Suchnaji

CG में रेल यात्री परेशान, कांग्रेसियों का भाजपा सांसद जगाओ अभियान, कांग्रेसी बोले-भाजपाइयों ने विजय बघेल के आवास पर हुए प्रदर्शन को जोड़ा ED से, शर्म करो…

CG में रेल यात्री परेशान, कांग्रेसियों का भाजपा सांसद जगाओ अभियान, कांग्रेसी बोले-भाजपाइयों ने विजय बघेल के आवास पर हुए प्रदर्शन को जोड़ा ED से, शर्म करो…
  • विधायक देवेंद्र यादव के कार्यालय ने भी भाजपा पर गलतबयानी का आरोप लगाया है। मामला रेलवे का है, लेकिन भाजपाइयों ने इसे ईडी से जोड़ दिया है। कहा-शर्म आनी चाहिए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भीषण गर्मी में लगातार ट्रेन कैंसिल हो रही हैं और रेलवे में व्याप्त अवव्यस्थता से यात्री परेशान हो रहे। इसके खिलाफ छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेसियों ने सभी सांसदों के आवास के बाहर प्रदर्शन का प्लान बनाया था। 9 मई को तय कार्यक्रम के तहत कांग्रेसियों ने सांसदों के आवास के बाहर नारेबाजी की। लेकिन भिलाई का मामला डायवर्ट ही कर दिया गया।

AD DESCRIPTION

भाजपा की ओर से आरोप लगाया कि विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ ईडी कार्रवाई कर रही है, जिसकी वजह से कांग्रेसियों ने सांसद विजय बघेल के घर पर हंगामा किया। यह बात खुद युवा कांग्रेसियों ने सूचनाजी.कॉम को बताई है। वहीं, विधायक देवेंद्र यादव के कार्यालय ने भी भाजपा पर गलतबयानी का आरोप लगाया है। मामला रेलवे का है, लेकिन भाजपाइयों ने इसे ईडी से जोड़ दिया है। कहा-शर्म आनी चाहिए।

कांग्रेस के वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पलाश लिमेश ने बताया कि भाजपा ने मुद्दा डायवर्ट कर दिया गया है। रायपुर सहित अन्य जिलों में भी सांसद आवास के बाहर प्रदर्शन किया गया है। लेकिन भिलाई में मामले को घुमा दिया गया है। सांसद विजय बघेल के आवास पर नारेबाजी का वीडियो तक है। इसमें रेलवे शब्द आया है। ईडी का जिक्र तक नहीं है। प्रशासन को जानकारी दी गई थी। पुलिस भी साथ थी। 10 मिनट तक आवास के बाहर बैठे थे और नारेबाजी करने के बाद सभी लोग शांतिपूर्वक वहां से चले गए थे। न ही अभद्र नारा लगा और न ही कुछ गाली-गलौज हुआ।

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर भिलाई जिला,दुर्ग जिला एवं दुर्ग ग्रामीण के संयुक्त नेतृत्व में प्रदेशभर में प्रदर्शन किया गया। इस भीषण गर्मी में लगातार ट्रेन कैंसिल एवं रेलवे में व्याप्त अवव्यस्थता से छत्तीसगढ़ में हाहाकार मचा हुआ है। निरंतर पिछले गत दिनों से ट्रेनें रद्द एवं समय का विलंब होने के वजह से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार किराया में वृद्धि तथा बिना सूचना के ट्रेन के समय में परिवर्तन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा के 9 सांसद होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में ट्रेनों को लेकर नागरिकों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके तहत युवा कांग्रेस द्वारा सांसद जगाओ अभियान को लेकर दुर्ग सांसद विजय बघेल के निवास के सामने धरना देकर ट्रेनों की सुविधाओं के लिए मांग की गई।

मुख्य रूप से युवा कांग्रेस भिलाई जिला अध्यक्ष विभोर दुरगकर, दुर्ग शहर जिला अध्यक्ष आयूष शर्मा, दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष जयंत देशमुख, प्रदेश सचिव मनीष तिवारी, वैशाली नगर विधानसभा अध्यक्ष पलाश लिमेश, जिला उपाध्यक्ष शोयब मोहम्मद,खिलेश्वर, जिला महासचिव प्रियांशु वर्मा, भास्कर दुबे, सतनाम सिंह, एकांत साहू, अमन सेठिया, सीमांत कुमार, करन आर्या, सिद्धांत, विधानसभा महासचिव संजय चौधरी, आशुतोष सिंह, एन.एस.यू.आइ दुर्ग विधानसभा अध्यक्ष विनिश साहु, उपाध्यक्ष राजा अली, रत्नदीप कसेर,गोल्डी कोसरे, महासचिव सतीश रजक,पृथ्वी चंद्राकर,चिराग शर्मा,तनीष पटनी, भूपेश सेन,अनिल सोनी, हेमंत साहू, रोहित गायकवाड़,मेहुल सातक, नद साहू, नीरज साहू,हुमांशु साहू आदि उपस्थित थे।