Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल के इन कर्मचारियों-अधिकारियों का नहीं रुकेगा ईपीएस 95 हायर पेंशन
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

सेल के इन कर्मचारियों-अधिकारियों का नहीं रुकेगा ईपीएस 95 हायर पेंशन

Azmat ali 27/07/2025 1 minute read
EPS 95 higher pension of these employees and officers of SAIL will not be stopped

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ ने सीपीएफ ट्रस्ट पर आपत्ति दर्ज की है। भिलाई स्टील प्लांट, डीएसपी सीपीएफ ट्रस्ट पर विवाद है।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल प्रबंधन ने ट्रांसफर वाले केस का समाधान निकाल लिया है। अब पेंशन का हक मिलेगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (Employees Pension Scheme 1995) को लेकर अच्छी खबर है। ईपीएस 95 हायर पेंशन (EPS 95 Higher Pension) की बाधा को दूर कर दिया गया है। सेल के जो अधिकारी और कर्मचारी ट्रांसफर पर गए हैं, उन्हें उच्च पेंशन से वंचित नहीं किया जाएगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ (Employees Provident Fund Organization-EPFO) की योजना का लाभ मिलेगा। यह कार्मिकों के लिए राहत की खबर है।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो और राउरकेला स्टील प्लांट से ट्रांसफर होकर दूसरे प्लांट गए कार्मिकों के सामने ईपीएस 95 हायर पेंशन को लेकर बाधा उत्पन्न हो गई थी। खासतौर से भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) और दुर्गापुर स्टील प्लांट (Durgapur Steel Plant) के सीपीएफ ट्रस्ट (CPF Trust) पर ईपीएफओ (EPFO) ने आपत्ति जताते हुए पेंशन प्रक्रिया को रोक दिया है।

पेंशन (Pension) फॉर्म को निरस्त कर दिया है। जबकि बोकारो और राउरकेला स्टील प्लांट (Rourkela Steel Plant) के सीपीएफ ट्रस्ट को ईपीफओ ने मंजूरी दी है। वहां उच्च पेंशन की प्रक्रिया चालू है। बीएसएल और आरएसपी में कार्यरत कार्मिक उच्च पेंशन के लिए डिफ्रेंस एमाउंट आदि जमा कर चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें: सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता 2025 का रिजल्ट घोषित, 10 में से 8 पर महिला विजेता, पढ़िए नाम

इसी बीच कुछ अधिकारियों का ट्रांसफर भिलाई स्टील प्लांट और दुर्गापुर स्टील प्लांट कर दिया गया है। ट्रांसफर होते ही उच्च पेंशन की समस्या पैदा हो गई थी। इसका समाधान अब कर दिया गया है। सेल प्रबंधन के फैसले से भिलाई स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्रा को भी सीधेतौर पर फायदा होगा, क्योंकि वह भी बोकारो स्टील प्लांट से भिलाई आए हैं।

ईपीएस 95 हायर पेंशन का फॉर्म निरस्त

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ ने बीएसपी और दुर्गापुर स्टील प्लांट के सीपीएफ ट्रस्ट को लेकर आपत्ति दर्ज की है। ईपीएस 95 हायर पेंशन का फॉर्म निरस्त कर दिया है। जबकि बोकारो और राउरकेला स्टील प्लांट के कार्मिकों को पेंशन का लाभ देने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में इन दोनों प्लांट से ट्रांसफर किए गए कार्मिकों को भिलाई और दुर्गापुर भेजा गया। इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया था।

ये खबर भी पढ़ें: BSP ने पूर्व DGM लक्ष्मण बावने से जबरन मकान कराया खाली, प्रशासनिक अधिकारी को देने की तैयारी, कानूनी लड़ाई शुरू

सेल प्रबंधन ने ये फैसला लिया है

सेल प्रबंधन ने यह फैसला लिया है कि जिस भी कर्मचारी या अधिकारी का ट्रांसफर हुआ है, उनका सीपीएफ और ईपीएस का रखरखाव पुराने कार्यस्थल पर ही होगा। मासिक सीपीएफ अंशदान, वीपीएफ, ऋण आदि मासिक वेतन से वसूल किए जाएँगे और हस्तान्तरित संयंत्र द्वारा हस्तान्तरित संयंत्र ट्रस्ट को ट्रांसफर किए जाएंगे। ऐसे कर्मचारियों के लिए मासिक सदस्य पीएफ खाता बही, हस्तान्तरणकर्ता ट्रस्ट द्वारा सिस्टम में बनाए रखा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले URM में 5MT प्राइम रेल प्रोडक्शन का रिकॉर्ड, हुई दावत

सेफी की मेहनत लाई रंग

सेल प्रबंधन के सामने इस समस्या को सबसे पहले स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी ने उठाया था। सेल कारपोरेट आफिस से ईपीएस 95 के संदर्भ में सभी स्टील प्लांट को निर्णय पर अमल करने का दिशा-निर्देश जारी किया गया है। मई और जून में सेफी की टीम दिल्ली में डटी रही।

सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर, वाइस चेयरमैन नरेंद्र सिंह और अजय कुमार पांडेय, महासचिव संजय आर्या सक्रिय भूमिका निभाए थे। दिल्ली में CPFC कार्यालय एवं सेल कॉर्पोरेट ऑफिस में इस बात पर चर्चा की थी एवं इस पर त्वरित निर्णय लेने के लिए सेल प्रबंधन को सेफी (SEFI) टीम ने आभार व्यक्त किया है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में सेल का लाभ 273% बढ़ा, अमरेंदु प्रकाश बोले…

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant का अपनों पर सितम, थर्ड पार्टी आवंटन पर रहम, कब बदलेगी आवास पॉलिसी, टाउनशिप के कब्जे पर BSP OA भड़का
Next: JCSSI Annual Award Ceremony: राउरकेला स्टील प्लांट की झोली में आए 10 सेफ्टी अवॉर्ड

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.