Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मजदूरों को नहीं मिली जून-जुलाई की सैलरी, अर्धनग्न होकर प्लांट के बाहर प्रदर्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मजदूरों को नहीं मिली जून-जुलाई की सैलरी, अर्धनग्न होकर प्लांट के बाहर प्रदर्शन

Azmat ali 01/08/2025 1 minute read
Workers did not get salary for June-July, protested outside the plant half naked

15 सितंबर तक सारी समस्याओं का समाधान करने का दावा। जून की सैलरी के भुगतान की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दी गई थी।

  • डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टी आशुतोष पांडेय, एसडीएम उत्तम ध्रुव मौके पर पहुंचे। प्लांट के मालिक को कड़ी चेतावनी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। दुर्ग जिले के बोरई (नगपुरा) स्थित स्ट्रक लाइट मेटल बिल्डिंग प्लांट के मजदूरों ने बवाल काट दिया। जून और जुलाई की सैलरी न मिलने से आक्रोशित मजदूरों ने कंपनी के बाहर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील सामूहिक दुर्घटना बीमा में परिवार को 25 लाख, एम्बुलेंस-अंतिम संस्कार खर्च 25 हजार, 10 अगस्त तक तारीख

हंगामा बढ़ते ही डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टी आशुतोष पांडेय, एसडीएम उत्तम ध्रुव, लेबर इस्पेक्टर भी पहुंच गए। अधिकारियों को भी कई शिकायतें प्राप्त हुई। कंपनी के मालिक राजेश जैन को चेतावनी दी गई। अंत में लिखित में समझौता हुआ कि 15 सितंबर तक सारी समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। जून की सैलरी के भुगतान की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट ED Works QC Trophy, 40 टीमों का जलवा

प्रबंधक के रवैया से परेशान मजदूर व राजनीतिक दलों के सदस्यों ने कंपनी के बाहर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। फैब्रीकेशन यूनिट के संचालक ने अधिकारियों को जानकारी दी कि पार्टी से पैसा नहीं मिला है, जिसकी वजह से भुगतान में दिक्कत आ रही है। ठेकेदारों को पेमेंट न होने से मजदूर प्रभावित हो गए। सेफ्टी नियमों की धज्जियां उड़ाने पर भी कड़ी चेतावनी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र के 7 कर्मचारियों की झोली में आया ये अवॉर्ड

मजदूरों का आरोप है कि वेतन समय पर नहीं मिलता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, कार्य स्थल में पानी, शौचालय की उचित व्यवस्था तक नहीं है। कंपनी प्रबंधन से विगत के कई दिनों से बात हो रही थी, जिसमें कंपनी प्रबंधन द्वारा केवल आश्वासन दिया जा रहा था। विवश होकर मजदूरों ने प्रदर्शन का रास्ता चुना।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट से जुड़े नए अधिकारियों का BSP Officers Association ने किया वेलकम

जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद त्रिपक्षीय वार्ता हुई। त्रिपक्षीय वार्ता में सभी बिंदुओं पर बात हुई। प्रबंधन द्वारा 15 सितंबर तक जिला प्रशासन एवं मजदूरों से समय मांगा गया, जिसमें कंपनी प्रबंधन को 15 सितंबर तक की जिला प्रशासन द्वारा डेट लाइन दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के मजदूर उतरे सड़क पर, ESIC के नाम पर पल्ला झाड़ रहा प्रबंधन

प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से धर्मेश देशमुख, आकाश सेन, जयंत देशमुख, राजू यादव, उमेश्वर यादव, नरेंद्र धनकर, दुष्यंत निषाद, बलराम कौशिक, मिनी यादव, डोमार देशमुख, करण घुघवारे, भोमराज प्रजापति एवं आसपास के ग्रामीण एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: रेलवे का सीनियर सेक्शन इंजीनियर 15 हजार की रिश्वित लेते रंगे हाथ धराया

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के अनुसूचित जाति-जनजाति के श्रमवीरों को विदाई
Next: बोकारो स्टील प्लांट के हादसे में कटे दोनों पैर, गई आंखों की रोशनी, पीड़ित पहुंचे जनता दरबार

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.