Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • नक्सलियों के गढ़ में भिलाई स्टील प्लांट-बीएसएफ ने बढ़ाया हाथ, महिलाओं को मिली रोजगार की मशीन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नक्सलियों के गढ़ में भिलाई स्टील प्लांट-बीएसएफ ने बढ़ाया हाथ, महिलाओं को मिली रोजगार की मशीन

22/02/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant and BSF extended their hand in Naxalite stronghold, women got sewing machines for employment

भिलाई इस्पात संयंत्र और बीएसएफ ने दंडकवन, रावघाट खदान में 31 महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण किया।

  • यह पहल महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) ने सीमा सुरक्षा बल (दंडकवन) की 11 बटालियन के सहयोग से सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की रावघाट माइंस के दंडकवन, कांकेर क्षेत्र में 31 महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण किया। सिलाई मशीनों का वितरण स्थानीय महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘ग्रामीणों का कौशल विकास’ पहल के तहत किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Advanced Digital Image Processing: बीएसपी इंजीनियरों के लिए एनआईटी रायपुर ने बढ़ाया हाथ

कार्यक्रम का उद्घाटन 19 फरवरी 2025 को महानिरीक्षक (बीएसएफ एफटीआर मुख्यालय, बीएसएफ विशेष अभियान, छत्तीसगढ़) आनंद प्रताप सिंह (आईपीएस) द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: इंटक अधिवेशन: कर्मचारियों के जॉब सिक्योरिटी, सुविधाओं, आंदोलन पर संजीवा रेड्डी, संजय सिंह, तारिक अनवर, टीएस सिंहदेव ये बोले

इस अवसर पर कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (रावघाट, बीएसपी) अरुण कुमार और महाप्रबंधक (रावघाट माइंस, बीएसपी) अनुपम बिष्ट और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के वरिष्ठ अधिकारी, उपमहानिरीक्षक (ओपीएस, एफटीआर मुख्यालय, बीएसएफ स्पेशल-ऑप्स, छत्तीसगढ़) बक्षराज कौशल, उपमहानिरीक्षक (एसएचक्यू बीएसएफ, रायपुर) हरिंदर पाल सिंह सोही, कमांडेंट (11वीं बटालियन, बीएसएफ) शंकर प्रसाद साहू, , कमांडेंट (135वीं बटालियन, बीएसएफ), नवाल सिंह, कमांडेंट (86वीं बटालियन, बीएसएफ) अनिल सिंह रावत, 2आईसी, ओएफएफजी कमांडेंट (129वीं बटालियन, बीएसएफ) रुपेश कुमार सहित बीएसएफ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय पंचायतों के सरपंच, लाभार्थी और ग्रामीण उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL के आधे-अधूरे वेतन समझौते पर कैट से बड़ा अपडेट, वकील ने मांगा समय, 8 अप्रैल को अब सुनवाई

मुख्य अतिथि आनंद प्रताप सिंह (आईपीएस) ने अरुण कुमार और अन्य बीएसएफ अधिकारियों के साथ मिलकर सिलाई मशीनें और यूटिलिटी किट वितरित कीं, जिसमें सिलाई सामग्री, धागा, बाल्टी, मग, बैग, चप्पल और स्टेशनरी शामिल थी।
यह पहल स्थानीय महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक व्यापक कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया। लाभार्थियों का चयन, योग्यता परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया। जिसके बाद उन्हें सिलाई और वस्त्र निर्माण के विभिन्न रूपों में प्रशिक्षण दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: रिफ्रेक्टरी इंजीनियरिंग विभाग में सुरक्षा सप्ताह, इथिकल स्टील का गूंजा नारा

अपने संबोधन में आनंद प्रताप सिंह (आईपीएस) ने सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के रावघाट खदान द्वारा सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से चलाए गए संयुक्त कौशल विकास कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग-भिलाई में दौड़ेगी ई-बस, कादम्बरी नगर सिकोला भाठा में बस स्टैंड का भूमि-पूजन

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रत्येक महिला अपने परिवार को आगे शिक्षित कर सकती है। आईपीएस सिंह ने कहा, “महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और विभिन्न जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अन्य महिलाओं को भी सिलाई सीखने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेगा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई महापौर परिषद ने इसे दी मंजूरी,भूमिगत गैस,पेट्रोलियम लाइन, रामनगर मुक्तिधाम पर ये फैसला

मुझे उम्मीद है कि प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं इन सिलाई मशीनों का अच्छे से उपयोग करेंगी, परिश्रम से काम करेंगी, और अपने परिवार की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सुधारेंगी।”

ये खबर भी पढ़ें: माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का 2047 तक का प्लान, पढ़ें डिटेल

आरंभ में आनंद प्रताप सिंह (आईपीएस) ने स्थानीय पंचायतों के सरपंचों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु महिलाओं और बीएसएफ जवानों द्वारा गोंडी, हल्बी, बिहू और भांगड़ा लोक नृत्य और गीतों सहित सांस्कृतिक प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम का समापन, मैत्रीपूर्ण रस्साकशी खेल के साथ हुआ, जिसमें स्थानीय युवा टीम ने बीएसएफ कर्मियों की टीम को हराया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी कर्मचारी प्लांट में कैसे करते हैं काम, अब तो पत्नीजी ने भी देख लिया

कार्यक्रम का संचालन बीएसएफ अधिकारी (बीएसएफ एलीट 11वीं बटालियन, दंडकवन) पी भूटिया ने किया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन कमांडेंट (11वीं बटालियन, बीएसएफ) शंकर प्रसाद साहू द्वारा दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: ईपीएस 95 हायर और न्यूनतम पेंशन पर भड़के पेंशनर, नहीं चाहिए पेंशन, EPFO वापस करे पैसा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल बायोमेट्रिक और एनजेसीएस पर ताज़ा अपडेट, 4 अप्रैल को बड़ी सुनवाई
Next: भिलाई स्टील प्लांट: सिंटर प्लांट 2 में बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन का बड़ा दांव

Related Stories

SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026
INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026
INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026
Metals Materials Quiz-2026 DPS Bhilai team triumphs selected for national-level quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter Metals & Materials Quiz-2026: डीपीएस भिलाई की टीम ने मारी बाजी, ईडी वर्क्स का खास योगदान

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.