Skip to content
02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPFO NEWS: EPF मेंबर बनते ही आप बीमा योजना के भी बन जाते हैं सदस्य, जानें कैसे लें वेतन के 35 गुना का लाभ
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO NEWS: EPF मेंबर बनते ही आप बीमा योजना के भी बन जाते हैं सदस्य, जानें कैसे लें वेतन के 35 गुना का लाभ

29/04/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPFO-NEWS-As-soon-as-you-become-an-EPF-member-you-also-become-a-member-of-the-insurance-scheme-know-how-to-get-the-benefit-of-35-times-the-salary
  • EDLI ‘EPFO की बीमा योजना’ क्या है? आज जानिए इसके बारे में। इसके लाभ के बारे में विस्तार से बात करेंगे।

सूचनाजी न्यूज़, छत्तीसगढ़। क्या आपको पता है कि EPF सदस्य (Member) बनते ही आप स्वत: एक बीमा योजना के भी सदस्य बन जाते है। आइए, आज Suchnaji.com पर इसी योजना के बारे में बात करते है… ।

ये खबर भी पढ़ें : Pension: क्या है सदस्य पेंशन? बेहद आसानी से ऐसे ले सकते है जबरदस्त स्कीम का लाभ

बीमा योजना के बारे में बताते है… ‘एम्पलॉइज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम 1976 (Employees Deposit Linked Insurance Scheme 1976)’ यानी EDLI स्कीम को एक अगस्त 1976 को लॉन्च किया गया था। EPF योजना का प्रत्येक सदस्य EDLI का भी अनिवार्य सदस्य होता है, लेकिन इसके लिए उसे कोई अंशदान या प्रीमियम नहीं देना होता है।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन: ईपीएफओ, ईपीएस फंड, उच्च, न्यूनतम पेंशन और सरकार पर बड़ी खबर

यह अंशदान उसका नियोक्ता देता है, जो वेतन (जिस पर सदस्य का PF कटता है) का 0.5% होता है यानी सौ रुपए पर 50 पैसे। नियोक्ता इसे कर्मचारी से वसूल नहीं कर सकता है। इस योजना के सदस्य की नौकरी में रहते हुए दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की स्थिति में उसके उत्तराधिकारी या नॉमिनी को जो लाभ मिलते है हम वे भी आपको बता देते है।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन: ईपीएफओ, ईपीएस फंड, उच्च, न्यूनतम पेंशन और सरकार पर बड़ी खबर

सबसे पहले तो अगर सदस्य ने 12 महीने से कम सर्विस की है तो नॉमिनी को सेवा के दौरान EPF एकाउंट (EPF Account) के औसत शेष के बराबर राशि मिलती है। अगर औसम शेष 50 हजार (50,000) रुपए से ज्यादा है तो उसे 50,000 प्लस 50,000 की औसत से अधिक का 40 प्रतिशत (40%) मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशन पाने के लिए भरना होगा 10D फॉर्म, जानिए  प्रोसेस और कितनी है इसकी जरूरी

मगर यह राशि एक लाख से अधिक नहीं होगी। यदि सदस्य की मृत्यु 15 फरवरी 2018 से 27 अप्रैल 2021 के बीच हुई है और अगर वो उसी प्रतिष्ठान में लगातार 12 महीने तक सेवारत रहा है जहां उसकी मृत्यु हुई है तो नॉमिनी को सदस्य के पिछले 12 महीने के औसत वेतन, अधिकतम 15 हजार (15,000) रुपए तक का 30 गुना और उसके EPF एकाउंट के अवशेष का आधा मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Minimum-Higher Pension: सेवानिवृत्त कर्मचारी समन्वय समिति का EPFO और पीएम मोदी के खिलाफ फरमान

ऊपरी सीमा डेढ लाख रुपए

इस औसत अवशेष के आधे की ऊपरी सीमा डेढ लाख रुपए है। दोनों राशियां मिलकर अगर ढाई लाख से कम होती है तो भी उसे न्यूनतम ढाई लाख रुपए दिए जाएंगे। अगर सदस्य की मृत्यु 28 अप्रैल 2021 के बाद हुई है और वह मृत्यु से पहले लगातार 12 महीने तक सेवा में रहा है तो नॉमिनी को सदस्य के पिछले 12 महीने की औसत वेतन का 35 गुना मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें : कर्मचारी पेंशन योजना 1995:  EPFO से कैसे लें लाभ, आश्रित बच्चें-पैरेंट्स आपकी मृत्यु के बाद ऐसे पा सकते है जमा पूंजी, ये है 7 पेंशन

EPF योजना के अंतर्गत ई-नामांकन जरूर फाइल करें

साथ ही उसके EPF एकाउंड के औसत शेष का 50 फीसदी (50%) भी मिलेगा। इसके लिए शर्त यह है कि दोनों राशियां मिलाकर कम से कम ढाई लाख (2.5 लाख) और अधिकतम सात लाख रुपए होगी।

इस योजना के तहत उस व्यक्ति को भुगतान किया जाता है जिसे सदस्य ने EPF योजना 1952 के तहत नामांकित किया है। इसलिए सभी सदस्यों को चाहिए कि वो EPF योजना के अंतर्गत ई-नामांकन जरूर फाइल करें।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pensioners: लोकसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस को नोटा से जवाब देने का दावा, 76 लाख पेंशनभोगी मायूस

बीमा राशि परिवार के सदस्यों के बीच बराबर-बराबर बांट दिया जाएगा

यदि सदस्य ने मृत्यु से पूर्व कोई नामांकन नहीं किया है तो बीमा राशि को उसके परिवार के सदस्यों के बीच में बराबर-बराबर बांट दिया जाएगा।

लेकिन परिवार के जिन सदस्यों को जिन्हें कोई भी भाग देय नहीं होगा, उनमें शामिल है एक तो बालिग पुत्र, दूसरे विवाहित पुत्रियां जिनके पति जीवित है और तीसरे मृत पुत्र की विवाहित बेटी जिनके पति जीवित है।

अगर बीमा राशि पाने का हकदार व्यक्ति सदस्य की हत्या का आरोपी है तो उसके भाग का भुगतान तब तक नहीं किया जाएगा जब तक वो दोषमुक्त नहीं हो जाता।

ये खबर भी पढ़ें :  ईपीएस 95 पेंशनर्स को भाजपा के घोषणा पत्र से बड़ा झटका, पेंशनभोगियों की प्लानिंग उजागर

आपको यह भी बता दें कि सदस्य की मृत्यु के बाद जन्मे बच्चे का हक उतना ही होगा, जितना मृत्यु से पहले जन्मे बच्चे का है।

EPF खाते में अधिकतम बैलेंस रखें।

तो यह थी ईडीएलआई (EDLI) के बारे में समस्य जानकारी। आशा है अब आप EDLI योजना को भली प्रकार समझ गए होंगे। हम प्रत्येक सदस्य से अनुरोध करते है कि अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए EPF खाते में अधिकतम बैलेंस रखें। ताकि आपके आश्रितों को बीमा योजना का अत्यधिक लाभ मिल सकें। साथ ही नामांकन करना बिल्कुल भी न भूलें… ऐसी ही तमान जानकारी के लिए Suchnaji.com News पढ़ते रहे।

 ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 हायर पेंशन से वंचित करने की तैयारी, अब कोर्ट जाने की बारी, बड़ा नुकसान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Pension: क्या है सदस्य पेंशन? बेहद आसानी से ऐसे ले सकते है जबरदस्त स्कीम का लाभ
Next: सरकार का अफॉर्डेबिलिटी क्लाज, बकाया एरियर और 15 लाख तक के नुकसान से भड़के SAIL BSP कर्मचारी, विजय बघेल के खिलाफ चला अभियान

Related Stories

BSP DGM Sudhir Ramteke suffers burns admitted to Sector 9 Hospital 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA महासचिव का चुनाव लड़ चुके DGM सुधीर रामटेके झुलसे

Azmat ali 02/09/2026
Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

BSP DGM Sudhir Ramteke suffers burns admitted to Sector 9 Hospital 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA महासचिव का चुनाव लड़ चुके DGM सुधीर रामटेके झुलसे

Azmat ali 02/09/2026
Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026
Farewell to RSP ED HR Tarun Mishra a 37 year journey with SAIL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ED HR तरुण मिश्रा की विदाई, 37 साल रहा SAIL में सफर, DIC आलोक वर्मा ने कही-बड़ी बात

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.