Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राउरकेला स्टील प्लांट के कर्मचारी की मालगाड़ी से कटकर मौत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के कर्मचारी की मालगाड़ी से कटकर मौत

28/10/2024 (Last updated: 28/10/2024) 1 minute read
Rourkela Steel Plant: Employee dies after being hit by goods train

हैवी मेंटेनेंस इलेक्ट्रिकल के सीनियर ऑपरेटिव बासुदेव प्रधान की मौत से कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार।

  • हादसे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। कैंटीन के पास रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हुई है।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट (Rourkela Steel Plant) से दुखद खबर आ रही है। मालगाड़ी की चपेट में आने से कर्मचारी का सिर धड़ से अलग हो गया। यह मंजर देख कोहराम मचा। खून से लथपथ कर्मचारी को राउरकेला जनरल हॉस्पिटल (Rourkela General Hospital) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें: सेल-बीएसपी के प्लांट गैराज में आए दो नए चेन माउंटेड डोजर, पढ़िए इसका काम

बताया जा रहा है कि ए शिफ्ट में सुबह 9.30 बजे 10 बजे  के बीच हादसा हुआ है। कटक के मूल निवासी हैवी मेंटेनेंस इलेक्ट्रिकल के सीनियर ऑपरेटिव  बासुदेव प्रधान की मौत से कोहराम मचा हुआ है। 52 वर्षीय कर्मचारी का परिवार सेक्टर 4 में रहता है। न्यू हॉट स्ट्रिप मिल और पाइप प्लांट के बीच में रेलवे लाइन पर हादसा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के 2 सीजीएम की टीम आमने-सामने, जानिए कौन जीता

हादसे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। कैंटीन के पास रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हुई है। रेलवे लाइन पर बहुत धीमी गति से गुजरती है, बावजूद वह हादसे की चपेट में कैसे आए, यह जांच का विषय है।

फिलहाल, घर में हर किसी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को एक पुत्र है, जो कक्षा 9 में पढ़ाई कर रहा है। आरएसपी कार्मिकों का कहना है कि आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। दूसरी ओर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL NEWS: BGH में ऑटोमेटेड बायो-केमिस्ट्री & हिमेटोलॉजी  एनालाइजर की सौगात, जांच में अब तेजी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: हड़ताल का असर हॉट मेटल पर, ब्लास्ट फर्नेस-4, 5 डाउन, कर्मियों ने दिखाई ताकत, प्रबंधन खाया गच्चा?
Next: Durgapur Steel Plant: हड़ताल में हंगामा, धक्का-मुक्की, पुलिस ने संभाला मोर्चा, ये रही अटेंडेंस

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.