Skip to content
23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में दनादन तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड, पढ़िए डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में दनादन तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड, पढ़िए डिटेल

02/04/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-breaks-all-previous-records-in-the-financial-year-2023-24
  • बीआरएम ने 9 लाख टन की अपनी वार्षिक मापित क्षमता को पार कर, वित्त वर्ष 2023-24 में 9.75 लाख टन का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दर्ज किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) ने वित्त वर्ष 2023-24 में उत्पादन के सभी प्रमुख मापदंडों में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया है। संयंत्र की ब्लास्ट फर्नेसों ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ 5.98 मिलियन टन हॉट मेटल उत्पादन दर्ज कर, वर्ष 2010-11 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 5.71 मिलियन टन को पार किया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने इंटक कराएगा सेफ्टी कप क्रिकेट मैच

इसके अंतर्गत संयंत्र की सबसे बड़ी फर्नेस, ब्लास्ट फर्नेस-8 द्वारा अब तक का उच्चतम हॉट मेटल उत्पादन 2.68 मिलियन टन शामिल है जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 2.54 मिलियन टन से अधिक है।

वित्त वर्ष 2023-24 में एसएमएस-2 और एसएमएस-3 ने मिलकर कुल 5.67 मिलियन टन का उच्चतम क्रूड स्टील का उत्पादन दर्ज कर, वित्त वर्ष 2010-11 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 5.33 मिलियन टन को पार किया है।

इसके अंतर्गत मॉडेक्स यूनिट, एसएमएस-3 द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ कास्ट स्टील उत्पादन 3.44 मिलियन टन दर्ज किया गया, जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 3.06 मिलियन टन उत्पादन से अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में वोटिंग का समय तय

सेलेबल स्टील उत्पादन पर आंकड़े

वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ सेलेबल स्टील उत्पादन 5.23 मिलियन टन दर्ज किया गया, जो कि वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 4.82 मिलियन टन से कहीं अधिक है। वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज 4.43 फिनिश्ड स्टील उत्पादन को पार कर संयंत्र ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ फिनिश्ड स्टील उत्पादन 4.57 मिलियन टन दर्ज किया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: प्लेट मिल का 41वां हैप्पी बर्थ-डे, कटा केक, मना जश्न

सिंटर प्लांट्स द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड

सिंटर प्लांट्स द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ 8.74 मिलियन टन सिंटर उत्पादन दर्ज किया गया, जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 8.03 मिलियन टन से अधिक है। इसके अंतर्गत सिंटर प्लांट-3 द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ सिंटर उत्पादन 5.93 मिलियन टन शामिल है, जो कि वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 5.43 मिलियन टन उत्पादन से अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें : इस्पात सुरक्षा दिवस: SAIL Rourkela Steel Plant में सेफ्टी पर खास इवेंट, DIC बने गवाह

कोक ओवन ने पुशिंग रिकॉर्ड में लगाई छलांग

संयंत्र के कोक ओवन ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रतिदिन औसतन 784 ओवन पुशिंग रिकॉर्ड दर्ज कर, वित्त वर्ष 2010-11 में दर्ज प्रतिदिन 769 ओवन पुशिंग रिकॉर्ड को पार किया।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक की कार्यकारिणी बैठक: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मियों की बड़ी तैयारी

रेल पटरी उत्पादन के आंकड़े जानिए

लांग रेल उत्पादन के क्षेत्र में, यूनिवर्सल रेल मिल ने पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज 7.90 लाख टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन की तुलना में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 8.53 लाख टन प्राइम रेल उत्पादन दर्ज किया।

रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल ने भी वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 1.52 लाख टन लांग रेल उत्पादन को पार करते हुए, अब तक का सर्वश्रेष्ठ 1.71 लाख टन लांग रेल उत्पादन रिकॉर्ड दर्ज किया। संयंत्र ने वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ कुल 10.20 लाख टन लांग रेल उत्पादन दर्ज कर, वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 9.09 लाख टन उत्पादन को पार किया।

वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय रेलवे को लांग रेल के 1082 रेक भेजे गए जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में भेजे गए 1000 रेक से अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें : गणेश शंकर विद्यार्थी याद आए, BMS के प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडेय बोले-सर्वपंथ समादर समाज की चिर आवश्यकता

बीआरएम का 8.40 लाख टन से अधिक प्रोडक्शन

मॉडेक्स यूनिट, बीआरएम ने 9 लाख टन की अपनी वार्षिक मापित क्षमता को पार कर, वित्त वर्ष 2023-24 में 9.75 लाख टन का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दर्ज किया, जो कि वित्त वर्ष 2022-23 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 8.40 लाख टन से अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें : बीएमएस आज मनाएगा सर्वपंथ समादर दिवस और फूलों की होली

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: SAIL जूनियर आफिसर परीक्षा का फॉर्म भरिए 5 से 14 अप्रैल तक, JO सर्कुलर जारी
Next: कोल्पोस्कोपी और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर पर BSP Sector 9 Hospital से बड़ी खबर, महिलाएं ध्यान दें

Related Stories

BSP Accident Update Director Personnel KK Singh and ED SSO have Arrived in Bhilai Safety Meeting Scheduled for Wednesday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Update: एक सप्ताह में 2 मौत, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, ED SSO पहुंचे भिलाई, होगा सेफ्टी का पोस्टमार्टम, इंटक तैयार, भड़के ठेकेदार

Azmat ali 22/09/2026
Bhilai Steel Plant Employee Commits Suicide 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 22/09/2026
SAIL ISP Union Elections CITU campaigns and exposes INTUC-BMS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर यूनियन चुनाव: सीटू का चुनावी वार, INTUC-BMS पर अबकी बार, चुनाव में चेहरे नहीं, पिछले दस वर्षों का हिसाब देखिए

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

BSP Accident Update Director Personnel KK Singh and ED SSO have Arrived in Bhilai Safety Meeting Scheduled for Wednesday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Update: एक सप्ताह में 2 मौत, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, ED SSO पहुंचे भिलाई, होगा सेफ्टी का पोस्टमार्टम, इंटक तैयार, भड़के ठेकेदार

Azmat ali 22/09/2026
Bhilai Steel Plant Employee Commits Suicide 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 22/09/2026
SAIL ISP Union Elections CITU campaigns and exposes INTUC-BMS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर यूनियन चुनाव: सीटू का चुनावी वार, INTUC-BMS पर अबकी बार, चुनाव में चेहरे नहीं, पिछले दस वर्षों का हिसाब देखिए

Azmat ali 22/09/2026
SAIL BSL Bahikhata program for women officers of Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSL: बोकारो स्टील प्लांट की महिला अफसरों का ये है ‘बहीखाता’

Azmat ali 22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.