Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ISP: बीएमएस नेता व बर्नपुर मिड टाउन क्लब के महासचिव श्रीकांत शाह निष्कासित, सदस्यता समाप्त, चुनाव लड़ने पर बैन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP: बीएमएस नेता व बर्नपुर मिड टाउन क्लब के महासचिव श्रीकांत शाह निष्कासित, सदस्यता समाप्त, चुनाव लड़ने पर बैन

Azmat ali 30/06/2026 (Last updated: 30/06/2026) 1 minute read
SAIL ISP Big News BMS Leader and Burnpur Mid Town Club General Secretary Shrikant Shah Accused of Irregularities Membership Terminated

सभी दस्तावेज, रिकॉर्ड, बैंक स्टेटमेंट और ऑडिट खातों सहित क्लब की अन्य सामग्री सात दिनों के भीतर अध्यक्ष/प्रशासक को सौंपने का आदेश।

  • सात दिन में रिकॉर्ड सौंपने का आदेश। 

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के इस्को स्टील प्लांट (आईएसपी) बर्नपुर से जुड़ी एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। बर्नपुर मिड टाउन क्लब की एडहॉक कमेटी ने क्लब के महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) श्रीकांत प्रसाद साह की सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। साथ ही उन्हें क्लब से जुड़े सभी दस्तावेज, रिकॉर्ड, बैंक स्टेटमेंट और ऑडिट खातों का प्रभार सात दिनों के भीतर सौंपने का निर्देश दिया गया है।

30 जून 2026 को जारी पत्र के अनुसार, 27 जून 2026 को हुई बैठक (Minutes of Meeting) में गठित जांच समिति ने महासचिव के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सही पाया। जांच रिपोर्ट के आधार पर क्लब के उपनियमों और संशोधनों के तहत उनकी सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL DSP VRS 2026: महाप्रबंधक समेत 21 अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा समाप्त

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सदस्यता समाप्त होने के बाद श्रीकांत प्रसाद साह अब क्लब के किसी भी चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा उन्हें मतदान का अधिकार भी नहीं रहेगा और वे क्लब की किसी भी गतिविधि में सदस्य के रूप में शामिल नहीं हो सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: आईएनएस दूनागिरी, अग्रय और संशोधक में लगा SAIL BSP, RSP, BSL का 5,700 टन स्टील

क्लब के प्रशासक पवन कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र में यह भी कहा गया है कि श्रीकांत प्रसाद साह अपने कार्यकाल से संबंधित सभी दस्तावेज, रिकॉर्ड, बैंक स्टेटमेंट और ऑडिट खातों सहित क्लब की अन्य सामग्री सात दिनों के भीतर अध्यक्ष/प्रशासक को सौंप दें। आदेश की प्रति क्लब की गवर्निंग कमेटी और एडहॉक कमेटी के सदस्यों को भी भेजी गई है। बता दें कि क्लब के अध्यक्ष सीजीएम इंचार्ज पीएंडए यूपी सिंह हैं।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक की बढ़ीं मुश्किलें, PM नहीं अब राष्ट्रपति से शिकायत, AITUC ने की पद से हटाने, जांच की मांग

श्रीकांत शाह का कहना है कि मुझे प्रशासक से पत्र मिला है। पत्र में लिखा है कि चुनाव लड़ने से रोका गया है। चुनाव को लेकर सुनवाई चल रही है। इसको मेरे विरोधी खेल रहे हैं। मेरे ऊपर पर क्या-क्या आरोप है, इसका डिटेल तक नहीं दिया गया है। 400 मेंबर थे, जिसे बढ़ाकर 440 किया है। जनरल बॉडी मीटिंग पर कहा गया है कि 14 दिन पहले नोटिस लगाना होता है। इसके साक्ष्य भी मेरे द्वारा जमा किया है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी एजीएम को पता नहीं, HDFC बैंक के RuPay Credit Card का बदल गया नंबर, खाते से निकला 91 हजार 500, ठगी का नया तरीका

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL DSP VRS 2026: महाप्रबंधक समेत 21 अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Next: सेक्टर 9 हॉस्पिटल बिकने नहीं देंगे: बीएसपी कर्मचारी उतरे सड़क पर, BAKS ने दी चेतावनी

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.