Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सड़क पर मशाल जुलूस था ADM बिल्डिंग, DIC दफ्तर में नहीं, BAKS ने घसीटा राजेंद्र सिंह, BN चौबे, रामाश्रय प्रसाद का नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सड़क पर मशाल जुलूस था ADM बिल्डिंग, DIC दफ्तर में नहीं, BAKS ने घसीटा राजेंद्र सिंह, BN चौबे, रामाश्रय प्रसाद का नाम

13/10/2024 1 minute read
There-was-mashaal-juloos-on-the-road-not-in-ADM-building-or-DIC-office-BAKS-dragged-the-names-of-Rajendra-Singh-BN-Choubey-Ramashray-Prasad

बीएकेएस बोकारो ने कहा-19 अक्टूबर 2024 को बीएसएल में होगी ऐतिहासिक हड़ताल।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ नें बोकारो इस्पात संयंत्र में 19 अक्टूबर 2024 को आयोजित होने वाले हड़ताल को लेकर अपना पक्ष रखा है।

अध्यक्ष हरिओम ने बताया कि प्रबंधन पहली बार कर्मचारियों के विशुद्ध हड़ताल को लेकर डरी हुई है। उसी के कारण कर्मचारियों में भय का वातावरण बैठाने के लिए, मशाल जुलुस में शामिल होने पर कुछ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया। जबकि यूनियन तथा कर्मचारियों ने किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया था।

भारतीय संविधान में प्रदर्शन का अधिकार मौलिक अधिकार की श्रेणी में आता है। अपनी माँगों के लिए बीएसएल कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था। बीएकेएस यूनियन तथा बीएसएल कर्मचारियों ने सड़क पर प्रदर्शन किया था न कि एडीएम के भीतर डायरेक्टर इंचार्ज के कमरे में।

हरिओम ने कहा-पूर्व में एटक नेता अनिरुद्ध, एके अहमद आदि के मामले में 2007 में दर्ज केस के मामले में प्रबंधन बोकारो कोर्ट में केस भी हार चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल बोनस: बोकारो स्टील प्लांट में कर्मचारियों ने प्रबंधन को ललकारा, 14-15 को धरने के लिए सबको पुकारा

वहीं, राजेंद्र सिंह, बीरेंद्र चौबे, रामाश्रय सिह, बीडी प्रसाद बीएसएल के कर्मचारी नहीं है। फिर भी पिछले दिनों प्लांट के भीतर गोल चक्कर पर जाकर किस हैसियत से प्रदर्शन किए थे। संयंत्र के कर्मचारियों तथा अधिकारियों से गाली गलौज भी किए थे।
बदले की भावना के तहत की गई कारवाई में कई बीएसएल अधिकारी रिटायरमेंट के बाद भी कोर्ट का चक्कर लगाएंगे।

पूर्व में बीएसएल के आफिसर एशोसिएशन तथा यूनियनों ने हॉट स्ट्रिप मिल सहित कई विभागों को बंद करवाया था, उस पर आज तक बीएसएल प्रबंधन ने कोई कड़ा कदम नहीं उठाया।

अध्यक्ष हरिओम ने कहा कि हमारी यूनियन अपने प्रत्येक सदस्य का मामला कोर्ट में लड़ेगी, क्योकि एक भी सदस्य की परेशानी को बीएकेएस में यूनियन की परेशानी समझा जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड और BHP के बीच बड़ा समझौता, लो-कार्बन स्टील मेकिंग टेक्नोलॉजी पर फोकस

हड़ताल की तैयारी पर बड़ा दावा

हड़ताल की तैयारी पर यूनियन महासचिव दिलीप ने बताया कि कर्मचारियों का भारी समर्थन यूनियन तथा पदाधिकारियों को मिल रहा है।

कर्मचारी हड़ताल में शामिल होने के लिए खुद संकल्प तथा शपथ ले रहे हैं। कंपनी के सभी अधिकारी मैनेजर हैं, मालिक नहीं। वहीं, सभी कर्मचारी है। नौकर या गुलाम नहीं।

ये खबर भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन के सहयोगियों का भ्रष्टाचार, ईपीएस 95 पेंशन पर मोदी सरकार लाचार, कौन जिम्मेदार…

हमारी यूनियन कई मामले को कोर्ट में ले जाएगी। चाहे वह कर्मचारियों का मामला हो या अधिकारियों के निजी भ्रष्टाचार का, क्योंकि अब यह व्यक्ति लड़ाई बन चुकी है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Stock Market Update: SIP से निवेश में 4.08% की वृद्धि, इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश में 10% की गिरावट
Next: बोनस, एरियर पर सेल के सभी प्लांट-खदान में धरना 8 बजे से, यूनियन बोली-प्रबंधन के झांसे में रास्ता मत बदलना

Related Stories

Bhilai Steel Plant INTUC Union Office Bearers Discuss Safety issues with the CGM
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में न जाए किसी की जान, सब रहें सावधान, सीजीएम से इंटक बोला-करें समाधान

Azmat ali 03/09/2026
SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant INTUC Union Office Bearers Discuss Safety issues with the CGM
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में न जाए किसी की जान, सब रहें सावधान, सीजीएम से इंटक बोला-करें समाधान

Azmat ali 03/09/2026
SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.