Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • International Women’s Day: बीएसपी महिला कर्मचारियों-अधिकारियों ने दिया तात्कालिक भाषण, DGM अमृता गंगराडे के सिर आया ताज
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

International Women’s Day: बीएसपी महिला कर्मचारियों-अधिकारियों ने दिया तात्कालिक भाषण, DGM अमृता गंगराडे के सिर आया ताज

08/03/2025 (Last updated: 08/03/2025) 1 minute read
International Womens Day BSP women employees and officers gave impromptu speeches Amrita won the crown
  • डॉ. संगीता भट्टाचार्जी ने व्याख्यान के उपरांत प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के भी उत्तर दिए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) के संपर्क व प्रशासन-राजभाषा विभाग द्वारा ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए ‘नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग’ स्तरीय तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: International Women’s Day 2025: बोकारो स्टील प्लांट की महिला कर्मचारी-अधिकारी दिखीं नए अंदाज़ में, ये विजेता

मानव संसाधन विकास केन्द्र, प्रथम तल स्थित सभागार में किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि भिलाई इस्पात संयंत्र (Chief Guest Bhilai Steel Plant) मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. विनीता द्विवेदी थीं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: न तलवार की धार से, न गोलियों की बौछार से, लोग डरते हैं असुरक्षित काम करने के लिए, सिर्फ गब्बर की मार से

मुख्य अतिथि डॉ. विनीता द्विवेदी ने कहा कि प्राचीन काल से लेकर आधुनिक समय में भी उन्नत समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज महिलाएँ अपने घर-परिवार के अलावा प्रशासन एवं उद्योग जगत में भी अपना योगदान दे रही हैं। अनेक क्षेत्रों में महिलाओं ने नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह, 5 IAS का ट्रांसफर, पढ़ें डिटेल

आयोजन में विशेष वक्ता के रूप में उपस्थित भारती विश्वविद्यालय की डीन (हेल्थ एण्ड एलाइड साइंसेस) डॉ. संगीता भट्टाचार्जी द्वारा ‘कंप्यूटर पर लंबे समय तक कार्य करने के दुष्प्रभाव व उसकी रोकथाम’ विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया, जिसे समस्त प्रतिभागियों सहित उपस्थित जनों ने अत्यंत प्रासंगिक एवं उपयोगी बताया। डॉ. संगीता भट्टाचार्जी ने व्याख्यान के उपरांत प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के भी उत्तर दिए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL, DSP, सेलम के तर्ज पर Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों को राष्ट्रीय छुट्टी में करें डबल वेज का भुगतान

प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) सहित नराकास के सदस्य संस्थानों से 46 प्रतिभागी सम्मिलित हुईं। प्रतिभागी महिलाओं ने विविध विषयों पर ओजस्वी, रोचक एवं प्रभावी भाषा में अपने विचार प्रस्तुत कर  भरपूर तालियाँ बटोरीं।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: ईएल इंकैशमेंट बंद नहीं, चालू है, अफवाह से बचें

जानिए पुरस्कार विजेताओं के नाम

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अमृता गंगराडे-उप महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा), भिलाई इस्पात संयंत्र, द्वितीय पुरस्कार शिलमणी ईवा बखला, स्टाफ नर्स, भिलाई इस्पात संयंत्र, तथा तृतीय पुरस्कार प्रिया अग्रवाल, विकास अधिकारी, भारतीय जीवन बीमा निगम ने प्राप्त किया।

ये खबर भी पढ़ें: Earthquake in India: असम, मणिपुर, नागालैंड में भूकंप के झटके, दहशत में लोग

कामिनी मिश्रा, शाखा प्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक उतई, अल्पना तिवारी, अतिरिक्त वरिष्ठ व्याख्याता, भिलाई इस्पात संयंत्र, एवं उर्वशी, प्राथमिक शिक्षिका, केन्द्रीय विद्यालय दुर्ग ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया।  प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को भी टोकन गिफ्ट भेंट कर सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के आवास में बड़ा हादसा टला, हेल्पलाइन सेवा पर उठी अंगुली

रूपम कुमार, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट्स कमर्शियल), भि.इ.सं., परामिता महान्ति, महाप्रबंधक (विद्युत), सेल-सी.ई,टी एवं पूजा तिवारी, उप अधीक्षक (डाक), दुर्ग संभाग प्रतियोगिता की निर्णायकगण थीं। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन-राजभाषा) जितेन्द्र दास मानिकपुरी  ने किया।

ये खबर भी पढ़ें: रेलवे विभागीय परीक्षा पेपर लीक, CBI ने किया 1.17 करोड़ बरामद, 26 अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant में महिला दिवस पर हादसा, महिला श्रमिक के हाथ की टूटी हड्डी
Next: भिलाई स्टील प्लांट में होली का जश्न शुरू, 11 मार्च को कवि सम्मेलन, पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे संग इन्हें सुनने आइए

Related Stories

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.