Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • T20 Inter District Cricket: भिलाई स्टील प्लांट की शानदार जीत, लगातार दो मैच जीतकर बनाई मजबूत पकड़, 11-11 रन से हराया
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

T20 Inter District Cricket: भिलाई स्टील प्लांट की शानदार जीत, लगातार दो मैच जीतकर बनाई मजबूत पकड़, 11-11 रन से हराया

Azmat ali 03/05/2026 1 minute read
Senior T20 Inter-District Cricket Competition Bhilai Steel Plant team Registered Two Impressive Wins Defeating Them by 11 Runs Each

पहले मुकाबले में बीएसपी ने भिलाई क्रिकेट एसोसिएशन को 11 रन से हराया। दूसरा मैच में रायपुर पर भी 11 रन से जीत।

  • पहले मैच में बीएसपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर टी-20 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो मुकाबले जीत लिए हैं। लगातार दो जीत के साथ भिलाई स्टील प्लांट की टीम ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है और आगे के मुकाबलों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाया है।

पहला मैच: भिलाई क्रिकेट एसोसिएशन पर जीत

पहले मुकाबले में बीएसपी ने भिलाई क्रिकेट एसोसिएशन को 11 रन से हराया। बीएसपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। एम. बिन्नी सैमुअल ने नाबाद 44 रन, देव आदित्य सिंह ने नाबाद 25 रन, संगीत सोनी ने 23 रन का योगदान दिया।

गेंदबाजी में भिलाई क्रिकेट एसोसिएशन के शुभम सिंह ने 3 विकेट लिए, जबकि सुधांशु वर्मा, अमन मिश्रा और दिवाकर ताम्रकार ने 1-1 विकेट हासिल किया।
जवाब में भिलाई क्रिकेट एसोसिएशन की टीम 138 रन पर सिमट गई। संजीत देसाई ने 66 रन, अंबरीश कुमार सिंह ने 43 रन बनाए। बीएसपी की ओर से गेंदबाजी में देव आदित्य सिंह ने 4 विकेट, मनराज सिंह ढिल्लों ने 3 विकेट, कार्तिक नायडू और वैभव साहू ने 1-1 विकेट लिए।

दूसरा मैच: रायपुर पर भी 11 रन से जीत

दूसरे मुकाबले में बीएसपी ने रायपुर की टीम को भी 11 रन से हराया। बीएसपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए। कार्तिक नायडू ने 51 रन, वैभव साहू नाबाद 37 रन, शुभम मौर्य ने 38 रन, कप्तान अमनदीप खरे ने 21 रन, संगीत सोनी ने 19 रन का योगदान दिया।

रायपुर की ओर से आयुष सिंह ने 4 विकेट और गौरव चतुर्वेदी ने 3 विकेट लिए। आशीष चौहान और भावेश साहू को 1-1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए रायपुर की टीम 158 रन पर ऑलआउट हो गई।

मोहम्मद फैज खान ने 44 रन, अनुज तिवारी ने 28 रन, अनुराग साहू ने 21 रन बनाए। बीएसपी की ओर से गेंदबाजी में पियूष पिल्ले ने 3 विकेट, जीवेश भुट्टे और कार्तिक नायडू ने 2-2 विकेट हासिल किए। बीएसपी टीम के कोच और मैनेजर सुरेश सोनपिपरे हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant में अधिकारी और सुपरवाइजर में हाथापाई, जमकर चले लात-घूंसे
Next: भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व CEO एम. रवि अब कहलाएंगे Dr. M. Ravi, मुसीबत की घड़ी में थामा किताबों का दामन

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.