Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL SRU BHILAI: बीएसपी के SMS 2 में स्टील लैडल ने हासिल की सर्वश्रेष्ठ 151 हीट लाइफ
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL SRU BHILAI: बीएसपी के SMS 2 में स्टील लैडल ने हासिल की सर्वश्रेष्ठ 151 हीट लाइफ

Azmat ali 05/05/2026
SAIL SRU BHILAI Steel Ladle at SMS 2 of BSP Achieves Best 151 Heat Life

सेल रिफ्रैक्टरी यूनिट भिलाई के मुख्य महाप्रबंधक विशाल शुक्ल के कुशल नेतृत्व एवं सतत निगरानी में एसआरयू टीम ने उपलब्धि को संभव बनाया।

  • लैडल नंबर 12 की लाइनिंग 8 फरवरी 2026 को की गई थी तथा इसमें प्रथम हीट 12 फरवरी 2026 को लिया गया था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल रिफ्रैक्टरी यूनिट (एसआरयू) ने एक बार फिर उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता एवं टीमवर्क का परिचय देते हुए भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस 2 में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

एसआरयू द्वारा लाइनिंग किए गए लैडल नंबर 12 ने 151 हीट की सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ लैडल लाइफ प्राप्त कर नया इतिहास रच दिया है। इससे पूर्व एसआरयू द्वारा एसएमएस–2 में 140 एवं 144 हीट की रिकॉर्ड लैडल लाइफ हासिल की जा चुकी थी, जिसे अब इस नई उपलब्धि ने पीछे छोड़ दिया है।

उल्लेखनीय है कि लैडल नंबर 12 की लाइनिंग 8 फरवरी 2026 को की गई थी तथा इसमें प्रथम हीट 12 फरवरी 2026 को लिया गया था। अत्यंत सुव्यवस्थित मॉनिटरिंग, गुणवत्तापूर्ण रिफ्रैक्टरी लाइनिंग तथा विभिन्न ज़ोनों में समयानुसार तकनीकी सुधार एवं मरम्मत के माध्यम से यह रिकॉर्ड लेडल लाइफ़ प्राप्त की गई।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि कार्यपालक निदेशक (एसआरयू) के दूरदर्शी नेतृत्व एवं सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। साथ ही सेल रिफ्रैक्टरी यूनिट, भिलाई के मुख्य महाप्रबंधक विशाल शुक्ल के कुशल नेतृत्व एवं सतत निगरानी में एसआरयू टीम ने पूर्ण समर्पण, तकनीकी उत्कृष्टता एवं बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए इस उपलब्धि को संभव बनाया।

इस सफलता में एसएमएस 2 के मुख्य महाप्रबंधक सुशांत घोषाल तथा रिफ्रैक्टरी इंजीनियरिंग विभाग के मुख्य महाप्रबंधक प्रोसेनजीत दास का भी विशेष एवं अथक योगदान रहा। उनके निरंतर सहयोग, तकनीकी मार्गदर्शन एवं समन्वय से इस रिकॉर्ड लैडल लाइफ को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सहायता मिली।

एसआरयू परिवार इस उपलब्धि को सामूहिक टीम भावना, गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता तथा निरंतर नवाचार का प्रतीक मानते हुए एसआरयू टीम, एसएमएस 2 संचालन दल, रिफ्रैक्टरी इंजीनियरिंग विभाग एवं सभी सहयोगी विभागों को हार्दिक बधाई देता है।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (एसआरयू) एवं मुख्य महाप्रबंधक (एसआरयू) ने पूरी एसआरयू बिरादरी की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार नए कीर्तिमान स्थापित करने हेतु सभी को प्रोत्साहित किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्टील सेक्रेटरी संदीप पौंड्रिक के रडार पर Bhilai Steel Plant, थर्ड पार्टी आवास आवंटन पर रोक, CGM लपेटे में, दिल्ली से पहुंची स्पेशल टीम
Next: राउरकेला स्टील प्लांट ने अप्रैल में बनाया नया रिकॉर्ड, ये है बेस्ट प्रोडक्शन डिटेल

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.