Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल हड़ताल के लपेटे में बीएसपी डिप्लोमा इंजीनियर्स का एस-5 से एस-6 का प्रमोशन भी अटका, कॅरियर ग्रोथ पर झटका
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल हड़ताल के लपेटे में बीएसपी डिप्लोमा इंजीनियर्स का एस-5 से एस-6 का प्रमोशन भी अटका, कॅरियर ग्रोथ पर झटका

31/01/2025 1 minute read
Due to SAIL strike, promotion of BSP Diploma Engineers from S-5 to S-6 also got stuck, blow to career growth

कलस्टर प्रमोशन के लिए परीक्षा ली गई, जिसमें कइयों को फेल कर दिया गया है। प्रबंधन से मांग की गई कि इस तरह का खेल न खेला जाए।

  • आगामी वर्षों में जितने भी डिप्लोमा इंजीनियर्स S-5 से S-6 ग्रेड में जाने वाले है, उन्हें भी बिना किसी बांधा प्रमोट किया जाए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई (Diploma Engineers Association Bhilai) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जीएम आईआर-एचआर जेएन ठाकुर से मुलाकात की। बैठक में ऐसे डिप्लोमा इंजीनियर्स जिनका S5 से S6 में प्रमोशन रुका हुआ है, उन्हें समय पर प्रमोशन देने पर व्यापक चर्चा की गई।

ये खबर भी पढ़ें: एनजेसीएस और अपेक्स कमेटी में सेल एससी-एसटी फेडरेशन को चाहिए जगह, रिजर्वेशन पॉलिसी भी

एसोसिएशन ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के डिप्लोमा इंजीनियर्स (Diploma Engineers) हमेशा से ही संयंत्र हित में काम करने वाली, करियर ओरिएंटेड व अपने जिम्मेवारियों को लेकर सजग समूह रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस 2025: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भिलाई बटालियन में, जयंती स्टेडियम में बीएसपी डीआईसी फहराएंगे झंडा

परन्तु प्रमोशन में आए व्यवधान के कारण कई डिप्लोमा इंजीनियर्स (Diploma Engineers) हतोत्साहित महसूस कर रहे है और गहरे अवसाद के बीच संयंत्र में अपना कार्यों का निष्पादन कर रहे है, जो संयंत्र व कर्मचारियों की सुरक्षा व उत्पादन के लिए ठीक नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day: भिलाई स्टील प्लांट के 65 कार्मिक होंगे लॉन्ग सर्विस अवॉर्ड से सम्मानित, यहां दौड़ने पर मिलेगा 5 हजार

संस्था यह मांग करती है कि ऐसे सभी डिप्लोमा इंजीनियर्स (Diploma Engineers) जो अलग-अलग कारणों से 28 अक्टूबर के दिन उपस्थित नहीं हो पाए थे। उन्हें समय पर प्रमोशन दिया जाए, ताकि वो पुनः उसी कर्मठता व लगन से अपने कार्य को कर सके।

इसके अलावा आगामी वर्षों में जितने भी डिप्लोमा इंजीनियर्स S-5 से S-6 ग्रेड में जाने वाले है उन्हें भी बिना किसी बांधा प्रमोट किया जाए यह मांग की गई।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: ब्लास्ट फर्नेस में रिकॉर्ड हॉट मेटल का प्रोडक्शन

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन को भरोसा है कि संयंत्र प्रबंधन उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर कर्मचारियों के कैरियर विकास में सहयोग करेगा।

ज्ञात हो कि इस मामले को लेकर पहले भी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा उच्च अधिकारियों से चर्चा की जा चुकी है। जेएन ठाकुर द्वारा एसोसिएशन को यह विश्वास दिलाया गया है कि जल्द ही इस विषय पर सकारात्मकता पहल की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: नेताजी सुभाष चंद्र बोस 128वीं जयंती: भिलाई में याद आए नेताजी, जुटे भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी-कर्मचारी

डिप्लोमा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद रफी, उपाध्यक्ष शिव शंकर तिवारी, संगठन सचिव पवन साहू मौजूद रहे। प्रबंधन की तरफ से जीएम जेएन ठाकुर, विकास चंद्रा आदि मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल: कानून बदलता जा रहा, नहीं बदला भिलाई स्टील प्लांट, प्रमोशन के लिए तरस रहे मेडिकल कर्मचारी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सो जा बेटा तेंदुआ आ जाएगा…भिलाई स्टील प्लांट में कहीं दुबका या गेट के बाहर गया तेंदुआ…?
Next: SAIL NEWS: अफसरों को मिला बकाया एरियर, दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने ED वर्क्स कार्यालय घेरा, DIC अनिर्बान दासगुप्ता को धमकी

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.