Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इस्पात सचिव के आदेश से ट्रांसफर, पर रिलीव नहीं हुए कुछ अधिकारी, परेशान व्यापारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इस्पात सचिव के आदेश से ट्रांसफर, पर रिलीव नहीं हुए कुछ अधिकारी, परेशान व्यापारी

Azmat ali 22/05/2026 (Last updated: 22/05/2026)
Transfers Made on the Orders of the Steel Secretary but Officers are not Relieved Causing Distress to Traders 1

लंबे समय से जमे कार्मिकों का तबादला हुआ है। लेकिन, अब भी बहुत से विभागों से रिलीव नहीं किए गए। इससे कामकाज प्रभावित हो रहे।

  • सेल भिलाई टाउनशिप में अधिकारियों और कर्मचारी के ट्रांसफर बड़ी संख्या में हुए हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक के आदेश पर सेल के सभी प्लांट में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किए गए। अधिकारी और कर्मचारी को टाउनशिप से हटाया गया। लंबे समय से जमे कार्मिकों का तबादला हुआ है। लेकिन, अब भी बहुत से विभागों से रिलीव नहीं किए गए। इसकी वजह से कामकाज प्रभावित हो रहे। इसी तरह प्लांट में भी ट्रांसफर के बाद कुद अधिकारी नए विभाग का दर्शन नहीं कर सकें हैं।

सेल भिलाई टाउनशिप में अधिकारियों और कर्मचारी के ट्रांसफर बड़ी संख्या में हुए हैं। भिलाई टाउनशिप के व्यापारियों का कहना है कि नगर सेवाएं विभाग में कामकाज के लिए वे जाते हैं तो वहां से वापस लौट रहे हैं।

पैनल रेंट आदि विषयों को लेकर जब व्यापारी पहुंचे तो विभाग में बताया गया, साहब का ट्रांसफर हो गया है। नए साहब के आने तक कोई नया काम नहीं होगा। इसलिए नए साहब के आने के बाद ही कुछ हो सकेगा। जबकि पुराने साहब का रिलीव भी नहीं किया गया है।

भिलाई टाउनशिप के व्यापारी नेता का कहना है कि इस्पात सचिव के आदेश के बाद भिलाई इस्पात प्रबंधन द्वारा विभिन्न विभागों में बड़ी तेजी से स्थानांतरण किया गए। दुर्भाग्य इस बात का है कि नगर सेवा विभाग जहां आम उपभोक्ताओं के दैनिक कार्यों से संबंधित क्रियाकलापों का विभागीय कार्य संपादित किया जाता है। पिछले 15 दोनों से अधिकारियों के स्थानांतरण के कारण पहले बीएससी का कर्मचारी हो या अन्य व्यापारी काम को लेकर चक्कर लगा रहे है और परेशान हो रहे है।

एक व्यापारी ने यहां तक बोल दिया कि नगर सेवा विभाग में बदलाव शायद बड़े अधिकारियों को संतुष्ट करने के लिए कर दिया गया है। लेकिन अधिकारी अपनी सीट पर जमे हुए हैं। शायद इस्पात मंत्रालय को बीएसपी का प्रबंधन हल्के में ले रहा है।

वहीं, अधिकारियों का कहना है कि हाउस रेंट, हाउस अलॉटमेंट सिस्टम, लाइसेंस सिस्टम, शॉप के सारे सिस्टम मॉड्यूल से ऑपरेट होते हैं। इसके सुचारू संचालन के लिए नए कार्मिकों के लिए जटिल प्रक्रिया है। इसको सीखने और समझने में टाइम लगता है। इसके अलावा अन्य सेक्शन के कर्मचारियों को जनगणना ड्यूटी में लगायाा गया है, जो कलेक्टर के अधीन कार्य कर रहे हैं। इस वजह से भी टाउनशिप का कार्य प्रभावित हो रहा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना: 2 दिन में Bhilai Steel Plant के 57 अधिकारी-कर्मचारी ने भरे वीआर, नौकरी छोड़ने वाले तैयार
Next: Employees News: नए लेबर को लेकर सरकार सख्त, श्रम मंत्री मंसुख मांडविया ने श्रम आयुक्त संग की प्लानिंग

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.