Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rourkela Steel Plant का समर कैंप शुरू, 20 दिनों तक 14 खेलों की बारीकी सीखेंगे 1200 बच्चे
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant का समर कैंप शुरू, 20 दिनों तक 14 खेलों की बारीकी सीखेंगे 1200 बच्चे

05/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Rourkela-Steel-Plant-summer-camp-started-1200-children-will-learn-14-sports-skills-for-20-days
  • एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, शतरंज, क्रिकेट, साइकिलिंग, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन एवं पावर लिफ्टिंग और योग जैसे 14 खेलों की बारीकियों को सीखेंगे।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) का 35वां समर स्पोर्ट्स कैंप शुरू हो गया है। ग्रीष्‍मकालीन प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन इस्पात स्टेडियम में कार्यपालक ‍नि‍देशक (कार्मिक एवं प्रशसान) पीके शतपथी द्वारा किया गया।

उन्होंने क्रीडा ध्वज फहराया और शिविर के उद्घाटन की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्‍य महा प्रबंधक (नगर) पीके.स्‍वाईं, महा प्रबंधक (एच.ए., स्पोर्ट्स एंड एयरपोर्ट) आरके वर्मा और आर.एस.पी. के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। विशेष रूप से, 25 मई को समाप्त होने वाले 20 दिवसीय कार्यक्रम में 1200 से अधिक छात्र भाग ले रहे हैं।

श्री शतपथी ने ऐसे ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविरों के लिए अपने बच्चों को नामांकित करने में माता-पिता और अभिभावकों के हितों की सराहना की। उन्होंने युवाओं की प्रतिभाओं को आकार देने में उनकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला। क्रीडा और विशेष रूप से ग्रीष्‍मकालीन प्रशिक्षण शिविर के महत्व पर जोर ते हुए श्री सतपथी ने प्रतिभागियों को वार्षिक खेल आयोजन का सर्वोत्तम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि, यह अनुशासन सिखाता है और टीम भावना पैदा करता है तथा नेतृत्व गुणों को निखारता है और टीम के समग्र विकास में मदद करता है जो एक बच्चे का व्यक्तित्व के अकादमिक और व्यावसायिक विकास को पूरक बनाता है।

मुख्य अतिथि और अन्य गण्यमान्यों को अधिकारियों और शिविर के प्रतिभागियों से परिचित कराया गया। प्रारंभ में आर.के.वर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्‍तुत किया। सहायक प्रबंधक, क्रीडा रघुनंदन पाढ़ी ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित किया। उद्घाटन समारोह का संचालन वरिष्‍ठ तकनीशियन (सी.एस.आर.) अनिल मल्लिक ने किया।

शिविर में नामांकित 1200 से अधिक प्रतिभागी एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, शतरंज, क्रिकेट, साइकिलिंग, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन एवं पावर लिफ्टिंग और योग जैसे 14 खेलों की बारीकियों को सीखेंगे। विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञ प्रशिक्षक प्रशिक्षण दे रहे हैं। विभिन्‍न शिविरों का आयोजन बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम, इस्पात स्टेडियम, इस्पात बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स, इस्पात इंडोर स्टेडियम और इस्पात स्टेडियम के चेस हॉल में किया जा रहा है।

ग्रीष्‍मकालीन प्रशिक्षण शिविर जो 1986 में विभिन्न क्रीड़ाओं में सीमित भागीदारी के साथ प्रारंभ हुआ था, जिसमें आज बहुत बढ़ोत्‍तरी हुई। इसने अतीत में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्‍त कई खिलाड़ी दिए हैं और कई नवोदित खेल सितारों को सुर्खियों में लाना जारी रखा है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant के कर्मचारियों-अधिकारियों को विरोध के बाद अब मिल रही दीवार घड़ी, एक और उपहार के हकदार
Next: Rourkela Steel Plant: स्थापना के बाद से अब तक का सर्वाधिक उत्पादन अप्रैल में

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.