Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट: गैस पाइपलाइन कांड में भर्ती सभी 23 कर्मचारी डिस्चार्ज, प्रबंधन का बड़ा बयान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: गैस पाइपलाइन कांड में भर्ती सभी 23 कर्मचारी डिस्चार्ज, प्रबंधन का बड़ा बयान

06/04/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bokaro-Steel-Plant-All-23-employees-admitted-in-gas-pipeline-incident-discharged-big-statement-from-management
  • धुआं की चपेट में आने वाले 23 कामगारों को एहतियातन चिकित्सीय ऑब्ज़र्वेशन के लिए बोकारो जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।  

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट (SAIL – Bokaro Steel Plant) के हॉट स्ट्रिप मिल में हुई घटना पर प्रबंधन का आधिकारिक बयान आया है। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के मिक्स्ड गैस पाइप लाइन, जिससे हॉट स्ट्रिप मिल के री-हीटिंग फर्नेस  में गैस सप्लाई की जाती है, उसमें शनिवार सुबह से हॉट स्ट्रिप मिल के कैपिटल रिपेयर के अंतर्गत पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार मेंटेनस का काम चल रहा था।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Durgapur Steel Plant: फिर हादसा, आग से कन्वेयर बेल्ट जला, गैलरी ध्वस्त

पाइप लाइन बंद था, लिहाज़ा इसमें कोई गैस नहीं थी। मेंटेनस कार्य के तहत पाइप लाइन में एक कम्पेन्सेटर भी चेंज किया जाना था तथा इस कार्य के दौरान पाइप लाइन के अंदर जमा नैप्था, सल्फर, टार  इत्यादि जो ज्वलनशील होता है, उसमें आग पकड़ ली और काफ़ी धुआं निकल आया, जो पाइप लाइन के माध्यम से हॉट स्ट्रिप मिल तक फ़ैल गया, जिसकी वजह से थोड़े समय के लिए हॉट स्ट्रिप मिल में अफरा-तफरी हुई।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL बोकारो स्टील प्लांट में गैस रिसाव नहीं: गैस पाइपलाइन में आग की घटना HSM की, खाली हो गया कई विभाग, आ अब लौट चलें प्लांट

कामगारों की स्थिति सामान्य और स्टेबल

गैस पाइप लाइन से किसी प्रकार के गैस की लीकेज नहीं हुई थी। धुआं की चपेट में आने वाले 23 कामगार, जिसमें कुछ कॉन्ट्रैक्ट वर्कर भी शामिल थे। उन्हें एहतियातन चिकित्सीय ऑब्ज़र्वेशन के लिए बोकारो जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।  बोकारो जनरल हॉस्पिटल से जारी मेडिकल बुलेटिन में यह स्पष्ट किया गया है कि भर्ती किए गए सभी कामगारों की स्थिति सामान्य और स्टेबल है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: कर्मचारियों-अधिकारियों को पता नहीं SEWA Insurance पॉलिसी, लाखों का नुकसान

रिव्यु के पश्चात डिस्चार्ज हो रहे कर्मचारी

शाम 4 बजे तक सात कामगारों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया था। शाम साढ़े 7 बजे जनसंपर्क विभाग की तरफ से जानकारी दी गई कि सभी कर्मचारियों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। सबकी सेहत ठीक है। किसी तरह की कोई घबराने की बात नहीं है।

बोकारो स्टील प्लांट के अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीके तिवारी तथा अन्य वरीय अधिकारियों ने स्वयं घटनास्थल जाकर स्थिति का जायज़ा लिया। गैस एनालाइजर से भी जांच की गई और यह पाया गया कि किसी प्रकार की गैस लीकेज की घटना नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant गैस पाइपलाइन में आग पर बड़ा अपडेट: 9 लोग भर्ती, गैस थी शून्य

ईडी वर्क्स खुद मौके पर डटे रहे

अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) राजन प्रसाद ने अस्पताल जाकर कामगारों  के स्वास्थ्य की जानकारी ली और इसे सामान्य पाया। इस बीच जिला प्रशासन के वरीय अधिकारीयों ने भी प्लांट जाकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली, जहां उन्हें बताया गया कि किसी प्रकार की गैस लीकेज नहीं हुई है। जिसकी पुष्टि गैस एनालाइजर मशीन से हुई है। जिला प्रशासन की टीम ने बोकारो जेनरल अस्पताल जाकर कामगारों के स्वास्थ्य का अपडेट भी लिया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bokaro Steel Plant: गैस पाइपलाइन में आग से मचा कोहराम, देखिए वीडियो

कार्मिक प्रोटोकॉल से अवगत

प्रबंधन का कहना है कि सेल-बोकारो स्टील प्लांट अपने कामगारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कामगारों को नियमित रूप से सुरक्षा प्रोटोकॉल से अवगत कराया जाता है और सुरक्षा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : पेंशनभोगी 80 वर्ष की आयु तक जीवित है तो पेंशन के रूप में मिलेंगे 83 लाख’

बीजीएच में भर्ती होने वालों में इनका नाम शामिल
1) जमील अख्तर – जेनरल मेंटेनेंस (एम) कर्मचारी
2) इमरान अंसारी – आरजीबीएस। ठीका मजदूर
3) परशुराम साहू – एसीभीएस। कर्मचारी
4) जितेन्द्र साहू – जेनरल मेंटेनेंस। ठीका मजदूर
5) एस एन प्रसाद – डब्ल्यू एम डी। ठीका मजदूर
6) सुभाष महतो – ट्राफिक लोकों। ठीका मजदूर
7) विनय कुमार महथा – ट्राफिक लोकों। ठीका मजदूर
8) अजय कुमार महली – ट्राफिक लोकों। ठीका मजदूर
9) हरि शंकर यादव – एचएसएम। ठीका मजदूर
10) विशाल कुमार – एचएसएम। ठीका मजदूर
11) विप्लव नंदी – एसीभीएस। कर्मचारी
12) राज कुमार – एचएसएम। ठीका मजदूर
13) रंजीत गुप्ता – फायर ब्रिगेड।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSL NEWS: सड़क हादसे में घायल और HSM घटना के पीड़ितों का हालचाल जाना BAKS ने
Next: SAIL BSP NEWS: मर्चेंट एंड वायर रॉड मिल के कर्मचारियों की झोली में आया शिरोमणि अवॉर्ड, खिला चेहरा

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.