Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • एनएमडीसी के सीएमडी का चार्ज लिया अमिताभ मुखर्जी ने, रेलवे, बस्तर, आस्ट्रेलिया से सोना चर्चा में
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एनएमडीसी के सीएमडी का चार्ज लिया अमिताभ मुखर्जी ने, रेलवे, बस्तर, आस्ट्रेलिया से सोना चर्चा में

07/03/2025 (Last updated: 07/03/2025) 1 minute read
Amitabh Mukherjee took charge as NMDC CMD, Railways, Bastar, Gold from Australia in the news

कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया में स्‍वर्ण खनन में प्रगति की है और ग्लोबल खनन महाशक्ति बनने की दिशा में कार्ययोजना बनाकर आगे बढ़ चुकी है।

  • अतिरिक्त प्रभार का तमगा हटा, अब सीएमडी की कुर्सी पर बैठे अमिताभ मुखर्जी।
  • अमिताभ मुखर्जी ने एनएमडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  का पदभार संभाला।
  • मुखर्जी ने एनएमडीसी स्टील प्लांट के चालू होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो अब बस्तर का गौरव बन चुका  है।

सूचनाजी न्यूज, हैदराबाद। अमिताब मुखर्जी ने एनएमडीसी के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के पद पर कार्यभार संभाल लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: Earthquake in India: असम, मणिपुर, नागालैंड में भूकंप के झटके, दहशत में लोग

भारतीय रेलवे लेखा सेवा (आईआरएएस) (Indian Railway Accounts Service (IRAS)) के 1996 बैच के अनुभवी अधिकारी मुखर्जी ने भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक कंपनी एनएमडीसी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुँचने से पहले भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के आवास में बड़ा हादसा टला, हेल्पलाइन सेवा पर उठी अंगुली

अपने दूरदर्शी नेतृत्व के साथ अमिताभ मुखर्जी मार्च 2023 से सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) और नवंबर 2018 से निदेशक (वित्त) के रूप में एनएमडीसी का मार्गदर्शन कर रहे हैं। वे एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (NMDC Steel Limited) तथा लिगेसी आयरन ओर लिमिटेड के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: रेलवे विभागीय परीक्षा पेपर लीक, CBI ने किया 1.17 करोड़ बरामद, 26 अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार

उनके नेतृत्व में, एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 2024 में 45 मिलियन टन उत्पादन को पार करने वाली भारत की पहली लौह अयस्क खनन कंपनी बनकर ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल किया है।

ये खबर भी पढ़ें: RINL NEWS: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में सबने देखा भोपाल गैस त्रासदी का मंजर

उन्होंने एनएमडीसी को कंपनी के इतिहास में अब तक के सबसे अधिक टर्नओवर और नेटवर्थ तक पहुंचाया है। अत्याधुनिक डिजिटल और तकनीकी इंफ्रास्ट्रकचर को अपनाया और देश की एकमात्र मशीनीकृत हीरा खदान में प्रचालन फिर से प्रारंभ  किया ।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट ने कब्जेदारों को खदेड़ा, अवैध निर्माण किया ध्वस्त, इधर- ईएसआईसी का खास इवेंट

मुखर्जी ने एनएमडीसी स्टील प्लांट (NMDC Steel Plant) के चालू होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो अब बस्तर का गौरव बन चुका  है। उनके नेतृत्व में कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया में स्‍वर्ण  खनन में प्रगति की है और ग्लोबल खनन महाशक्ति बनने की दिशा में कार्ययोजना बनाकर आगे बढ़ चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें: Nagarnar News: एनएसएल स्टील प्लांट के कर्मचारियों को सेफ्टी पर प्रबंधन का मंत्र-घर पर उनका परिवार कर रहा इंतजार

अमिताभ मुखर्जी ने प्रमुख निवेश रणनीतियों को क्रियान्वित करने, वित्तीय अनुशासन को मजबूत करने तथा  एनएमडीसी को जिम्मेदार खनन के भविष्य की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में नवरत्न कंपनी 2030 तक 100 मिलियन टन की खनन क्षमता बनाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की ओर बढ़ रही है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारियों को दें स्मार्ट फोन, सिम कार्ड और नेट पैक, तब होगा महारत्न और ग्रेट प्लेस टू वर्क पर गर्व

यह नियुक्ति  बहुआयामी अनुभव और दृढ़ आकांक्षाओं के साथ खनन क्षेत्र में अग्रणी व्यक्ति के रूप में भारत के औद्योगिक और आर्थिक परिदृश्य पर उनके प्रभाव को रेखांकित करती है।

ये खबर भी पढ़ें: तेलंगाना, हरियाणा और गुजरात के कर्मचारियों के लिए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री देंगे ये सौगात

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant Big News: हड़ताल से पहले मेडिकल चेकअप का काला कानून खत्म, ESIC, इलाज, इंसेंटिव पर फैसला
Next: ओवर स्पीड, बिना हेलमेट, मोबाइल पर बात की कोई भी कर सकता है mParivahan App पर फोटो-वीडियो अपलोड, चालान तय

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.