Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
  • Bokaro Steel Plant में मना महिला दिवस, पहले लिया ज्ञान, फिर किया डांस
  • धर्म-संस्कृति
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में मना महिला दिवस, पहले लिया ज्ञान, फिर किया डांस

08/03/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
WhatsApp-Image-2024-03-08-at-22.46.21

– बोकारो स्टील ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
– बीएसएल की महिला कर्मियों को मुख्य अतिथि बीके तिवारी ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बोकारो स्टील प्लांट के मानव संसाधन विकास केंद्र में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संयंत्र की महिला कर्मियों ने भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें :Women’s Day 2024: भिलाई स्टील प्लांट की नारी संभाल रहीं घर से प्लांट तक, 9 मार्च को खास इवेंट

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीएसएल के अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीके तिवारी, महिला समिति बोकारो की अध्यक्ष अनिता तिवारी, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं एवं अतिरिक्त प्रभार सामग्री प्रबंधन) सीआर महापात्रा, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) एस रंगानी, अधिशासी निदेशक(कार्मिक एवं प्रशासन) राजन प्रसाद, अधिशासी निदेशक(एसआरयू) पीके रथ, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रभारी बोकारो जनरल हॉस्पिटल डॉ बीबी करुणामय, मुख्य महाप्रबंधकगण, अन्य वरीय अधिकारी, महिला समिति की उपाध्यक्ष एवं सदस्य तथा बोकारो स्टील की महिला कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें :Chhattisgarh Election News: भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू और PCC चीफ दीपक बैज सहित ये दिग्गज लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) अनिमा कुशवाहा ने सभी का स्वागत किया। बीएसएल की महिला कर्मियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बीके तिवारी ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ये खबर भी पढ़ें :Big News: छत्तीसगढ़ में इन नए सब्जेक्ट में शुरू होगी पढ़ाई, शिक्षा मंत्री का आया बड़ा बयान

उन्होंने कहा कि महिलाओं की प्रगति एवं भागीदारी के बिना विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। मुख्य अतिथि ने बोकारो स्टील प्लांट की प्रगति में महिला कर्मियों के योगदान की भी सराहना की और कहा कि महिलाओं में असीम क्षमता है और वे नवाचार एवं कार्य के प्रति समर्पण की भावना से बीएसएल को उत्कृष्टता की शिखर पर ले जा सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें :International Women’s Day 2024: BSP की महिला कर्मचारियों-अधिकारियों का कार्यस्थल पर ही सम्मान करेगा BMS

समारोह के दौरान बीएसएल की कुल तीस महिला कर्मियों को उनके उल्लेखनीय योगदान तथा दीर्घकालिक सेवा में किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की मीना देवी एवं बोकारो के परिक्षेत्रीय गांव रितुडीह की मुखिया रेनू देवी तथा नरकेरा ग्राम पंचायत की मुखिया बबिता कुमारी को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्थान के लिए किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें :Bhilai Steel Plant में दम तोड़ने वाले मजदूर के परिवार को मिलेगी नौकरी, पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार

समारोह का प्रमुख आकर्षण बीएसएल की महिला कर्मियों, महिला समिति के सदस्यों तथा बीजीएच की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रही।इसके अंतर्गत महिला प्रशिक्षुओं, महिला समिति की टीम, बीजीएच की महिला चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य महिला कर्मियों द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुति इत्यादि ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का संचालन जन सम्पर्क विभाग के रवि सिन्हा ने किया तथा अंत में महाप्रबंधक (मानव संसाधन विभाग) नीता बा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

ये खबर भी पढ़ें :BSP की जमीन पर खुलेगा CGHS सेंटर-दवाखाना, कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और आश्रित परिवार का ऐसे होगा इलाज

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: BRM ने 25 दिन पहले ही 9 लाख टन प्रोडक्शन क्षमता को किया पार
Next: Bhilai Steel Plant में 1 हजार से ज्यादा महिलाओं का BMS के हाथों सम्मान

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.