Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • यूनिफाइड पेंशन स्कीम के खिलाफ डीएलडब्लू रेल मजदूर उतरा सड़क पर, पुरानी पेंशन की मांग
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

यूनिफाइड पेंशन स्कीम के खिलाफ डीएलडब्लू रेल मजदूर उतरा सड़क पर, पुरानी पेंशन की मांग

28/01/2025 1 minute read
Protest of DLW Rail Mazdoor Union against Unified Pension Scheme, demand for old pension

कर्मी बोले-NO NPS, NO UPS, WE WANT ONLY OPS। कर्मचारियों ने UPS विरोधी स्लोगन को जलाकर रोष प्रदर्शन किया।

  • यूनियन ने कहा-सरकार की मंशा अब कर्मचारियों के वेतन के 10% अंशदान को भी हड़पना चाहती है।

सूचनाजी न्यूज, वाराणसी। यूनिफाइड पेंशन स्कीम के खिलाफ देशभर में आवाज उठनी शुरू हो गई है। यूपीएस के खिलाफ रेल कर्मचारियों ने मोर्चा खोला है।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: ईपीएस 95 हायर पेंशन नहीं मिलेगी, EPFO का SAIL BSP ट्रस्ट पर जवाब, हर तरफ मातम

NMOPS/IREF के आह्वान पर 28 जनवरी को केंद्र व राज्य के सभी विभागों सहित भारतीय रेलवे में भी यूनिफाइड पेंशन योजना के विरोध में रोष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया था। जिसके क्रम में ही डीएलडब्ल्यू रेल मजदूर यूनियन वाराणसी के द्वारा भी रोष प्रदर्शन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: ईपीएफओ ने नवंबर में 14.63 लाख सदस्य जोड़े, 8.74 लाख नए सदस्य रजिस्टर्ड

डीएलडब्ल्यू रेल मजदूर यूनियन के अध्‍यक्ष प्रदीप कुमार यादव का कहना है कि केन्द्र सरकार के द्वारा UPS (युनिफाइड पेंशन योजना) को रद्द कर सभी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की गई। UPS को लागू करने हेतु गजट नोटिफिकेशन सरकार द्वारा जारी किए गए हैं, जिसमें साफ जाहिर होता है कि सरकार कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO Big News: अब कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं, इम्प्लायर का झंझट खत्म, घर बैठे कीजिए प्रोफाइल अपडेट

कार्यक्रम में संगठन मंत्री सुशील कुमार सिंह ने कहा कि सभी साथी UPS गजट को पढ़कर सरकार की मंशा को समझें। सरकार की मंशा अब कर्मचारियों के वेतन के 10% अंशदान को भी हड़पना चाहती है। अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि UPS लाकर सरकार कर्मचारियों को धोखा दे रही है।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन फंस जाएगी,  बढ़ाएं 31 जनवरी की तारीख

पहले एनपीएस में और अब यूपीएस के नाम पर गुमराह कर रही है। हम सभी कर्मचारी साथियों की एक ही मांग है NO NPS, NO UPS, WE WANT ONLY OPS। सभा के उपरांत उपस्थित सैकड़ों कर्मचारियों के द्वारा UPS विरोधी स्लोगन को जलाकर रोष प्रदर्शन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: ईपीएफओ का उच्च पेंशन पर बड़ा जवाब, पढ़िए गणना-ब्याज पर क्या कहा

कार्यक्रम में दीपक कुमार, विष्णु देव दुबे, देव नारायण भट्ट, कौशल चौरसिया, मदन कुमार, सरोज कुमार सिंह, राजू राजेश, चितरंजन कुमार, अमर कुमार, हरिशंकर कश्यप, शशि समीर, प्रदीप तिवारी, मृत्युंजय भास्कर, दयानंद मंडल, अशोक कुमार, कुमार प्रिंस आदि उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: दिन-प्रतिदिन पेंशनभोगियों की संख्या घटती जा रही, 7500 रुपए ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन मिलेगी या नहीं

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: नगरीय निकाय निर्वाचन 2025: पार्षद के 107 और महापौर-अध्यक्ष के 22 नामांकन जमा
Next: सेल हड़ताल: BWU नेताओं ने सीजीएम से मिलकर मांगा बैक डेट से प्रमोशन

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.