Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट के 5 कर्मचारियों को मिला ये गिफ्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट के 5 कर्मचारियों को मिला ये गिफ्ट

Azmat ali 27/06/2025 1 minute read
5 employees of SAIL Refractory Unit received this gift

सेल स्तर पर आंतरिक पहल का उद्देश्य कर्मचारियों में डिजिटल सृजनशीलता को प्रोत्साहित करना और एआई को बढ़ावा देना है।

  • भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता नवाचार के लिए सम्मानित किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) एवं सेल-रिफ्रैक्ट्री यूनिट (एसआरयू) ( SAIL Refractory Unit) के पाँच कर्मियों को “एआई एंड यु” मिशन प्रतियोगिता के तहत उत्कृष्ट कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) नवाचारों के लिए सम्मानित किया गया।

सेल स्तर पर आयोजित इस आंतरिक पहल का उद्देश्य कर्मचारियों में डिजिटल सृजनशीलता को प्रोत्साहित करना और कार्यस्थल पर एआई के व्यापक उपयोग को बढ़ावा देना है।
निदेशक (तकनीकी, परियोजनाएँ एवं कच्चा माल) एवं निदेशक प्रभारी-अतिरिक्त प्रभार (भिलाई इस्पात संयंत्र) मनीष राज गुप्ता ने इस्पात भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में पांचों पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया।

सम्मानित कर्मियों में वरिष्ठ प्रबंधक (एसएमएस-3) संतोष कुमार ने डीपसीक एआई, क्लाउड.एआई एवं चैटजीपीटी जैसे प्लेटफॉर्म्स की सहायता से एक एआई-सक्षम वेब एप्लिकेशन विकसित किया है, जो साप्ताहिक शिफ्ट रोस्टर को स्वतः तैयार करता है। इस नवाचार ने न केवल समय और श्रम की बचत की है, बल्कि त्रुटियाँ कम कर, त्वरित और अधिक सटीक शेड्यूलिंग को संभव बनाया है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में हिंदी पर महाज्ञान, पुरस्कार ले गए ये श्रीमान

प्रबंधक (मैकेनिकल), सेल-रिफ्रैक्ट्री यूनिट शुभम किशोर मिश्रा को रिफ्रैक्ट्री ईंटों में सर्फेस डिफेक्ट्स का पता लगाने हेतु विकसित एआई मॉडल के लिए सम्मानित किया गया। उनके इस नवाचार में डीप लर्निंग एवं कंप्यूटर विज़न तकनीकों का उपयोग किया गया है, जो निर्माण प्रक्रिया में गुणवत्ता नियंत्रण को सशक्त बनाता है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में छतों की मरम्मत का नया दौर, एपीपी तकनीक से मिल रहा बेहतर समाधान

सहायक प्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन) धर्म राजू बाच्चू को सुरक्षा रिपोर्टिंग, प्रलेखन और कार्यप्रवाह अनुकूलन के लिए एआई -आधारित टूल्स के सफल प्रयोग हेतु सम्मानित किया गया। उन्होंने चैटजीपीटी, एक्सल वीबीए एवं ऑटोमेशन फ्रेमवर्क्स के माध्यम से इंस्ट्रूमेंटेशन से जुड़ी प्रक्रियाओं में उत्पादकता और कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार किया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में शामिल 6 नवीन फोम टेंडर

महाप्रबंधक (मानव संसाधन–ज्ञानार्जन एवं विकास) सौरभ वार्ष्णेय ने मेटा प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर प्रशासनिक कार्यों को सरल और प्रभावी बनाने का नवाचार किया, जिसे उनके दैनिक कार्यों में एआई टूल्स के व्यवहारिक अनुप्रयोग के उदाहरण के रूप में सराहा गया।

ये खबर भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी करने वाले 2 प्रबंधकों संग 3 को 3 साल की सजा

एचआर-प्रशासनिक सहयोगी राजीव कुशवाहा को गामा एआई, नैपकिन एआई एवं माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट जैसे आधुनिक प्लेटफॉर्म्स की सहायता से उच्च गुणवत्ता की व्यावसायिक प्रस्तुतियाँ तैयार करने और डेटा सर्च में दक्षता लाने हेतु सम्मानित किया गया, जिससे संगठनात्मक संवाद एवं निर्णय प्रक्रिया में सुधार हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटने से बचा पैसेंजर, आरपीएफ निरीक्षक ने ऐसे बचाई जान

इस अवसर पर मनीष राज गुप्ता ने कहा कि जब सेल ने डिजिटल परिवर्तन की दिशा में कदम बढ़ाया था, तब यह शंका थी कि क्या हमारी संगठनात्मक तैयारी पर्याप्त है या बाहरी विशेषज्ञों की सहायता की आवश्यकता होगी।

ये खबर भी पढ़ें: अलॉय स्टील प्लांट दुर्गापुर के कर्मचारी भी उतरे सड़क पर, 9 जुलाई को होगी हड़ताल

किंतु “एआई एंड यु” जैसे अभियानों में कर्मचारियों की उत्साही भागीदारी यह दर्शाती है कि सेल इस क्षेत्र में अपेक्षा से कहीं अधिक सक्षम और परिपक्व है। उन्होंने विश्वास जताया कि एआई एवं डिजिटल तकनीकों को प्रक्रियाओं में एकीकृत कर सेल की कार्यक्षमता और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाया जा सकेगा। उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं से आग्रह किया कि वे इस सम्मान को एक नई शुरुआत मानते हुए अपने सहयोगियों को भी एआई टूल्स अपनाने, नवाचार करने और संगठन के सतत विकास में योगदान देने हेतु प्रेरित करें।

ये खबर भी पढ़ें: सबसे अधिक उत्पादन लागत दुर्गापुर और सबसे कम बोकारो स्टील प्लांट का, लेकिन मुनाफा कम, BAKS ने खोली पोल

इस कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएँ) एस. मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) ए.के. चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) प्रवीण निगम, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान) बी.के. गिरी, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) डॉ. रविंद्रनाथ एम., तथा कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (रावघाट) अरुण कुमार उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएँ) तुषार कांत, मुख्य महाप्रबंधक (पीपीसी) प्रवीण राय भल्ला, मुख्य महाप्रबंधक (सीबीडी) इंद्रजीत सेनगुप्ता समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिक गाएंगगे हिंदी और गैर हिंदी में गाना, आप जरूर आना

कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन–ज्ञानार्जन एवं विकास) संजीव कुमार श्रीवास्तव ने किया तथा उन्होंने ही आभार प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया।

ये खबर भी पढ़ें: सेल दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारी करेंगे हड़ताल, ईडी वर्क्स को सौंपा नोटिस

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महाप्रभु जगन्नाथ के रथ संग चले भिलाईवासी, पढ़ें डिटेल
Next: इस्पात मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव पहुंचे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़ें डिटेल

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.