Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • CG Cabinet: छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में इन माननीयों को मिल सकती है जगह, जानें प्रमुख कारण
  • छत्तीसगढ़
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

CG Cabinet: छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में इन माननीयों को मिल सकती है जगह, जानें प्रमुख कारण

18/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CG-Cabinet-These-MLAs-can-get-a-place-in-Chhattisgarh-cabinet-know-the-main-reasons
  • अजय चन्द्राकर वर्तमान में प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता है। चुनाव के पहले वे प्रदेश भर में काफी सक्रिय रहे और प्रदेश सरकार के खिलाफ काफी आक्रामक भी रहे।

अंशुल तिवारी, रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (CG BJP) को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद पार्टी ने मुख्यमंत्री (CM) और दो उप मुख्यमंत्री (Dy CM) भी बना दिया है। तीनों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ भी ले ली है। इसके बाद से ही अब मंत्री मंडल विस्तार को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें : जब CM विष्णु देव साय बोले-आ ऐती आ, उहां का खड़े हस, मोर कोती आ…

लोग अलग-अलग क्षेत्र के साथ ही विभिन्न समाज से संबंध रखने वाले जनप्रतिनिधियों के मंत्री मंडल में शामिल होने की अटकले लगा रहे है। तो क्षेत्रीयता के साथ ही जातिगत समीकरण और उम्र और अनुभव के लिहाज से भी कई तरह से कयास लगा रहे है।

ये खबर भी पढ़ें : 12 जगहों पर अहिवारा विधायक डोमन लाल का स्वागत दौरा और सम्मान समारोह, पढ़िए

कुछ ऐसे विधायक है जिनका मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा…

बृजमोहन अग्रवाल: विष्णुदेव साय की संभावित मंत्री मंडल में बृजमोहन अग्रवाल का नाम सबसे ऊपर है। बृजमोहन अग्रवाल रायपुर के रामसागर पारा में रहते है। वे रायपुर दक्षिण सीट से विधायक बने है। बृजमोहन अग्रवाल 2023 विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में 67 हजार सात सौ 19 वोटों के साथ सबसे बड़े मार्जिन के साथ जीते है। वे लगातार आठ बार से विधानसभा चुनाव जीत रहे है। लगातार 15 साल तक बृजमोहन मंत्री रहे है।

ये खबर भी पढ़ें : जब मिल बैठे 3 CM: वर्तमान, पूर्व और भूतपूर्व, लड़ो मत-फोटो देखिए और सीखिए

सामान्य वर्ग से आते है। इस बार उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी, रायपुर स्थित दूधाधारी मठ के मुखिया महंत रामसुंदर दास को पराजित किया। महंत रामसुंदर दास पूर्व में विधायक रह चुके है। भूपेश सरकार में उन्हें गौसेवा आयोग का अध्यक्ष बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्ज दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : ई-श्रम पोर्टल: 29.21 करोड़ से अधिक श्रमिकों का हो गया रजिस्ट्रेशन

अजय चन्द्राकर: अजय चन्द्राकर वर्तमान में प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता है। चुनाव के पहले वे प्रदेश भर में काफी सक्रिय रहे और प्रदेश सरकार के खिलाफ काफी आक्रामक भी रहे।

अजय चन्द्राकर रमन सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके है। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समाज से आते है। रायपुर संभाग की धमतरी जिले की कुरुद सीट का प्रतिनिधित्व करते है। वे लगातार कुरुद से जीतते आ रहे है। इस बार वे करीब आठ हजार वोटों से चुनाव जीते है।

ये खबर भी पढ़ें : Aadhaar Card: मुहल्लों में Bhilai निगम की टीम आ रही आधार कार्ड अपडेट करने, आपके यहां इस तारीख को शिविर

राजेश मूणत: राजेश मूणत रमन केबिनेट मंत्री में 15 साल तक मंत्री रह चुके है। वे 2018 का चुनाव युवा नेता और कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय से हार गए थे। काफी सक्रिय रहने वाले विकास उपाध्याय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय सचिव है।

इस पद पर छत्तीसगढ़ से सिर्फ दो ही नेता है। ऐसे में विकास को 41 हजार दो सौ 29 वोट से हराए राजेश मूणत को मंत्री पद देकर सम्मानित किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh CM Vishnu Dev Sai: नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख पीएम आवास देने पर फैसला

ओपी.चौधरी: पीएम नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह (PM Narendra Modi and Home Minister Amit Shah) की मौजूदगी में ओपी.चौधरी ने 2018 में भाजपा प्रवेश किया था। छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रहे है। दंतेवाड़ा कलेक्टर रहते हुए बनाए गए एजुकेशन सिटी का मुआयना करने पीएम मोदी आए थे।

रायगढ़ जिले के रहने वाले है। रायगढ़ शहरी सीट से इस चुनाव में जीते है। मुख्यमंत्री की दौड़ में मीडिया में खूब नाम चला। युवा है। ओबीसी समाज से आते है।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh Chief Minister: मंत्रालय में पूजा-अर्चना के साथ ही विष्णु देव साय का मीटर चालू

खुशवंत साहेब: खुशवंत साहेब काफी युवा विधायक है। पहली बार सदन पहुंचे है। प्रदेश की बड़ी आबादी सतनामी समाज से ताल्लुख रखते है।
समाज के गुरु है। रायपुर जिले की आरंग सीट से कद्दावर मंत्री डॉ.शिव कुमार डहरिया को पराजित कर MLA बने है। इन्हें मंत्री बनाने से सतनामी समाज के साथ ही युवा वर्ग को भी भाजपा साध सकती है। फिर निर्वतनाम मंत्री को पराजित करने का इन्हें इनाम मिल सकता है।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh Chief Minister Oath Ceremony Live: मैं विष्णु देव साय-शपथ लेता हूं कि…और 2 डिप्टी सीएम ने लिया शपथ

इन नामों की भी है चर्चा

मंत्री मंडल में बस्तर से आने वाले आदिवासी समाज के केदार कश्यप, विक्रम उसेंडी और आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली लता उसेंडी का नाम शामिल है। तीनों पूर्व में मंत्री रह चुके है। जबकि दुर्ग संभाग के बेमेतरा जिले की नवागढ़ सीट से जीतकर आए पूर्व मंत्री दयालदास बघेल, दुर्ग जिले की अहिवारा के नव नियुक्त विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा आदि नामों पर भी चर्चा हो रही है। जबकि पुन्नूलाल मोहले का नाम भी मंत्रीमंडल की संभावित सूची में लिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें :  संसद भवन में घुसपैठ, BJP सांसद के नाम पर गेट पास लेकर लोकसभा में घुसे 2 युवक, मचा कोहराम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Big Breaking: बस्तर के NMDC में नक्सलियों का उत्पात, किया आग के हवाले, कामकाज प्रभावित
Next: SAIL BSP में RFID: BWU ने सांसद विजय बघेल को सुनाया दुखड़ा, मिला ये जवाब

Related Stories

Advocate Rishabh Kumar Mistry of the BJP Legal Cell Raipur has been appointed as the District Social Media In-charge
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

भाजपा विधि प्रकोष्ठ रायपुर के जिला सोशल मीडिया प्रभारी बने अधिवक्ता ऋषभ कुमार मिस्त्री, नन्द कुमार साहू संयोजक

Azmat ali 09/08/2026
Warning Extremely Severe weather Alert issued Possibility of heavy Rain accompanied by intense Thunderstorms and Lightning
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सावधान: मौसम खराब होने का Alert, अगले 3 घंटे में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान, छत्तीसगढ़ में एक साथ आया मोबाइल मैसेज

Azmat ali 27/07/2026
Call 0788-286-1212 or 0788-286-1111 to Prevent Accidents at the Bhilai Steel Plant
  • छत्तीसगढ़
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हादसा रोकना है तो अब चुप मत रहिए, भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन को करें शर्मिंदा, ये नंबर 0788-286-1212, 0788-286-1111

Azmat ali 14/07/2026

You May Have Missed

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.