Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Women’s Day 2024: भिलाई स्टील प्लांट की नारी संभाल रहीं घर से प्लांट तक, 9 मार्च को खास इवेंट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Women’s Day 2024: भिलाई स्टील प्लांट की नारी संभाल रहीं घर से प्लांट तक, 9 मार्च को खास इवेंट

07/03/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
womens-day-2024-women-of-bhilai-steel-plant-are-handling-everything-from-home-to-plant-special-event-on-march-9
  • भिलाई इस्पात संयंत्र की महिलाएं: आकाक्षाओं से अवसर तक का सफर।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल (SAIL) जो ना सिर्फ भारत में अग्रणी इस्पात उत्पादक कम्पनी के नाम से विख्यात है। अपितु अपने सभी कर्मचारियों को सशक्त करने के लिए भी जाना जाता है। इसलिए तो सेल को ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क (Great Place to Work)’ का प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। सेल हमेशा ही अपने सभी कर्मचारियों, उनके परिवारों तथा अपने टाउनशिप के लिए नित नई योजनाएं लाता रहता है।

ये खबर भी पढ़ें : 53वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस: Bhilai Steel Plant ने दोहराया सुरक्षा का मंत्र, लगी गब्बर की पाठशाला, सबने खाई कसम

इसी तारतम्य में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आइये जानते हैं महिला सशक्तिकरण में सहयोगी सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की संवेदनशील किन्तु सशक्त, सहज किन्तु निडर, कोमल किन्तु परिपक्व महिलाओं के बारे में, जो घर के भीतर और बाहर, पारिवारिक और व्यवसायिक दोनों जगहों पर अपने जीवन को सहज तरीके से नियंत्रित करने की शक्ति रखती हैं।

ये खबर भी पढ़ें : सुरक्षा प्रोत्साहन सप्ताह 2024: प्रोजेक्ट डिपार्टमेंट में लगा सेफ्टी मेला, कर्मचारियों-ठेका मजदूरों ने जीता पुरस्कार

अपने इस प्रबंधन कौशल के द्वारा ऐसी महिलायें, सामाजिक दिशा को प्रभावित करने की अद्वितीय क्षमता रखती हैं और यह सुनिश्चित करती हैं कि उन्हें हजारों-लाखों की भीड़ में भी बिना विरोध के एक अलग पहचान मिले, जिससे समाज में अन्य महिलाओं के लिए वो एक उदाहरण प्रस्तुत कर सकें। सेल-बीएसपी के विभिन्न क्षेत्रों और मेडिकल, इंजीनियरिंग, माइनिंग, ऑपरेशन, प्लानिंग, प्रोजेक्ट्स, खेल, शिक्षा, वित्त, ब्लास्ट फर्नेस जैसे विभगों में भी महिलाएं अग्रणी हैं।

ये खबर भी पढ़ें : विधायक रिकेश सेन के प्रतिनिधि होंगे BWU के अतिरिक्त महासचिव  टी. डीलेश्वर राव

ऑटोमेशन और डिजिटालाइजेशन विभाग की सहायक महाप्रबंधक नीरजा शर्मा

बात करते हैं बीएसपी के ऑटोमेशन और डिजिटालाइजेशन विभाग की सहायक महाप्रबंधक नीरजा शर्मा के व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास की यात्रा पर, जिन्होंने ना सिर्फ चेयरमैन ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स (सीटीवाईएम) में भाग लिया बल्कि इसके लिए विस्तृत शोध प्रक्रिया के दौरान इस्पात क्षेत्र की बारीकियों और जटिलता को समझने में खुद को समर्पित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: फेस्टिवल एडवांस में 5000 नहीं, चाहिए एक माह का डीए-बेसिक

उनका कहना है कि इस उल्लेखनीय यात्रा का शिखर, सेल स्तर पर भिलाई इस्पात संयंत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त करना था, जहां उन्होंने ना केवल प्रतिस्पर्धा की, बल्कि अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से विजयी होकर प्रतिष्ठित ट्रॉफी भी हासिल की।

ये खबर भी पढ़ें : International Womens Day 2024: सेफी में दिखेंगी महिला अफसर, डायरेक्टर इंचार्ज और ED वर्क्स की कुर्सी पर भी नज़र

इससे उनके व्यक्तित्व और समग्र विकास में योगदान देने वाले विभिन्न पहलुओं और क्षमताओं का पता चला और अपने आत्म-खोज प्रक्रिया ने उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास में योगदान दिया साथ ही चुनौतियों के प्रति उनके दृष्टिकोण को आकार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नीरजा शर्मा का कहना है कि ‘इस पूरी यात्रा के दौरान जो मंत्र मेरे साथ गूंजता रहा वह यह था कि परिणाम पर ध्यान दिए बिना, अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए। इस मानसिकता ने मुझे निरंतर सुधार पर ध्यान केंद्रित करने, चुनौतियों को सीखने और आगे बढ़ने के अवसर के रूप में स्वीकार करने की अनुमति दी’।

ये खबर भी पढ़ें : पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग की ताजा खबर: पेंशनर्स उठाइए फायदा

सहायक महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) स्मिता जैन

अब चलते हैं सहायक महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) स्मिता जैन के पास, जिन्हें सेल स्तर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम “आन्या” के तहत चुना गया और इसके लिए प्रशिक्षित किया गया। सेल प्रबंधन द्वारा इस कार्यक्रम के लिए केवल 27 महिला अधिकारियों का चयन किया गया था, जिसमें बीएसपी की तरफ से स्मिता जैन भी इस अभिनव कार्यक्रम का हिस्सा रहीं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS मीटिंग की बदली तारीख, अब 19 मार्च को दिल्ली में जुटेंगे श्रमिक नेता-अफसर

सेल का नवीनतम प्रयास-‘आन्या’ जो महिलाओं के लिए एक नेतृत्व विकास कार्यक्रम है। यह अभूतपूर्व पहल सभी महिलाओं को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने, उन्हें सशक्त बनाने, व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास करने, बाधाओं से निपटने, कंपनी में सलाहकार बनने और लीडर के रूप में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित व प्रशिक्षित करने के साथ साथ उन्हें अपनी क्षमता हासिल करने के लिए भी एक विशाल शिक्षण मंच प्रदान करता है।

 ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS मीटिंग की बदली तारीख, अब 19 मार्च को दिल्ली में जुटेंगे श्रमिक नेता-अफसर

स्मिता जैन का कहना है कि भिलाई इस्पात संयंत्र में मेरी यात्रा एक कर्मचारी के रूप में अनुभव प्राप्त करने के साथ साथ सीखने, व्यक्तिगत विकास और अवसरों के लिए एक मंच प्राप्त करने के विषयों में यादगार पलों से भरा है।

मैं बीएसपी के उन सभी प्रणाली के लिए आभारी हूं जिसने मुझे समर्थन दिया और तनाव को प्रबंधित करना सिखाया। उन्होंने कहा ‘मैंने भिलाई इस्पात संयंत्र में धैर्यवान, संगठित और एक अच्छा टीम मेम्बर बनना, नेतृत्व करना, महत्वपूर्ण निर्णय लेना सीखा है। मैं उन सभी अनुभवों के लिए आभारी हूं जिसने मुझे उस व्यक्ति के रूप में आकार दिया, जो मैं आज हूं।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai BMS ने QR कोड और RFID पर कही बड़ी बात, गिनाई उपलब्धियां और की 17 मांग

बीएसपी ने न केवल मुझे एक मंच प्रदान किया है बल्कि एक कर्मचारी के रूप में भी मुझे एक बेहतर संस्करण के रूप में विकसित और उन्नत किया है। यह भी उल्लेखनीय है कि हमारे विभाग की महिलाओं ने मिलकर रूढ़िवादिता को तोड़ा है और उस ताकत का प्रदर्शन किया है जो सहयोग से आती है’।

ये खबर भी पढ़ें : RFID के खिलाफ SAIL Bokaro Steel Plant के कर्मचारी उतरे सड़क पर, हंगामा

सहायक प्रबंधक (अनुसंधान एवं नियंत्रण प्रयोगशाला) लीना वराठे

सहायक प्रबंधक (अनुसंधान एवं नियंत्रण प्रयोगशाला) लीना वराठे कहतीं हैं, कि वर्तमान परिपेक्ष्य में संयंत्र के भीतर महिलाएं अब पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। यूं तो हर कार्य करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इन चुनौतियों से उबरने के लिए हम महिलाओं में स्वयं में आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता अत्यंत ही महत्वपूर्ण और आवश्यक है। अतः हमें हर क्षेत्र में स्वयं सिद्ध होकर कार्य करने की आवश्यकता है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP SC-ST एसोसिएशन ने मनाया महिला दिवस: ED P&A बोले-महिलाएं अपने बच्चों में न करें बेटा-बेटी का फर्क

कनिष्ठ अधिकारी (आरसीएल) खिलांजली टेमरे

कनिष्ठ अधिकारी (आरसीएल) सुश्री खिलांजली टेमरे बताती हैं कि मुझे गर्व है कि मैं अपना योगदान एक ऐसे संयंत्र को दे रही हूँ जहाँ मैंने अपने जीवन के विभिन्न किरदार को जिया है, कभी एक संयंत्रकर्मी की बेटी की तरह, कभी संयंत्रकर्मी के रिश्तेदार की तरह तो कभी एक संयंत्रकर्मी की पत्नी की तरह और अब स्वयं, मैं एक संयंत्रकर्मी के रूप में इस गर्व को महसूस कर पा रही हूँ।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSP: देश की पहली 78 मीटर लंबी रेल पटरी को काटने से तत्कालीन जीएम भरत लाल मायूस, कहा-नासमझ ने नए जमाने में उतार दिया बूढ़े की तस्वीर

मैंने प्रत्येक भूमिका में हमेशा स्वयं को गौरवांवित महसूस किया है। इसलिए तो कहती हूँ “हम सबका साथ करें उत्कृष्ट इस्पात उत्पादन में वृद्धि, संयंत्र और राष्ट्र दोनों की समृद्धि।”

ये खबर भी पढ़ें : SAIL के Durgapur Alloy Steel Plant में हादसा, 80% झुलसा कर्मचारी

मास्टर ओसीटी (इंस्ट्रुमेंटेशन) रजनी खोसला

मास्टर ओसीटी (इंस्ट्रुमेंटेशन) रजनी खोसला का मानना है, कि महिलाएं हमारे समाज में शक्ति का स्तंभ हैं। आइए हम हमेशा उनको आपसी सहयोग करें और उनका सम्मान करें, ताकि सभी को समान अवसर प्राप्त हो सके और समाज के साथ साथ देश के विकास में भी अपना सहयोग प्रदान कर सकें।

ये खबर भी पढ़ें : Durgapur Steel Plant हादसे पर बड़ा अपडेट, SWFI ने SAIL चेयरमैन को भेजी खामियों की लिस्ट

9 मार्च को विशेष कार्यक्रम ‘शक्ति-2024’

निश्चित ही महिलाएं शक्ति का स्वरुप हैं और आज सभी क्षेत्रों में अपना योगदान दें रहीं हैं। इन महिलाओं और उनसे जुड़े विषयों को समर्पित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा इसका उत्सव मानने 9 मार्च को दोपहर 1:45 बजे से 5.30 बजे तक बीएसपी महिला कार्मिकों एवं अधिकारियों के लिए एक विशेष कार्यक्रम ‘शक्ति-2024’ का आयोजन, मानव संसाधन विकास केंद्र के असेम्बली हॉल में किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : International Womens Day 2024: सेफी में दिखेंगी महिला अफसर, डायरेक्टर इंचार्ज और ED वर्क्स की कुर्सी पर भी नज़र

इस कार्यक्रम में दो सदस्यीय टीम आधारित क्विज प्रतियोगिता, ‘महिलाओं का उत्थान पुरूषों के पतन के बारे में नहीं हैं।’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता (हिंदी या अंग्रेजी) तथा ‘अभिव्यक्ति’ नामक कविता लेखन प्रतियोगिता (हिंदी या अंग्रेजी) में आयोजित की जायगी। बीएसपी की सभी महिला कर्मचारियों से उपरोक्त कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने का अनुरोध है।

ये खबर भी पढ़ें : पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग की ताजा खबर: पेंशनर्स उठाइए फायदा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Chhattisgarh Election News: भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू और PCC चीफ दीपक बैज सहित ये दिग्गज लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
Next: देश के नामचीन स्टील प्लांट के एक्सपर्ट ले गए 65वीं रिफ्रैक्टरी ऑपरेटिंग समिति की बैठक से कामयाबी का मंत्र, BSP ने की मेजबानी

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.