Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • वारंट के बावजूद 2 घंटे तक बाहर खड़ी रही CBI, गेट पर थीं विधायक देवेंद्र की मां, पुलिस अफसरों के यहां सन्नाटा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

वारंट के बावजूद 2 घंटे तक बाहर खड़ी रही CBI, गेट पर थीं विधायक देवेंद्र की मां, पुलिस अफसरों के यहां सन्नाटा

26/03/2025 1 minute read
Despite the warrant, the CBI stood outside for 2 hours, MLA Devendra's mother was at the gate, there was silence at the houses of IPS officers

कथित पत्रकार ने ड्यूटी पर तैनात जवान से बत्तमीजी कर दी। इसकी जानकारी सीबीआई को जवान द्वारा दी गई है।

  • सेक्टर 9 स्थित आइपीएस अभिषेक पल्लव और डॉक्टर आनंद छाबड़ा के घर पर सीबीआई की टीम छानबीन करती रही।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। महादेव सट्टा मामले में ईडी के बाद सीबीआई सक्रिय हो गई है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल, विधायक देवेंद्र यादव समेत पुलिस अधिकारियों के घर पर छापेमारी जारी है। सभी घर पर सुबह करीब 7 बजे सीबीआई की टीम पहुंची और घर के अंदर तक आसानी से चली गई। लेकिन विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित आवास पर दो घंटे इंतजार करना पड़ा। सर्च वारंट के बावजूद विधायक के घर में सीबीआई की टीम को प्रवेश करने में समय लगा। गेट पर विधायक की मां मोर्चा संभालें बैठी रहीं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL की सभी इकाइयों में सबसे लायक प्लांट बना बोकारो स्टील प्लांट, मिला ये अवॉर्ड

विधायक देवेंद्र यादव की मां रोज की तरह सुबह दर्शन के लिए सेक्टर 5 स्थित मंदिर गई थीं। लौटने के बाद घर के दरवाजे पर ही बैठ गईं, तब तक सीबीआई की टीम पहुंची। अधिकारियों ने बताया हम लोग सीबीआई से हैं। हमारे पास वारंट है। घर की तलाशी लेनी है। इतना सुनते ही विधायक की मां ने कहा-घर में देवेंद्र यादव नहीं है। उनकी पत्नी हैं। यह सुनते ही सीबीआई की टीम गेट पर ही थम गई।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील पीएसयू के मर्जर पर ध्यान दें, जबरन रिटायरमेंट जनहित में नहीं, सेल अधिकारी लगाएंगे 20 को काला बिल्ला

सीबीआई टीम के साथ महिला सदस्य नहीं थी। इसलिए महिला पुलिस बुलाया गया। तब तक समय लगा। इस बीच पत्नी को बाहर आने के लिए कहा गया। तब तक विधायक को खबर दी गई। समर्थक भी घर पर पहुंचना शुरू हो गए। महापौर नीरज पाल, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह परगनिहा, पार्षद एकांश बंछोर आदि भी पहुंच गए।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: जर्मन कंपनी की मदद से नई सौगात, कर्मचारियों को मिलेगी धूल से निजात

विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) ने अपने समर्थकों को निर्देशित किया कि किसी तरह कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया जाए। सीबीआई को अपना काम करने दें। इसके बाद विधायक समर्थक शांत होकर तमाशा देखते रहे। सुबह 9.30 बजे विधायक देवेंद्र यादव की पत्नी ने गेट खोला। पुलिस की मौजूदगी में टीम अंदर गई।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो जनरल हॉस्पिटल की ओपीडी छोड़ अक्सर लापता रहते हैं धरती के भगवान, मरीज परेशान

इधर-सेक्टर 9 स्थित आइपीएस अभिषेक पल्लव और डॉक्टर आनंद छाबड़ा के घर पर सीबीआई की टीम छानबीन करती रही। खास बात यह है कि दोनों अधिकारियों के घर के अंदर सीबीआई की गाड़ियां घुसी। बाहर किसी को एहसास तक नहीं हो सका कि किसी तरह की कोई छापेमारी की गई।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, क्रेन की स्प्रिंग टूटकर गिरी मजदूर के कंधे पर, बची जान

आनंद छाबड़ा के घर पर एक कथित पत्रकार ने ड्यूटी पर तैनात जवान से बत्तमीजी कर दी। इसकी जानकारी सीबीआई को जवान द्वारा दी गई है। अगर, मामले को सीबीआई ने गंभीरता से ले लिया तो एक्शन होना तय है।

ये खबर भी पढ़ें: हर कोई डूबा रहा होली की मस्ती में, कब्जेदार बोकारो स्टील प्लांट की जमीन पर कर रहे थे कब्जा, अब ध्वस्त

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Durgapur Steel Plant में हंगामा: विरोध-प्रदर्शन, घेराव, सेल कारपोरेट आफिस, डीआइसी को चेतावनी
Next: Mahadev Book Online Betting: सीबीआई ने भूपेश बघेल, विधायक देवेंद्र समेत छत्तीसगढ़, भोपाल, कोलकाता और दिल्ली में 60 स्थानों पर मारा छापा, साक्ष्य जब्त

Related Stories

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.