Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Durgapur Steel Plant Accident: हॉट मेटल लैडल में गिरा मजदूर, जिंदा जला, लाश देख दहला दिल, 20 दिन हुए थे शादी को
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant Accident: हॉट मेटल लैडल में गिरा मजदूर, जिंदा जला, लाश देख दहला दिल, 20 दिन हुए थे शादी को

Azmat ali 11/07/2026 (Last updated: 11/07/2026) 1 minute read
Durgapur Steel Plant Accident Worker Falls into Hot Metal Ladle Dies

शेख साहिदुल हॉट मेटल के लैडल के अंदर गिर गया। लैडल से धुआं उठता देख कर्मचारी अलर्ट हुए, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

  • हादसे की सूचना मिलते ही प्लांट मेडिकल और अस्पताल परिसर में कर्मचारियों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के दुर्गापुर स्टील प्लांट (डीएसपी) में शुक्रवार देर रात एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। ब्लास्ट फर्नेस-2 क्षेत्र में कार्यरत एक ठेका मजदूर हॉट मेटल से भरे लैडल में गिर गया। चंद मिनटों में उसका शरीर बुरी तरह जल गया और उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान शेख साहिदुल के रूप में हुई है। वह गोल्ड स्टार इंजीनियरिंग कंपनी के माध्यम से कार्यरत था और आरती ग्राम का रहने वाला बताया जा रहा है। सबसे मार्मिक बात यह है कि शेख साहिदुल की शादी महज 20 दिन पहले ही हुई थी। नई जिंदगी की शुरुआत करने वाला युवक अब इस दुनिया में नहीं रहा। इस खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ये खबर भी पढ़ें: Voluntary Retirement Scheme 2026: लक्ष्य से काफी पीछे SAIL, 1000 का टार्गेट, अब तक 640 आवेदन, 20 तक काउंसिलिंग

हादसा रात करीब 11 बजे के बाद हुआ। बताया जा रहा है कि किसी तरह शेख साहिदुल हॉट मेटल के लैडल के अंदर गिर गया। शुरुआत में किसी को इसकी जानकारी नहीं मिली। जब लैडल से धुआं उठता दिखाई दिया, तब कर्मचारियों को अनहोनी का अंदेशा हुआ। इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि गर्म धातु के अत्यधिक तापमान के कारण कुछ ही मिनटों में शरीर बुरी तरह जल गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में क्रेन की मदद से लैडल से शव के अवशेष बाहर निकाले गए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बिजनेस प्लानिंग विभाग का नाम अब ‘कॉरपोरेट स्ट्रेटजी एंड बिजनेस डेवलपमेंट’ SLCC बना ‘पावर स्ट्रेटजी ग्रुप’, ED का पदनाम भी बदला

हादसे की सूचना मिलते ही प्लांट मेडिकल और अस्पताल परिसर में कर्मचारियों की भारी भीड़ जुट गई। घटना को लेकर कर्मचारियों और ठेका मजदूरों में भारी आक्रोश है। मजदूर संगठनों और कर्मचारियों ने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा, मृतक की पत्नी को स्थायी नौकरी तथा माता-पिता के लिए उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की मांग उठाई है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: 30 कर्मचारियों का रिटायरमेंट, 22 अधिकारियों की इसी महीने वीआर से विदाई

घटना के बाद एक बार फिर प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि यदि सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाता और निगरानी व्यवस्था बेहतर होती, तो संभव है कि इस तरह का दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था। मजदूर संगठनों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP हादसे पर भड़के CMD डॉ. अशोक पंडा, वर्चुअल इमरजेंसी मीटिंग में जुड़े SAIL के सभी प्लांट, अधिकारियों पर उतरा गुस्सा

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Voluntary Retirement Scheme 2026: लक्ष्य से काफी पीछे SAIL, 1000 का टार्गेट, अब तक 640 आवेदन, 20 तक काउंसिलिंग
Next: SAIL में लगातार हादसे, BSP बेखबर, पुलपिट में हीट-प्रूफ ग्लास की जगह प्लास्टिक, हत्यारा बनना चाह रहा प्रबंधन…?

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.