Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • हड़ताल का असर हॉट मेटल पर, ब्लास्ट फर्नेस-4, 5 डाउन, कर्मियों ने दिखाई ताकत, प्रबंधन खाया गच्चा?
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हड़ताल का असर हॉट मेटल पर, ब्लास्ट फर्नेस-4, 5 डाउन, कर्मियों ने दिखाई ताकत, प्रबंधन खाया गच्चा?

28/10/2024 (Last updated: 28/10/2024) 1 minute read
Effect of strike on hot metal, blast furnace-4, 5 down, workers showed strength

एसएमएस-2 के कारण प्लेट मिल और एसएमएस 3 से यूआरएम पर असर पड़ने की आशंका। प्रबंधन की बढ़ी धड़कन। तनाव का माहौल।

  • कर्मचारी नहीं आए ड्यूटी, हड़ताल का असर उत्पादन पर, ब्लास्ट फर्नेस-4, 5 का उत्पादन धीमी किया गया।  

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) में हड़ताल का असर भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai STeel plant) में दिखना शुरू हो गया है। स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (Steel Melting Shop) में क्रेन ऑपरेशन सहित कई सेक्शन में काम प्रभावित होने का असर ब्लास्ट फर्नेस (Blast Furnace) पर पड़ गया है। प्रबंधन ने ब्लास्ट फर्नेस-4 और ब्लास्ट फर्नेस-5 को डाउन कर दिया है। हॉट मेटल प्रोडक्शन को रोक दिया गया है। इसको लेकर प्रबंधन के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई है।

Effect of strike on hot metal, blast furnace-4, 5 down, workers showed strength

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP:  हड़ताल के लिए निकली बाइक रैली, प्रबंधन ने 50 को थमाया नोटिस, ड्यूटी आने वालों को मटर पनीर, अंडा, फल, जूस

एसएमएस-2 (SMS -2) में फर्स्ट शिफ्ट शिफ्ट में कर्मचारी ड्यूटी पहुंचे ही नहीं। इसकी वजह से उत्पादन पर सीधा असर पड़ गया है। कर्मचारियों की बड़ी संख्या हड़ताल के समर्थन में आ गई। इसकी वजह से क्रेन ऑपरेशन पूरी तरह से प्रभावित हो गया।

Effect of strike on hot metal, blast furnace-4, 5 down, workers showed strength

ये खबर भी पढ़ें: सेफी उपाध्यक्ष अजय पांडेय का पहले सम्मान, फिर JO 2008-10  बैच के लंबित मुद्दों पर चर्चा

ब्लास्ट फर्नेस में बनने वाले हॉट मेटल (Hot Metal) को एसएमएस-2 में भेजा जाता है, जिससे यहां स्लैब और ब्लूम का प्रोडक्शन होता है। एसएमएस-2 में काम ठप होने की वजह से प्रबंधन ने आननफानन में ब्लास्ट फर्नस-4 व 5 का प्रोडक्शन डाउन करने का फैसला लिया है, ताकि हॉट मेटल बनने के बाद इसको खपाने की समस्या सामने आ रही थी। यही वजह है कि प्रबंधन को बड़ा फैसला लेना पड़ा। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट फर्नेस में करीब 70 प्रतिशत अटेंडेंस है, लेकिन काम न होने की वजह से सारे कर्मचारी अब हाथ पर हाथ रखकर बैठ गए हैं। ब्लास्ट फर्नेस-4 और फर्नेस-5 का उत्पादन नियमित रूप से करीब 4500 टन का होता है। इसी तरह एसएमएस-3 के 2 एसआरयू बंद है। एक आउटसोर्सिंग में है, दूसरा बंद होने की वजह से काम प्रभावित हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: सेफी उपाध्यक्ष अजय पांडेय का पहले सम्मान, फिर JO 2008-10  बैच के लंबित मुद्दों पर चर्चा

यूआरएम के अधिकारी का धमकी भरा मैसेज

यूनिवर्सल रेल मिल में भी कामकाज प्रभावित होने से प्रबंधन गुस्सा गया है। कर्मचारियों ने बताया कि मैसेज के माध्यम से डराया जा रहा है। मैसेज में लिखा है कि आज A शिफ्ट में कर्मचारी नहीं आने के बाद भी प्रोडक्शन नॉर्मल हुआ है, जो नहीं आए हैं, उन पर कार्यवाही की जाएगी। अतः आप लोग समय पर अपने अपने कार्यस्थल पर पहुँच जाएं।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के 2 सीजीएम की टीम आमने-सामने, जानिए कौन जीता

कर्मियों ने ताकत का एहसास कराया

मरौदा गेट पर पुलिस से काफी हुज्जत और विवाद के बीच एचएमएस के महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र का कहना है कि कर्मचारियों ने स्वयंभू हड़ताल में शामिल होकर प्रबंधन को अपनी ताकत का एहसास करा दिया है। यदि प्रबंधन तब भी नहीं माना तो आगे लड़ाई और बड़ी होगी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के 2 सीजीएम की टीम आमने-सामने, जानिए कौन जीता

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी हड़ताल में अंडर करंट, मर्चेंट मिल में टूटा रोल, रेल मिल, URM, SMS-2, SP-3 के कुछ सेक्शन में सन्नाटा
Next: राउरकेला स्टील प्लांट के कर्मचारी की मालगाड़ी से कटकर मौत

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.