Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSP NEWS: मर्चेंट एंड वायर रॉड मिल के कर्मचारियों की झोली में आया शिरोमणि अवॉर्ड, खिला चेहरा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP NEWS: मर्चेंट एंड वायर रॉड मिल के कर्मचारियों की झोली में आया शिरोमणि अवॉर्ड, खिला चेहरा

06/04/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-BSP-NEWS-Employees-of-Merchant-and-Wire-Rod-Mill-receive-Shiromani-Award-happy-faces
  • विभागीय अधिकारियों ने कर्मचारियों को शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के मिल जोन-1 (Mill Zone-1 of Bhilai Steel Plant) के अन्तर्गत मर्चेन्ट एवं वायर रॉड मिल विभाग में पाली एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार (Pali and Karma Shiromani Award) वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्मिकों के बीच स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में नवीनता, संसाधनों का बेहतर उपयोग एवं उच्चतम स्तर के सुरक्षा मानकों को बनाये रखते हुए कर्मचारियों को प्रेरित करने तथा उन्हें पहचान देने के लिए कर्मठ कर्मचारियों को सम्मानित करना है।

ये खबर भी पढ़ें : पेंशनभोगी 80 वर्ष की आयु तक जीवित है तो पेंशन के रूप में मिलेंगे 83 लाख’

कार्यक्रम में अक्टूबर से दिसम्बर 2023 के लिए उप प्रबंधक (प्रचालन, वायर रॉड मिल) मुकेश सिंह ठाकुर एवं उप प्रबंधक (प्रचालन, मर्चेन्ट मिल) दीपक तिवारी को पाली शिरोमणि पुरस्कार से नवाजा गया। अक्टूबर 2023 के लिए चार्जमैन कम मास्टर ऑपरेटर (प्रचालन, मर्चेन्ट मिल) श्री राजीव रेड्डीवार तथा मास्टर तकनीशियन (वायर रॉड मिल) अयोध्या कुमार वर्मा को, नवम्बर 2023 के लिए चार्जमैन कम सीनियर तकनीशियन (मर्चेन्ट मिल) पुष्पक राज देशमुख तथा मास्टर तकनीशियन (वायर रॉड मिल) महेश्वर प्रसाद को, दिसम्बर 2023 के लिए चीफ मास्टर ऑपरेटर (मर्चेन्ट मिल) शिव कुमार महाजन तथा मास्टर ऑपरेटर (वायर रॉड मिल) नरेला हरि नारायण को, जनवरी 2024 के लिए चीफ मास्टर तकनीशियन (मर्चेन्ट मिल) संजय कुमार तथा मास्टर ऑपरेटर (वायर रॉड मिल) इरशाद अहमद को, फरवरी 2024 के लिए मास्टर ऑपरेटर (मर्चेन्ट मिल) नारायण सिंह नेताम तथा मास्टर ऑपरेटर (वायर रॉड मिल) बाबू राव को तथा मार्च 2024 के लिए मास्टर ऑपरेटर (मर्चेन्ट मिल) प्रमोद कुमार सिंह तथा मास्टर ऑपरेटर (वायर रॉड मिल) रविन्द्र कुमार नागले को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 हायर पेंशन: अदालत को भरमाने में जुटा EPFO, Pro-Rata Basis पर पेंशनभोगियों से बेईमानी…!

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (मर्चेन्ट एंड वायर राड मिल) मुनीश कुमार गोयल ने अपने उद्बोधन में कार्य के दौरान सभी सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने व संसाधनों का उच्चतम उपयोग करते हुए बेहतर प्रतिफल प्राप्त करने पर जोर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 हायर पेंशन: अदालत को भरमाने में जुटा EPFO, Pro-Rata Basis पर पेंशनभोगियों से बेईमानी…!

पुरस्कार समारोह में सभी अनुभाग प्रमुख, महाप्रबंधक (मर्चेन्ट मिल) एसके हरिरमानी, महाप्रबंधक (वायर रॉड मिल) एनके खरे, महाप्रबंधक (मर्चेन्ट मिल) एसके नायक, महाप्रबंधक (वायर रॉड मिल) अनुपमा कुमारी तथा उप महाप्रबंधक (मर्चेन्ट मिल) बिरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट ने सेलेबल स्टील में अब तक की सर्वश्रेष्ठ लोडिंग का बनाया रिकॉर्ड

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्रबंधक (कार्मिक मिल्स जोन-1) समायला अंसारी द्वारा किया गया। विदित हो कि इस योजना के तहत कर्म शिरोमणि पुरस्कार से उन कार्मिकों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने विगत माह में उत्कृष्ट कार्य किया हो तथा पाली शिरोमणि पुरस्कार से उन कार्मिकों को सम्मानित किया जाता है।

जिन्होंने विगत तिमाही में बेहतरीन कार्य कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया हो। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री आर के पाण्डेय, श्री जे के सोनी तथा स्मृति सिंह का विशेष योगदान रहा।

ये खबर भी पढ़ें : चैत्र नवरात्रि 2024: मॉ बम्लेश्वरी मंदिर जाने वालों के लिए डोंगरगढ़ स्टेशन पर ठहरेगी ये ट्रेनें

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट: गैस पाइपलाइन कांड में भर्ती सभी 23 कर्मचारी डिस्चार्ज, प्रबंधन का बड़ा बयान
Next: Safety Cup Cricket Tournament: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी उतरे मैदान में, ओपनिंग मैच कलिंगा वॉरियर्स ने जीता

Related Stories

CITU speaks on the Nepal disaster and makes a major demand of the Indian government
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नेपाल आपदा पर सीटू ने ये कहा, भारत सरकार से कर दी बड़ी मांग

Azmat ali 29/08/2026
Bhilai Township Buzz regarding the Simplification of the Land Monetization Scheme Township Residents hopeful for Relief
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: लैंड मोनेटाइजेशन स्कीम के सरलीकरण की सुगबुगाहट, टाउनशिपवासियों को राहत की उम्मीद

Azmat ali 29/08/2026
Pahadi Themed Teej Milan and Enthusiastic Ramp Walk Sarita Sahu and Neha Singh Crowned Teej Queens
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पहाड़ी थीम से सजा तीज मिलन, रैंप वॉक में उत्साह; सरिता साहू और नेहा सिंह बनीं तीज क्वीन

Azmat ali 29/08/2026

You May Have Missed

CITU speaks on the Nepal disaster and makes a major demand of the Indian government
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नेपाल आपदा पर सीटू ने ये कहा, भारत सरकार से कर दी बड़ी मांग

Azmat ali 29/08/2026
Bhilai Township Buzz regarding the Simplification of the Land Monetization Scheme Township Residents hopeful for Relief
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: लैंड मोनेटाइजेशन स्कीम के सरलीकरण की सुगबुगाहट, टाउनशिपवासियों को राहत की उम्मीद

Azmat ali 29/08/2026
Pahadi Themed Teej Milan and Enthusiastic Ramp Walk Sarita Sahu and Neha Singh Crowned Teej Queens
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पहाड़ी थीम से सजा तीज मिलन, रैंप वॉक में उत्साह; सरिता साहू और नेहा सिंह बनीं तीज क्वीन

Azmat ali 29/08/2026
BSP Retirement Retirement at Bhilai Steel Plant is no Longer Just a Farewell it has become a Tradition of Honoring Employees at the Gate 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Retirement: भिलाई स्टील प्लांट में रिटायरमेंट अब सिर्फ विदाई नहीं, गेट पर सम्मान, घर तक साथ की बन रही परंपरा

Azmat ali 29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.