Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: भिलाई इस्पात संयंत्र ने अप्रैल से जून की तिमाही में बनाए रिकॉर्ड, रेल पटरी का शानदार बिजनेस
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: भिलाई इस्पात संयंत्र ने अप्रैल से जून की तिमाही में बनाए रिकॉर्ड, रेल पटरी का शानदार बिजनेस

09/07/2024 1 minute read
SAIL-NEWS-Bhilai-Steel-Plant-made-records-in-the-quarter-of-April-to-June-excellent-business-of-railway-track
  • भिलाई स्टील प्लांट ने दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai Steel Plant) ने वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में उत्पादन और Techno-Economics में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Rath Yatra Fair 2024: पुरी में प्रभु जगन्नाथ का दर्शन करने वालों की प्यास बुझाएगा राउरकेला स्टील प्लांट

संयंत्र ने पहली तिमाही में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 1.28 मिलियन टन सेलेबल स्टील उत्पादन दर्ज कर, वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में दर्ज 1.22 मिलियन टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन को पार किया। संयंत्र ने अप्रैल से जून अवधि में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 1.16 मिलियन टन फिनिश्ड स्टील उत्पादन दर्ज किया, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में दर्ज 1.08 मिलियन टन फिनिश्ड स्टील उत्पादन से अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई टाउनशिप में हर संडे को मनेगा ‘कम्युनिटी ड्राइ-डे’

भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपनी स्थापना के बाद से किसी भी पहली तिमाही अवधि के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ कुल 2.91 लाख टन प्राइम रेल उत्पादन दर्ज कर, वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 2.88 लाख टन को पार किया।

ये खबर भी पढ़ें : Rath Yatra 2024: महाप्रभु का नेत्र उत्सव में दिखा नवयौवन रूप, रथयात्रा के लिए श्री जगन्नाथ तैयार

कुल प्राइम रेल उत्पादन में संयंत्र की यूनिवर्सल रेल मिल से 1.98 लाख टन का सर्वश्रेष्ठ प्राइम रेल उत्पादन शामिल है, जो कि वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में दर्ज 1.90 लाख टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन से अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh News: पेशी की तारीख अपडेट नहीं करने वाले अधिकारियों की अब खैर नहीं, होगा एक्शन

लांग रेल पटरी के उत्पादन में पिछला रिकॉर्ड टूटा

संयंत्र ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही, अप्रैल से जून अवधि में दर्ज 2.18 लाख टन लांग रेल उत्पादन के पिछले सर्वश्रेष्ठ की तुलना में वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 2.36 लाख टन लांग रेल उत्पादन किया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL जूनियर इंजीनियर पदनाम पर कर्मचारियों के साथ धोखा, CITU बोला-जिंदगी कट जाएगी, नहीं मिलेगा लाभ…

यूनिवर्सल रेल मिल के आंकड़े जानिए

इसके अंतर्गत यूनिवर्सल रेल मिल द्वारा उत्पादित 1.90 लाख टन का उच्चतम लांग रेल उत्पादन शामिल है, जो कि वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 1.82 लाख टन से अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें : सरकारी नौकरी: FSSAI में Vacancy, 29 जुलाई तक भरें फॉर्म, पौने 2 लाख तक सैलरी

संयंत्र की रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल ने भी 46,654 टन का उच्चतम लांग रेल उत्पादन दर्ज कर, वर्ष 2012-13 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 37,516 टन को पार किया। वर्तमान वित्त वर्ष की अप्रैल से जून अवधि में किसी भी पहली तिमाही अवधि के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ कुल 2.36 लाख टन लांग रेल की लोडिंग की गई, जो वित्त वर्ष 2023-24 में दर्ज 2.17 लाख टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ लोडिंग से कहीं अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें : Job Alert 2024: IBPS का Notification, 6128 Post, 47,000 Salary

स्टील मेल्टिंग शॉप-3 और तिमाही का रिजल्ट

स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने किसी भी तिमाही अवधि के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ कास्ट बिलेट उत्पादन 5.77 लाख टन दर्ज करते हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 की इसी अवधि में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 5.38 लाख टन को पीछे छोड़ा।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में एक्सीडेंट, दहकती रेल पटरी ने मचाया कोहराम

संयंत्र की बार एंड रॉड मिल ने भी पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में दर्ज 2.18 लाख टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन की तुलना में वर्तमान वित्त वर्ष की अप्रैल से जून अवधि में अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 2.41 लाख टन दर्ज किया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL बोनस पर गहराया विवाद, श्रमायुक्त से बोनस फॉर्मूले को कैंसिल करने की मांग, भेजा रिमाइंडर

ओर हैंडलिंग प्लांट ने स्थापना के बाद से अब तक सबसे अच्छा रिकॉर्ड बनाया

संयंत्र के ओर हैंडलिंग प्लांट ने स्थापना के बाद से किसी भी पहली तिमाही की अवधि के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ 5.78 मिलियन टन कुल मटेरियल हैंडलिंग किया, जो कि वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 5.54 मिलियन टन से कहीं अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें : ऐसे करें भ्रष्टाचार की गोपनीय शिकायत, गुप्त रहेगा आपका नाम, जल्दी-जल्दी करें फॉलो

संयंत्र की मोडेक्स यूनिट, रिफ्रैक्टरी मैटेरियल प्लांट-3 ने पहली तिमाही में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 1.58 लाख टन लाइम और कैल‌साइंड डोलोमाइट उत्पादन दर्ज करते हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 1.43 लाख टन को पार किया।

ये खबर भी पढ़ें : ऐसे करें भ्रष्टाचार की गोपनीय शिकायत, गुप्त रहेगा आपका नाम, जल्दी-जल्दी करें फॉलो

सेलेबल स्टील लोडिंग और डिस्पैच के आंकड़े

वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान संयंत्र ने किसी भी अप्रैल से जून अवधि के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ 1.26 मिलियन टन सेलेबल स्टील लोडिंग दर्ज करते हुए, वित्तीय वर्ष 2023-24 में दर्ज 1.18 मिलियन टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ लोडिंग को पार किया।

ये खबर भी पढ़ें : सड़क हादसे में भिलाई इस्पात संयंत्र का कर्मी जख्मी

पहली तिमाही के दौरान संयंत्र द्वारा डायरेक्ट डिस्पैच के लिए 7.16 लाख टन की लोडिंग की गई जो कि किसी भी तिमाही अवधि के लिए अब तक की सर्वश्रेष्ठ लोडिंग रही। संयंत्र ने वित्त वर्ष 2023-24 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 6.12 लाख टन लोडिंग को पीछे छोड़ा।

ये खबर भी पढ़ें : Job Update: इस State में 2610 Post पर Vacancy, मिलेगी तगड़ी Salary

टेक्नो इकोनॉमिक्स के एरिया में भी बीएसपी का जलवा

टेक्नो इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में, संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस ने पहली तिमाही में 430 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल (किलोग्राम/टीएचएम) की अब तक की सर्वश्रेष्ठ कोक रेट दर्ज की, जो कि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि में दर्ज 449 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल से कम और बेहतर है।

इसके साथ ही ब्लास्ट फर्नेस ने अब तक की उच्च कोल डस्ट इंजेक्शन (सीडीआई) दर 131 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल दर्ज कर, वित्त वर्ष 2023-24 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 118 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल को पार किया।

ये खबर भी पढ़ें : Pakistan से Bhilai Steel Plant के इंफोर्समेंट इंस्पेक्टर के पास आया फोन, बेटे के एक्सीडेंट के नाम पर 11 हजार की ठगी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP Rajhara Union Elections: माइंस चुनाव के लिए CITU ने चौथी बार सौंपा सहमति पत्र
Next: Bhilai टाउनशिप में आवास आवंटन को लेकर बड़ी मांग, BMS-BSP प्रबंधन में मंथन

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.