Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल हड़ताल: BWU नेताओं ने सीजीएम से मिलकर मांगा बैक डेट से प्रमोशन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल हड़ताल: BWU नेताओं ने सीजीएम से मिलकर मांगा बैक डेट से प्रमोशन

28/01/2025 (Last updated: 28/01/2025) 1 minute read
SAIL-strike-BWU-leaders-meet-CGM-and-demand-promotion-from-back-date-1

BWU ने मांगा सभी कर्मचारियों को बैक डेट से प्रमोशन। प्रमोशन के मुद्दे पर‌ सांसद विजय बघेल से मुलाकात करने की बात कही।

  • BWU यूनियन ने कहा प्रमोशन में नहीं चाहिए झूठा आश्वासन।
  • यूनियन का दावा प्रबंधन ने कहा हमने किसी से कोई वादा नहीं किया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल हड़ताल (SAIL Strike) के बाद कर्मचारियों का प्रमोशन रोका गया। इसके खिलाफ हर तरफ आवाज उठ रही है। संयुक्त यूनियन के नेताओं ने ईडी एचआर से मुलाकात की। इसी बीच बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने सीजीएम पर्सनल संदीप माथुर से मुलाकात कर सभी कर्मचारियों को बैक डेट से प्रमोशन देने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: ईपीएस 95 हायर पेंशन नहीं मिलेगी, EPFO का SAIL BSP ट्रस्ट पर जवाब, हर तरफ मातम

28 अक्टूबर 2024 को एनजेसीएस (NJCS) के आह्वान पर पूरे सेल कारखाने एवं माइंस में हड़ताल की घोषणा की गई थी। BWU का कहना है कि भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai STeel Plant) के कर्मचारियों ने उनके बहकावे में आकर हड़ताल कर दी। जिसके फलस्वरुप कई कर्मचारियों के प्रमोशन को रोक दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनी भिलाई में, चाहने वालों का मेला

इतना ही नहीं उन्हें नेहरू अवॉर्ड, क्वालिटी सर्किल, कर्म शिरोमणि पुरस्कार से भी वंचित कर दिया गया। जिससे कई कर्मचारियों का भारी नुकसान हुआ। प्रमोशन के रुक जाने से कई कर्मचारी मानसिक अवसाद में चले गए। उन्हें जीवन पर्यंत इस कृत का नुकसान होता रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट के 2300 लोगों ने लगाई दौड़, DIC ने लगाया चक्कर, मस्ती में सब झूमे

अध्यक्ष उज्जवल दत्ता का कहना है कि प्रमोशन में हुए नुकसान से कर्मचारी एकत्र होकर BWU यूनियन से संपर्क किया। उन्होंने शिकायत की है कि हम एनजेसीएस यूनियन (NJCS Union) एवं नई विचारधारा वाली एक नई यूनियन के बरगलाने से भ्रमित हो गए। जिस कारण हमने यह गलत रास्ता इस्तेमाल कर लिया। जिसका की अब हमें भारी नुकसान हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL SC-ST इम्प्लाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट के पदाधिकारियों को BSP ED HR पवन कुमार का खास मंत्र, पढ़ें डिटेल

अध्यक्ष का दावा है कि BWU यूनियन ने इस मुद्दे को डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai STeel Plant), ईडी वर्क्स, ईडी (पी एंड ए) और सीजीएम पर्सनल के पास लगातार प्रमुखता से उठाया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day 2025: भिलाई स्टील प्लांट के 65 कर्मचारियों-अधिकारियों को मिला दीर्घ सेवा सम्मान

इस मुद्दे को यूनियन ने सांसद विजय बघेल के पास भी प्रमुखता से रखा जाएगा। यूनियन इस मुद्दे पर सांसद ने प्रारंभिक स्तर की चर्चा की है। जिसका सकारात्मक परिणाम जल्द निकलेगा। BWU यूनियन कर्मचारी से मांग करती है कि वह एनजेसीएस यूनियन के झूठे आश्वासन एवं बेतुके बयान बाजी वाले संदेश पर बिल्कुल विश्वास ना करें। यह हमेशा कई वर्षों से कर्मचारियों की गाढ़े पसीने की कमाई के साथ खेलते आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के नाम पर दौड़े बच्चे-बूढ़े और जवान, 5 हजार ले गए ये श्रीमान

आज सीजीएम पर्सनल संदीप माथुर के साथ मुलाकात करने के लिए उप महासचिव शिव बहादुर सिंह, विमल कांत पांडे, मनोज डडसेना,शेख मेहमूद, विनीत सोनी, विजय शुक्ला आदि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 7 के लिए भूमिपूजन, L&T व जर्मन कंपनी करेगी काम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: यूनिफाइड पेंशन स्कीम के खिलाफ डीएलडब्लू रेल मजदूर उतरा सड़क पर, पुरानी पेंशन की मांग
Next: भिलाई स्टील प्लांट की कैंटीन में आग, भाग खड़े हुए कर्मचारी, सारा सामान जला

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.