Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township में 15% बिजली रेट बढ़ाने की तैयारी, विद्युत नियामक आयोग पहुंचे व्यापारी, BSP को फटकार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township में 15% बिजली रेट बढ़ाने की तैयारी, विद्युत नियामक आयोग पहुंचे व्यापारी, BSP को फटकार

28/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Preparation-to-increase-electricity-rate-by-15-in-Bhilai-township-traders-reached-Electricity-Regulatory-Commission-BSP-reprimanded
  • भिलाई इस्पात संयंत्र ने 23 करोड़ रुपए के होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए 15% रेट बढ़ाने का प्रस्ताव रखा।
  • विद्युत दर वृद्धि का प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग के समक्ष रखा था।
  • स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स भिलाई द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई।
  • रेगुलेटरी कमीशन आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा के न्यायालय में जुटे व्यापारी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) ने टाउनशिप में बिजली का रेट बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। विद्युत नियामक आयोग के समक्ष स्टील सिटी चेंबर के पदाधिकारियों ने भिलाई इस्पात संयंत्र टाउन इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट द्वारा प्रस्तुत बिजली दर वृद्धि प्रस्ताव का विरोध किया।

ये खबर भी पढ़ें : Rourkela Steel Plant को मिला एक और अवॉर्ड, पहली बार जीता First Prize

आयोग से अपील किया विद्युत दरों में वृद्धि किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए। आपके आदेशों का पालन भिलाई इस्पात संयंत्र 2008 से अब तक नहीं कर रहा है। भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों के संरक्षण में आबाध गति से विद्युत चोरी जारी है, जिसे रोका जाना चाहिए ताकि भिलाई इस्पात संयंत्र को हो रहे नुकसान की भरपाई की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: सुबह-शाम सैकड़ों बच्चे Summer Sports Training Camp में सीख रहे 25 खेल

चैंबर का कहना है कि भिलाई इस्पात संयंत्र ने 23 करोड़ रुपए के होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए 15% के लगभग विद्युत दर वृद्धि का प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग के समक्ष रखा था, जिस पर स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स भिलाई द्वारा आपत्ति दर्ज कराते हुए आज रेगुलेटरी कमीशन आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा के न्यायालय में उपस्थित होकर अपने पक्ष को रखा। इस अवसर पर स्टील सिटी चेंबर के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, महासचिव दिनेश सिंघल, सलाहकार सदस्य रामकुमार गुप्ता, सुरेश रतनानी भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई टाउनशिप हादसे पर जागी पुलिस, पंथी चौक का Diameter होगा कम, हटेगी ग्रिल, सड़क मेंटेनेंस-रेत पर रोक

विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष ने लगाई फटकार

टाउन इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के नियुक्त अधिवक्ता को विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष ने कड़ी फटकार लगाई और कहा कि भिलाई में विद्युत उपभोक्ता फोरम को क्यों बंद कर दिया गया है? क्यों आम उपभोक्ताओं की सुनवाई वहां नहीं होती? उपभोक्ता यहां आकर अपनी शिकायत दर्ज नहीं कराएगा तो कहां कराएगा?

ये खबर भी पढ़ें : Employees Provident Fund Act: कंपनी आपका पैसा कहीं इधर-उधर तो नहीं कर रही…

बिजली कनेक्शन काटने की धमकी दी जाती है…

चेंबर अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन एवं दिनेश सिंघल महासचिव ने आयोग के समक्ष प्रस्तुत दस्तावेजों में बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन समय-समय पर तृतीय पक्ष के उपभोक्ताओं को हर विषय पर जिस पर किसी तरह की कोई भी आपत्ती आवास या दुकानों के संदर्भ में विद्युत कनेक्शन काटे जाने की धमकी दी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO BIG NEWS: 2 करोड़ 20 लाख से ज्यादा ई-नामांकन दाखिल, जरूरी स्कीम, सुविधाओं को प्वाइंटर से समझिए

समय पर मीटर रीडिंग नहीं होने की शिकायत

स्टील सिटी चेंबर के उपाध्यक्ष सुरेश रतनानी एवं सलाहकार सदस्य रामकुमार गुप्ता ने समय पर मीटर रीडिंग नहीं होने और समय पर बिल नहीं भेजे जाने की शिकायत दर्ज कराई। ऑनलाइन के साथ पेपर बिल भेजे जाने की बात आयोग के समक्ष रखी। आयोग के समक्ष रखे वह प्रस्ताव पर भिलाई इस्पात संयंत्र से जवाब तलब किया है। और चैंबर पदाधिकारी को आयोग ने आश्वस्त किया है कि आपके द्वारा दर्ज शिकायतों का हर स्तर पर निराकरण होगा ।

ये खबर भी पढ़ें : NMDC नगरनार स्टील प्लांट का लक्ष्य तय, Q2 के नफा-नुकसान पर देर रात तक महामंथन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CITU पहुंचा ASP के पास: भिलाई टाउनशिप में भारी वाहनों की इंट्री पर लगाएं बैन, वरना जाती रहेगी जान…
Next: Chhattisgarh News: श्रमिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, अब जानिए कितनी होगी सैलरी

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.