सेल अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए वीआर कैलकुलर भी आ गया है। सीआर को लेकर ये दावा किया जा रहा है। सीआर लिस्ट को कोई इन्कार नहीं कर रहा।
- 20 मई से 20 जुलाई तक का समय तय किया गया है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में Voluntary Retirement Scheme का टार्गेट तय कर दिया गया है। पूरे सेल में 1100 कर्मचारियों और अधिकारियों को कंपनी से विदा होने का मौका दिया जा रहा है। टार्गेट पूरा होते ही सिस्टम को बंद कर दिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि बदलते हालात को देखते हुए वीआर आवेदन करने में बाढ़ आ सकती है। 20 मई से 20 जुलाई तक का समय तय किया गया है।
Bhilai Steel Plant, Rourkela Steel Plant, Bokaro Steel Plant, IISCO Steel Plant, Durgapur Steel Plant, Alloy Steels Plant, Chandrapur Ferro Alloy Plant, Salem Steel Plant, Visvesvaraya Iron and Steel Plant, सेल की खदानों, रांची स्थित इकाइयों, CMO तथा सेल कॉर्पोरेट ऑफिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए वीआर स्कीम लागू की गई है।
बकायदा आवेदन के लिए पोर्टल 20 मई से खोल दिया जाएगा। 20 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। सेल अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए वीआर कैलकुलर भी आ गया है। कार्मिकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
वहीं, सीआर से पहले वीआर लाने को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। कुछ अधिकारियों का कहना है कि कंपनी से जबरिया रिटायरमेंट पर छवि खराब होती है। इसलिए हर स्तर पर प्रबंधन को सुझाव दिए जा रहे थे कि सीआर से बचा जाए।
प्रबंधन ने कुछ सोच-समझकर ही अपना फैसला बदलते हुए वीआर स्कीम को लांच किया है। अब भी सवाल यही है कि क्या सीआर स्कीम आएगी या नहीं…। सेल अधिकारियों का स्पष्ट रूप से कहना है कि सम्मानपूर्वक कंपनी से अलग होने का लोगों को मौका दिया जा रहा है। जो लोग नॉन परफार्मर हैं, उन्हें वीआर से अलग हो जाना चाहिए।
वहीं, गंभीर आरोपों और नॉन परफॉर्मेंस वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून के दायरे में रहते हुए सीआर से बाहर करने का रास्ता खुला हुआ है। सीआर की लिस्ट से कोई इन्कार नहीं कर रहा है।
सेफी चेयरमैन व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछार का कहना है कि प्रबंधन का धन्यवाद कि वीआर स्कीम लेकर आई। सीआर अच्छी चीज नहीं है। सेफी ने लिखित में मांग किया था कि सीआर से बचा जाए।

