रखकर फोटो लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: रिटायर्ड अधिकारियों ने सुनाई संघर्ष की गाथा, BSP OA ने दी विदाई

संगमरमर पत्थर को तराशकर बनाए गए इस सूक्ष्मतम कलाकृति में कलाकार ने दो राक्षस, एक भैंस, एक शेर तथा माता के हाथों में विभिन्न अस्त्र-शस्त्रों को बड़े ही करीने से तराशा है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant पहुंचे भारत सरकार के सतर्कता आयुक्त एएस राजीव, पढ़िए मामला

सूक्ष्म मूर्ति बनाने के लिए मूर्तिकार अंकुश को पहले ही लिम्का बुक ऑफ द रिकॉर्ड (Limca Book of the Records) का एवार्ड प्राप्त है। इस दुनिया की सबसे छोटी मां दुर्गा की प्रतिमा को बनाकर उन्होंने लोगो से अपील की है कि देश में पीने योग्य जल की निरंतर कमी को देखते हुए मूर्तियों को छोटा ही बनायें और उसका विसर्जन समुद्र, नदी या तालाबों में न करें। उन्होंने गांव और नगर निकायों से भी अपील की है कि वे इन प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए अलग से कुंड बनवायें तत्पश्चात उसे पाट दें, ताकि जल प्रदूषित न हो।

ये खबर भी पढ़ें: सेल बोनस पर भिलाई में हंगामा, ड्यूटी से आए कर्मचारियों ने सड़क पर गाड़ी खड़ी कर रास्ता किया जाम, बढ़ा तनाव, देखिए वीडियो

ज्ञात हो कि भारत में पीने योग्य जल की कमी पर वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन (World Health Organisation) ने भी गहरी चिंता जताई है। वहीं अनेक बुद्धिजीवी तो यहां तक कहते हैं कि अगला विश्व युद्ध यदि होता है तो वह जल के लिए ही होगा। मूर्तिकार अंकुश देवांगन सिर्फ छोटी मूर्तियां ही नहीं बनाते बल्कि बड़ी से बड़ी मूर्तियां बनाने के लिए भी जाने जाते हैं। छत्तीसगढ़ के दल्ली राजहरा में उन्होंने छः मंजिली इमारत जितना विशाल कृष्ण-अर्जुन-भीष्म पितामह का रथ बनाया है, जिसे दुनिया के सबसे बड़े लौहरथ के रूप मे लिम्का बुक में लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: शिवकुमार यादव की बातों को सुनते रह गए कोयला मंत्री, चेयरमैन-सीएमडी भी हैरान

इसके अलावा देश के अनेक शहरो में उनके द्वारा बनाई गई एक से बढ़कर एक कलाकृतियाँ विद्यमान है। उनके कला की विशेषता है कि वे चार-छह मंजिल इमारत जितनी ऊंची और भव्य होती है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: राउरकेला स्टील प्लांट में आ रही कोक आवेन बैटरी-7, L&T और जर्मन कंपनी से समझौता

भिलाई शहर के सिविक सेंटर में कृष्ण-अर्जुन रथ, छोटा परिवार चौक, रूआबांधा का पंथी चौक, बोरिया गेट का प्रधानमंत्री ट्राफी चौक, भिलाई निवास का नटराज, सुनीति उद्यान सेक्टर 8 का एथिक्स पार्क, सेक्टर 1 का श्रमवीर चौक उनके द्वारा बनाई गई कालजयी कलाकृतियां है।

ये खबर भी पढ़ें: वित्त वर्ष 2024-25: भिलाई इस्पात संयंत्र ने अप्रैल से सितंबर के बीच दनादन बनाए रिकॉर्ड

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP ने बताया इलेक्ट्रिक शॉक से कर्मचारी नंदीकेश्वर, मनोहर, धर्मेन्द्र जख्मी, पढ़िए मॉक ड्रिल
Next: SAIL राउरकेला स्टील प्लांट में आए 15 नए Management Trainees

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.