Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • Uncategorized
  • ईपीएस 95 हायर पेंशन छोड़िए नॉर्मल पेंशन भी नहीं बनी सीनियर मैनेजर की, 1990 से 2013 का रिकॉर्ड गायब, EPFO- BSP के उड़े होश
  • Uncategorized
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईपीएस 95 हायर पेंशन छोड़िए नॉर्मल पेंशन भी नहीं बनी सीनियर मैनेजर की, 1990 से 2013 का रिकॉर्ड गायब, EPFO- BSP के उड़े होश

07/08/2024 1 minute read
Senior-managers-are-being-deprived-of-pension-records-from-1990-to-2013-missing-EPFO-BSP-shocked
  • 1990 से सीनियर मैनेजर कर रहे नौकरी। बीएसपी के प्रोजेक्ट डिपार्टमेंट के अधिकारी ईपीएफओ का लगा रहे चक्कर।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई।  स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के एक अधिकारी के साथ अजीब सा मामला हो गया है। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai STeel Plant) में साल 1990 में ज्वाइनिंग की। लेकिन, सिस्टम 2013 से बता रहा है।।

ये खबर भी पढ़ें: जिंदल स्टील एंड पॉवर: Jindal Group के फाउंडर ओपी जिंदल की जयंती पर खास इवेंट, पढ़िए डिटेल

बीएसपी से राउरकेला ट्रांसफर होने के बाद जब दोबारा वापसी हुई, तभी सीनियर मैनेजर का रिकॉर्ड हर जगह दिख रहा है। साल 1990 से लेकर 2013 के बीच नौकरी करने के सारे रिकॉर्ड गायब हैं। आखिर यह कैसे हो गया। अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप: जान हथेली पर लेकर चल रहे लोग, सड़क पर बैठी है मौत

ईपीएस 95 हायर पेंशन (EPS 95 Higher Pension) दूर की बात, सामान्य पेंशन भी चालू नहीं हो सकी है। साल 2022 में ही 58 साल की उम्र पूरी हुई, तभी से पेंशन चालू हो जानी चाहिए, लेकिन ऐसा हो नहीं सका है। अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ का चक्कर काटना पड़ रहा है। ईपीएफओ के अधिकारियों के भी होश उड़े हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बजट की घोषणा पर अमल: रोजगार योजना पर मंत्री बोले-2 करोड़ नौकरियों पर फोकस

1990 से 2013 के बीच का रिकॉर्ड दिखा नहीं रहा

भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai STeel Plant) के प्रोजेक्ट डिपार्टमेंट के सीनियर मैनेजर दिनेश कुमार सोनी (Dinesh Kumar Soni, Senior Manager, Project Department) भुक्तभोगी हैं। सीनियर मैनेजर ने 4 अक्टूबर 1990 को भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में सेवा शुरू की। 25 जनवरी 2011 में राउरकेला स्टील प्लांट ट्रांसफर हो गया। 2 साल बाद वापसी हुई। 2013 में भिलाई स्टील प्लांट में दोबारा ज्वाइनिंग की।

ये खबर भी पढ़ें: औद्योगिक श्रमिकों के लिए Consumer Price Index और मुद्रास्फीति का आया आंकड़ा

मामला यही फंस रहा है। 2013 से ही रिकॉर्ड दिख रहा है। 1990 से 2013 के बीच का रिकॉर्ड दिखा नहीं रहा है। ईपीएफओ (EPFO) से ऑनलाइन शिकायत (Online Complaint) किया, तो जानकारी दी जा रही है कि आपका काम हो रहा है। लेकिन, कब तक होगा, इस बारे में कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: कोविड 19 से मृत व्यक्ति के घर वालों को मिलेगा पैसा, सरकार ने जारी किया 1 करोड़ 7 लाख, ये है जिलेवार आंकड़ा

 31 अगस्त को रिटायरमेंट

इसी साल 31 अगस्त को रिटायरमेंट है। 2022 में ही पेंशन बन जानी थी, लेकिन अप्लाई नहीं कर पा रहे हैं,क्योंकि 1990 से लेकर 2013 तक का सारा रिकॉर्ड ही गायब है। रिटायरमेंट में अब चंद दिन बचे हैं। परेशानी से बचने के लिए सीनियर ईपीएफओ का चक्कर काट रहे हैं। आप भी अपना रिकॉर्ड चेक करा लीजिए, कहीं आपके साथ इस तरह का मामला तो नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: पाकिस्तानी तस्कर ड्रोन से भेज रहा था हथियार और नशीला पदार्थ, पंजाब पुलिस ने किया तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 1 गिरफ्तार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: पेंशन फंड का कॉर्पस तेजी से बढ़ा, लेकिन ईपीएस 95 पेंशन नहीं, लोकसभा में फंसी सरकार
Next: DPS Bhilai कांड: भिलाई स्टील प्लांट पूरी तरह से शांत, पैरेंट्स हो रहे अशांत…

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.