Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Recruitment 2026: 1 लाख 40 हजार तक सैलरी, राउरकेला स्टील प्लांट और रांची यूनिट में यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Recruitment 2026: 1 लाख 40 हजार तक सैलरी, राउरकेला स्टील प्लांट और रांची यूनिट में यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Azmat ali 22/07/2026 1 minute read
SAIL Young Professionals Recruitment of Young Professionals in Rourkela and Ranchi Apply by July 31

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार SAIL की करियर वेबसाइट (https://sailcareers.com/) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • RSP, मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (MTI), रांची, SAIL सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन (SSO), रांची और SAIL डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन डिवीजन (SDTD), रांची में यंग प्रोफेशनल की भर्ती होगी।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अनुभवी इंजीनियरों, आईटी, फाइनेंस, एचआर और अन्य पेशेवरों के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने शानदार अवसर दिया है। लेकिन, ये नियमित जॉब नहीं है। फिक्स टर्म पर आपको नौकरी का अवसर दिया जा रहा है। सेल के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP), मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (MTI), रांची, SAIL सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन (SSO), रांची और SAIL डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन डिवीजन (SDTD), रांची में यंग प्रोफेशनल (YP-1, YP-2 और YP-3) के पदों पर संविदा आधार पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे।

कहां-कहां होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 23 पद भरे जाएंगे। इनमें राउरकेला स्टील प्लांट में 14, एमटीआई रांची में 3, एसएसओ रांची में 2 और एसडीटीडी रांची में 6 पद शामिल हैं। भर्ती में एआई इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, डेटा आर्किटेक्ट, सिविल/स्ट्रक्चरल डिजाइन इंजीनियर, प्रोजेक्ट इंजीनियर, ब्लास्ट फर्नेस प्रोसेस एक्सपर्ट, फाइनेंस, एचआर, 3D एनिमेटर सहित कई विशेषज्ञ पद शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL को मिले 124 नए अधिकारी, चयनित एमटीटी 5 अगस्त से भिलाई में करेंगे रिपोर्टिंग, BSP, RSP, DSP, ISP, BSL में होगी ज्वाइनिंग

हर महीने मिलेगा ₹70 हजार से ₹1.40 लाख तक 

SAIL ने यंग प्रोफेशनल्स के लिए आकर्षक मासिक रिटेनरशिप तय की है।
YP-1: ₹70,000 प्रति माह
YP-2: ₹1,00,000 प्रति माह
YP-3: ₹1,40,000 प्रति माह
इसके अलावा प्रदर्शन के आधार पर हर वर्ष 4%, 7% या 10% तक वार्षिक वृद्धि भी मिलेगी।

3 साल का अनुबंध, 5 साल तक बढ़ सकती है सेवा

शुरुआत में नियुक्ति तीन वर्ष के लिए होगी। संतोषजनक प्रदर्शन और पात्रता पूरी होने पर इसे एक-एक वर्ष करके अधिकतम दो वर्ष और बढ़ाया जा सकता है। यानी कुल अवधि पांच वर्ष तक हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: G-Shift का समय बदला, 1 सितंबर से नया शेड्यूल

सिर्फ वे ही करें आवेदन जिनके पास अनुभव है

यह भर्ती फ्रेशर्स के लिए नहीं है। अधिकांश पदों पर कम से कम तीन वर्ष का संबंधित क्षेत्र में पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव अनिवार्य है। कुछ वरिष्ठ पदों के लिए 6 से 10 वर्ष तक का अनुभव भी मांगा गया है। पात्रता, योग्यता और आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट में ‘Sexual Harassment’ न बाबा न…

रहने और इलाज की भी सुविधा

बाहरी अभ्यर्थियों को उपलब्धता के अनुसार कंपनी आवास दिया जाएगा। राउरकेला में शुरुआती तीन महीने तक ट्रांजिट हाउस/गेस्ट हाउस में रहने की सुविधा भी मिल सकती है। इसके अलावा चिकित्सा सुविधा, मेडिकल इंश्योरेंस प्रीमियम, आधिकारिक यात्रा भत्ता और मोबाइल/ब्रॉडबैंड खर्च जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

चयन कैसे होगा

भर्ती प्रक्रिया में पद के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और पर्सनल इंटरैक्शन, या केवल पर्सनल इंटरैक्शन होगा। CBT होने की स्थिति में अंतिम मेरिट 80% CBT और 20% पर्सनल इंटरैक्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: Industrial Dearness Allowance: महंगाई भत्ते पर आदेश जारी, 1 जुलाई से मिलेगा संशोधित DA, 1.6% की वृद्धि

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 10 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026

ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार SAIL की करियर वेबसाइट (https://sailcareers.com/) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले पात्रता, अनुभव और आवश्यक दस्तावेजों की जांच अवश्य कर लें। आवेदन का कोई अन्य माध्यम स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Hockey Academy का सितारा चमका, शिलानंद लकड़ा भारतीय टीम में चयनित, खेलेंगे FIH Men’s Hockey World Cup 2026

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL को मिले 124 नए अधिकारी, चयनित एमटीटी 5 अगस्त से भिलाई में करेंगे रिपोर्टिंग, BSP, RSP, DSP, ISP, BSL में होगी ज्वाइनिंग
Next: भिलाई स्टील प्लांट और सेक्टर 9 हॉस्पिटल की कैंटीन पर गंभीर आरोप, पढ़ें

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.