Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • हड़ताल 2025: नाश्ते में पोहा, खाने में लेमन राइस-चना की सब्जी, भोर में नहीं 8 बजे तक आएंगे नेताजी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हड़ताल 2025: नाश्ते में पोहा, खाने में लेमन राइस-चना की सब्जी, भोर में नहीं 8 बजे तक आएंगे नेताजी

Azmat ali 08/07/2025 1 minute read
Strike 2025: Poha for breakfast, lemon rice-gram curry for lunch, Netaji will come by 8 am, not at dawn

पूर्व में जितनी भी हड़ताल हुई, उन हड़तालों में बाकायदा भोर में 4 बजे गेटों में पहुंचने का फरमान जारी किया जाता था।

  • 20 हजार नाश्ते का पैकेट और 40 हजार खाने के पैकेट का इंतजाम किया गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल है। इस हड़ताल का असर कहां-कितना होगा, यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल, हड़ताल को विफल करने के लिए सेल भिलाई इस्पात संयंत्र ने पुराने फॉर्मूले पर काम करना शुरू कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: 9 जुलाई की हड़ताल को ECRKU का समर्थन, काला बिल्ला लगाएंगे रेल कर्मचारी

नाइट शिफ्ट में पहुंचने वाले कर्मचारियों के लिए भी भोजन का इंतजाम किया जा रहा है। जबकि समय से ड्यूटी पहुंचने वाले कर्मचारियों को सुबह नाश्ते में पोहा परोसा जाएगा। दिन में लेमन राइस और चने की सब्जी आदि दी जाएगी। 20 हजार नाश्ते का पैकेट और 40 हजार खाने के पैकेट का इंतजाम किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: 9 जुलाई की हड़ताल की हड़ताल में शामिल होंगे बीएसपी के ठेका मजदूर, इंटक की बैठक में फैसला

प्रबंधन की ओर से ऐसा इंतजाम किया जा रहा है, जिसको देखकर कुछ कार्मिकों की जुबां से निकला कि हड़ताल तिहार के लिए खाने का अच्छा इंतजाम किया जा रहा है। कर्मचारियों और अधिकारियों को देर रात ही ड्यूटी पर पहुंचने को बोल दिया गया है ताकि सुबह किसी तरह का विवाद न होने पाए

ये खबर भी पढ़ें: 9 जुलाई की हड़ताल को प्रबंधन ने कहा-अवैध, CITU ने उसी की भाषा में किया पलटवार, पढ़ें जरूर

सुबह 4 बजे नहीं 8 के बाद गेट पर जुटेंगे नेताजी

जी हां यूनियनों ने इस बार गेटो में घेराबंदी नहीं करने का फैसला लिया है और अपने कार्यकारिणी एवं अपने साथियों को सुबह 4 बजे के बजाय 8 बजे के बाद गेट पर पहुंचने का संदेश दे दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant  ने संयुक्त यूनियन से कहा-हड़ताल अवैध, कर्मियों को जबरन रोकने पर होगा सख्त एक्शन

इसके पूर्व में जितनी भी हड़ताल हुई, उन हड़तालों में बाकायदा भोर में 4 बजे गेटों में पहुंचने का फरमान जारी किया जाता था और उसी हिसाब से अधिकारी-कर्मचारी, आईआर, सभी तैयारी करते थे। लेकिन यूनियनों ने इस बार ना उस तरह की कोई तैयारी की और ना ही उनके मुद्दों को कर्मचारियों ने ध्यान दिया, क्योंकि इनमें सबसे बड़ा कारण है मुद्दे लगभग केंद्रीय है और उन मुद्दों को लेकर कर्मचारियों में किसी भी तरह का कोई उत्साह नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल की AI&U प्रतियोगिता  में बीएसएल के चार कार्मिकों का जलवा, डीआइसी के हाथों सम्मानित

कर्मचारियों ने प्रबंधन को सिखाया था सबक, इस बार उत्साह नहीं

यूनियन के एक नेता ने बाकायदा कहा है पिछले वर्ष 28 अक्टूबर को हुई हड़ताल में कर्मियों से यूनियन नेता बकायदा विभागों में जाकर अपील कर रहे थे और उस अपील को कर्मियों ने माना भी। 39 माह का एरियर, बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम को लेकर कार्मिकों में काफी नाराजगी थी।

ये खबर भी पढ़ें: BSL में दो नए सीएनसी रोल ग्राइंडिंग मशीन का ऑपरेशन शुरू, बढ़ेगा प्रोडक्शन

मैनेजमेंट से नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने अपने से हड़ताल में भागीदारी की और इसमें बड़ी भागीदारी मिल जोंन की रही और दूसरे नंबर पर एसएमएस रहा। लेकिन कुल मिलाकर प्लांट में अच्छी खासी हड़ताल की भागीदारी रही। पिछले हड़ताल के मुद्दों को लेकर यूनियनों की ओर से किसी भी तरह की कोई पहल नहीं की गई।

ये खबर भी पढ़ें: इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे 2025 पर बीजीएच में कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया रक्तदान

युवा कर्मियों के रुके प्रमोशन ने हड़ताल में डाला था घी

युवा कर्मचारियों की बेरुखी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। यूनियन के पदाधिकारी भी भाव नहीं दे रहे हैं। रविवार को इंटक कार्यालय में संयुक्त यूनियन का कन्वेशन हुआ। इंटक के सैकड़ों पदाधिकारी रिकार्ड में हैं, लेकिन, मौके पर दो-चार ही नजर आए। कन्वेंशन में बाकी यूनियन के सदस्यों ने कुछ हद तक फोटो लायक भीड़ दिखा दी थी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप के कब्जेदारों पर पुलिस संग टूट पड़ा भिलाई स्टील प्लांट, पढ़ें डिटेल

पिछले हड़ताल में जिन लोगों ने भागीदारी की थी, उन कर्मियों का प्रमोशन रोका गया। इसके बाद यूनियनों को अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन उसके बाद भी पुराने ED वर्क्स के रहते उसे वापस नहीं दिला पाए एवं नए ED वर्क्स के आने के बाद उनको वापस प्रमोशन मिला। लेकिन किसी को 3 महीने का तो किसी को 6 महीने का लॉस हुआ है। इसीलिए इस हड़ताल में युवा कर्मचारी कहीं पर भी दूर-दूर तक नहीं दिख रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL का 9597 करोड़ कैश कलेक्शन, टॉप पर BSP, BSL दूसरे, RSP तीसरे नंबर पर, नगरनार ने जुटाए 662 करोड़

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड को सर्वाधिक करदाता का अवार्ड, दिया 4010.49 करोड़ टैक्स
Next: बीमारी को मात देकर लौटे राजेंद्र सिंह, बोकारो प्रबंधन को ललकारा

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.