Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक नाम और फोटो पर चिढ़े, कसा अधिकारियों पर नकेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक नाम और फोटो पर चिढ़े, कसा अधिकारियों पर नकेल

Azmat ali 27/04/2026 (Last updated: 27/04/2026) 1 minute read
Steel Secretary Sandeep Poundrik irked over name and Photo Strict on SAIL Officials

स्टील सेक्रेटरी के तल्ख अंदाज़ का असर हुआ। प्लांट स्तर पर हड़कंप मच गया। जनसंपर्क विभाग को दबी जुबान मैसेज दिया गया।

  • प्रोडक्शन डाउन और फोटो-नाम से सुर्खियां बटोरने वालों की कुंडली तैयार की गई है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल पर सख्त नज़र इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक बनाए हुए हैं। मैनपॉवर कास्ट कम करने के लिए हर तरह का दांव खेल चुके हैं। 40 प्रतिशत तक मैनपॉवर घटाने का आदेश है। साथ ही अधिकारियों को भी अपने रडार पर ले लिया है।

प्रोडक्शन डाउन और फोटो-नाम से सुर्खियां बटोरने वालों की कुंडली तैयार की गई है। एक मीटिंग में इस्पात सचिव ने प्लांट के परफॉर्मेंस का पोस्टमार्टम किया। काफी तल्ख लहज़े को इस्तेमाल किए। प्रोडक्शन डाउन होने से नाराज सेक्रेटरी ने कहा-सिर्फ फोटो छपवाने से रिज़ल्ट अच्छा नहीं हो जाता। दो-टूक बोल दिए कि फोटो और नाम छपवाने से ही सबकुछ अच्छा चल रहा है क्या? मीडिया में सुर्खियां बटोर लेने से प्लांट का रिजल्ट नहीं बदल जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: इस्पात सचिव का सख्त आदेश, प्लांट में मजदूर की मौत पर तुरंत लें एक्शन, 3 साल में हुई मौत और कार्रवाई की मांग ली रिपोर्ट

स्टील सेक्रेटरी के इस अंदाज़ का असर ये हुआ कि प्लांट स्तर पर हड़कंप मच गया। जनसंपर्क विभाग को दबी जुबान मैसेज दिया गया कि अब कोई भी फोटो और नाम कुछ समय के लिए जारी न किए जाएं। बिना नाम के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी की जाए। खास अधिकारियों को इस प्रचार अभियान से दूर रखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से अधिकारियों के वेतन संशोधन समिति गठन की मांग, SEFI ने PRC पर ये कहा…

इसके जद में सेल के कौन-कौन से प्लांट आ रहे हैं या आने वाले हैं, इसकी तस्वीर खुद-ब-खुद साफ हो जाएगी। फिलहाल, इस्पात सचिव की सख्ती का असर प्लांट स्तर पर दिख रहा है। उच्चाधिकारी भी समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर इस्पात सचिव की सोच कहां तक जा रही है। सेल के प्लांट को लेकर क्या प्लानिंग है?

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: क्या 1000 अधिकारी-कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, पहले आएगा CR, फिर लागू होगा परमानेंट VRS…?

सेल कारपोरेट आफिस के अधिकारियों की मानें तो स्टील सेक्रेटरी कुछ बड़ा करने वाले हैं। बड़े परिवर्तन का जुनून सवार हो गया है। परफॉर्मेंस को आधार बनाया जा रहा है। यही वजह है कि खर्चे को कम करने की दिशा में हर तरफ से घेराबंदी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL पेंशन स्कीम, मेडिक्लेम, HRA, आयकर, पर्क्स, अस्पताल, JO प्रमोशन, इंक्रीमेंटल PRP पर SEFI की मैनेजमेंट से हुई बात

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्यपाल रमेन डेका दुर्ग-भिलाई में 28 अप्रैल को, भिलाई निवास भी आएंगे
Next: Good News: कल्याण कॉलेज में अर्डिनो पर प्रैक्टिकल बेस्ड वर्कशॉप, प्रोटोटाइप ड्रोन तैयार, कृषि, रक्षा, मेडिकल पर फोकस

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.