Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BGH डाक्टर आर्या झा के सुसाइड से आप क्या सीखे, पढ़ें RSP DIC, SEFI चेयरमैन, BSL OA अध्यक्ष की अपील
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BGH डाक्टर आर्या झा के सुसाइड से आप क्या सीखे, पढ़ें RSP DIC, SEFI चेयरमैन, BSL OA अध्यक्ष की अपील

10/03/2025 1 minute read
What did you learn from SAIL BGH doctor Arya Jha's suicide, read the appeal of RSP DIC, SEFI Chairman, BSL OA President

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के राउरकेला स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा ने मेंटल हेल्थ के मूल्यांकन की बात कही।

  • बोकारो जनरल हॉस्पिटल की डीएनबी डाक्टर आर्या झा प्रेशर झेल न सकी और आत्महत्या कर लिया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल बोकारो जनरल हॉस्पिटल-बीजीएच (SAIL – Bokaro General Hospital) की 28 साल की डीएनबी डाक्टर आर्या झा ने सुसाइड करके सबको झकझोर दिया है। मौत के बाद नई बहस छिड़ गई है। पैरेंट्स, पढ़ाई और कॅरियर ग्रोथ के प्रेशर को न झेल पाने की वजह से आर्या ने आत्महत्या कर ली।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: बोकारो जनरल हॉस्पिटल की डाक्टर ने डिप्रेशन में की आत्महत्या, Gynecology Department में नहीं लग रहा था मन, सुसाइड नोट में ये लिखा

समाज में आर्या झा जैसा कोई कदम अब न उठाने पाए, इसको लेकर बहस तेज हो गई है। अभिभावकों के साथ समाज से अपील की जा रही है कि वह इस तरह के हादसे को रोक सकते हैं। बस, सोच में बदलाव लाने की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: बीएसपी में सड़क हादसा, कर्मचारी आइसीयू में भर्ती

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट (Rourkela Steel Plant) के डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा, सेफी चेयरमैन एनके बंछोर, बोकारो आफिसर्स एसोसिएशन (Bokaro Officers Association) के अध्यक्ष एके सिंह से Suchnaji.com ने बातचीत की। तनाव प्रबंधन, मेंटल हेल्थ मूल्यांकन और दूसरों से तुलना करने की प्रवृत्ति पर ये अधिकारी क्या बोल रहे हैं, इसे विस्तार से पढ़ें…।

ये खबर भी पढ़ें: CCI ने अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड को दी ओरिएंट सीमेंट की 72.8% तक की हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी

फिजिकल हेल्थ के साथ अब मेंटल हेल्थ का करें मूल्यांकन

राउकेला स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा ने सभी पैरेंट्स से अपील किया है कि वह अब थम जाएं। बच्चों का कॅरियर बनाने के चक्कर में कोई ऐसी गलती न कर दें कि दुखद खबर सुनने को मिले।

ये खबर भी पढ़ें: तेलंगाना, हरियाणा और गुजरात के कर्मचारियों के लिए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री देंगे ये सौगात

बच्चों के जरिए पैरेंट्स खुद के ड्रीम को साकार करने की कोशिश करने लगते हैं, जो गलत है। हर कोई अपने आप का मालिक होता है। सबका अपना ड्रीम होता है। बच्चों पर प्रेशर नहीं बनाना चाहिए। कॅरियर में क्या करना है, उन्हें तय करने दें।

ये खबर भी पढ़ें: मोदी सरकार ने अदानी इंफ्रा को दी पीएसपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण की मंजूरी

जिस तरह से फिजिकल हेल्थ का मूल्यांकन किया जाता है, उसी तर्ज पर अब मेंटल हेल्थ के मूल्यांकन का वक्त आ गया है। बच्चों में तनाव काफी स्ट्रीम तक जा रहा है। एक डाक्टर होना मुश्किल है, ऐसे में जान देना कितना दुखद है।

ये खबर भी पढ़ें: International Women’s Day 2025: बोकारो स्टील प्लांट की महिला कर्मचारी-अधिकारी दिखीं नए अंदाज़ में, ये विजेता

आरएसपी के डीआइसी ने कहा-समाज को सोचना चाहिए कि वह किस तरह से सहयोग करे। गलत-सही बताना जरूरी है। लेकिन, किसी पर अपनी सोच को थोपना ठीक नहीं है। फिजिकल हेल्थ के साथ मेंटल हेल्थ पर काम करने की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: न तलवार की धार से, न गोलियों की बौछार से, लोग डरते हैं असुरक्षित काम करने के लिए, सिर्फ गब्बर की मार से

बच्चों का सहयोग करें, दबाव न डालें:सेफी चेयरमैन एनके बंछोर

स्टील एक्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी (Steel Executives Federation of India-SEFI) के चेयरमैन व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर भी डीएनबी डाक्टर के सुसाइड से दुखी हैं। उन्होंने कहा-समय बदल रहा है। बच्चों पर फोर्स नहीं करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह, 5 IAS का ट्रांसफर, पढ़ें डिटेल

बच्चे जैसा करना चाहें, सपोर्ट करें। मन के विरुद्ध जाकर करने से बच्चे स्वीकार नहीं कर पाते हैं। पैरेंट्स ध्यान दें कि 18 साल के ऊपर वाले बच्चों का सहयोग करें, दबाव न डालें। दबाव की बात को नई जेनरेशन स्वीकार नहीं करती है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL, DSP, सेलम के तर्ज पर Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों को राष्ट्रीय छुट्टी में करें डबल वेज का भुगतान

बहुत से पैरेंट्स खुद बेहतर नहीं कर पाए तो बच्चे पर दबाव डालते हैं कि बेहतर करे। वहीं, आसपास किसी दूसरे बच्चों को देखकर उससे तुलना करना भी ठीक नहीं है। तनाव प्रबंधन पर ध्यान दिया जाना चाहिए। सोसाइटी, पैरेंट्स और संस्थान तनाव देते हैं। समय के साथ अपना काम करने दें। जिस काम में रूचि है, वहीं काम करने दें। आमिर खान की मूवी 3 Idiots जरूर देखें। बच्चे को भी मजबूत होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: ईएल इंकैशमेंट बंद नहीं, चालू है, अफवाह से बचें

बच्चों का अच्छा दोस्त बनें और काउंसिलिंग करें: बीएसएल ओए अध्यक्ष एके सिंह

बोकारो स्टील आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह ने सभी पैरेंट्स से अपील किया है कि वे अपने बच्चों पर खास नजर रखें। कॅरियर का ऐसा प्रेशर न बनाएं, जिससे मायूसी हाथ लगे।

ये खबर भी पढ़ें: Earthquake in India: असम, मणिपुर, नागालैंड में भूकंप के झटके, दहशत में लोग

बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ तनाव, विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए काउंसिलिंग की जरूरत है। हर कोई अपने-अपने बच्चों का अच्छा दोस्त बने और काउंसिलिंग करता रहे।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के आवास में बड़ा हादसा टला, हेल्पलाइन सेवा पर उठी अंगुली

जब सफलता का जश्न मनाते हैं तो हार के समय भी सामना करने का जज्बा पैदा करने की ताकत होनी चाहिए। इस हालात को कैसे मैनेज करें, यह समन्वय बनाना सीखना चाहिए। जिंदगी में कुछ भी स्थायी नहीं होता है। निगेटिव पीरियड खत्म करने के बाद हालात सही हो जाते हैं। तनाव और नुकसान परमानमेंट नहीं होता है। इसलिए तरक्की के लिए सब्र जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें: रेलवे विभागीय परीक्षा पेपर लीक, CBI ने किया 1.17 करोड़ बरामद, 26 अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या है भूपेश बघेल के घर ED के छापे का सियासी मायने, कांग्रेसी बजा रहे नगाड़ा, पढ़ें किसने-क्या कहा..
Next: छत्तीसगढ़ में अडानी, जिंदल और एनटीपीसी का 3 लाख करोड़ का निवेश, बनेंगे 4 तरह के पावर प्लांट

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.