Skip to content
06/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Officers Association में Junior Officer का स्वागत, कर्मचारी से अधिकारी बनने वालों के खिले चेहरे
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Officers Association में Junior Officer का स्वागत, कर्मचारी से अधिकारी बनने वालों के खिले चेहरे

16/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Welcome-of-junior-officer-in-BSP-Officers-Association-the-faces-of-those-who-became-officers-from-employees-blossomed
  • अभिनंदन समारोह में उपस्थित जेओ-2022 बैच के सभी सदस्यों का स्वागत डायरी प्रदान कर किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के कर्मचारी अब अधिकारी बन चुके हैं। जूनियर आफिसर बनने वालों का स्वागत किया गया। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने प्रगति भवन में अधिकारियों को सम्मानित किया।

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने एक नई परम्परा की शुरूआत करते हुए हाल ही में इस्पात संयंत्र में जेओ-2022 परीक्षा में सफल हुए जूनियर आफिसर का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया।
कार्यक्रम में सेफी नामिनी अजय कुमार, कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, उपाध्यक्ष जीपी. सोनी, उपाध्यक्ष माइंस वीजी देवांगन, सचिव द्वय रेमी थामस, अखिलेश मिश्रा आदि उपस्थित थे। इस अभिनंदन समारोह में विभिन्न जोन के जोनल प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इन नवचयनित अधिकारियों का अभिनंदन जोनवार किया गया। संचालन सत्यवान नायक द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NJCS मीटिंग: 6 को ठेका मजदूरों और जुलाई आखिरी सप्ताह में फुल एनजेसीएस बैठक में रेगुलर कर्मियों के बकाया, वेज एग्रीमेंट पर होगी बात

इस अभिनंदन समारोह में उपस्थित जेओ-2022 बैच के सभी सदस्यों का स्वागत डायरी प्रदान कर किया गया। साथ ही उन्हें ओए के विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई। ओए पदाधिकारियों ने दावा किया कि सम्मानजनक पे-रिविजन, सेल पेंशन स्कीम को लागू करवाना, सेवानिवृत्त पर मिलने वाले अवकाश नगदीकरण की सीमा को बढ़ाकर 25 लाख करना, ईपीएस 95 के तहत हायर पेंशन हेतु मार्ग प्रशस्त करना, बेहतर पदनाम, भिलाई को अवैध कब्जामुक्त करने जैसे अहम मुद्दों के लिए जमीनी संघर्ष करते हुए सफलता हासिल की है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL E0 Exam: 100 में 99 आया नंबर, फिर भी जूनियर आफिसर परीक्षा में BSP कर्मचारी फेल, सेल में ये कैसा खेल

इसके अतिरिक्त ओए ने विभिन्न बीमा योजनाओं के माध्यम से तथा अपने सेवा केन्द्र व सामाजिक कार्यों से इस्पात बिरादरी को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित रहा है। आपके सुख-दुख और समस्या समाधान में ओए सदैव आपके साथ खड़ा है, खड़ा रहेगा। आप ओए की गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: BSP सेफ्टी आफिसर नहीं खुद GM साहब थे कार में, आए थे खामी पकड़ने, फंसे यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने में…

इस समारोह में उपस्थित जूनियर अधिकारियों ने अपने परिचय देते हुए कहा कि ओए बीएसपी से जुड़कर हम अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। ओए के कार्यों ने निश्चित ही अधिकारियों को आगे बढ़ने में मदद की है। ओए के वर्तमान कार्यकारिणी ने स्वागत की एक नई परम्परा की शुरूवात की है, हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

इस अभिनंदन समारोह में गगन गोयल, बी उषावल्ली, एमआर अब्दुल शरीफ, प्रदीप मेनन, टी सत्यपाल, राधाकिशुन, आरके ठाकुर, संजय तिवारी, संतोष सिंह, राजेश कुमार सिंह, डीपीएस बरार, जेपी शर्मा, तुषार सिंह, हरमोहन सोनवानी, विक्रांत शरण, पियूष सेन, आर के महाराणा आदि मौजूद रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: ग्रेच्युटी भुगतान पर Bhilai Steel Plant ने लगाई रोक, राजहरा खदान के कर्मचारी कर रहे आंदोलन की तैयारी
Next: BSP ने भिलाई नगर निगम को नहीं दिया नोटिस, किया सिर्फ पत्राचार, अफवाह मत फैलाइए

Related Stories

Breaking News RFID trial at Bhilai Steel Plant gate Successful those Leaving Duty Early will be Caught CISF on Alert
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

Azmat ali 06/09/2026
Life-threatening attack on Bhilai Steel Plant employees BMS holds emergency meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग

Azmat ali 05/09/2026
Fake Advertisement for SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

Azmat ali 05/09/2026

You May Have Missed

Breaking News RFID trial at Bhilai Steel Plant gate Successful those Leaving Duty Early will be Caught CISF on Alert
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

Azmat ali 06/09/2026
Life-threatening attack on Bhilai Steel Plant employees BMS holds emergency meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग

Azmat ali 05/09/2026
Fake Advertisement for SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

Azmat ali 05/09/2026
BSP Beacon Safety E magazine ED (Works) Rakesh Kumar said this (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में ‘Beacon’ सेफ्टी ई-मैगजीन, ईडी वर्क्स राकेश कुमार बने गवाह, पढ़ें क्या है खास

Azmat ali 05/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.