Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: एरियर और RMHP की समस्याओं पर गरजा BAKS, कहा-करें समाधान, वरना प्रबंधन होगा परेशान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: एरियर और RMHP की समस्याओं पर गरजा BAKS, कहा-करें समाधान, वरना प्रबंधन होगा परेशान

Azmat ali 11/07/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant BAKS Union office Bearers Interacted with Employees Regarding Issues at the RMHP

वर्ष 2027 के वेज रिवीजन, वर्ष 2017 से लंबित वेज रिवीजन के एरियर, बोनस फॉर्मूला और इंसेंटिव फॉर्मूला में सुधार, नई श्रम संहिता आदि पर चर्चा।

  • कर्मचारियों ने आरएमएचपी विभाग की कई ज्वलंत स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) की आरएमएचपी विभागीय बैठक शनिवार को विभागीय कैंटीन में आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में नियमित कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने वेज रिवीजन से लेकर विभाग की स्थानीय समस्याओं तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और प्रबंधन से शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

बैठक में वर्ष 2027 के वेज रिवीजन, वर्ष 2017 से लंबित वेज रिवीजन के एरियर, बोनस फॉर्मूला और इंसेंटिव फॉर्मूला में सुधार, नई श्रम संहिता के अनुरूप संयंत्र स्तर पर कार्यसमिति के गठन तथा नए श्रम कानूनों के क्रियान्वयन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। यूनियन पदाधिकारियों ने इन मुद्दों पर कर्मचारियों को वर्तमान स्थिति की जानकारी भी दी।

ये खबर भी पढ़ें: RSP में सड़क हादसे: एक कर्मचारी की मौत, दूसरा गंभीर घायल; डिजाइन बिल्डिंग के सामने से हटाइए लोहे की चेन-पोल

स्थानीय समस्याओं पर कर्मचारियों ने जताई नाराजगी

बैठक के दौरान कर्मचारियों ने आरएमएचपी विभाग की कई ज्वलंत स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इनमें जर्जर सड़क और वॉकवे, ड्रेनेज व्यवस्था की खराब स्थिति, सुरक्षा उपकरणों की कमी, झाड़ियों की सफाई, खराब वाटर प्यूरीफायर की मरम्मत, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, कैंटीन और इलेक्ट्रिकल सेक्शन के शौचालयों की खराब स्थिति, सिंटर प्लांट से उड़ने वाली धूल, अटेंडेंस सिस्टम में तीन बार से अधिक सुधार की सुविधा, सीलिंग फैन की उपलब्धता, नियमित मैनपावर में लगातार कमी तथा टिपलर क्षेत्र में रेस्ट रूम की व्यवस्था शामिल रही।

इसके अलावा कर्मचारियों ने हर छह माह में सेफ्टी शूज उपलब्ध कराने, बाटा, लिबर्टी या वुडलैंड ब्रांड के सुरक्षा जूते देने, प्रत्येक वर्ष रेनकोट उपलब्ध कराने, अग्निरोधी ड्रेस देने तथा छोटी-छोटी गलतियों पर कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रवृत्ति पर भी चिंता जताई।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बिजनेस प्लानिंग विभाग का नाम अब ‘कॉरपोरेट स्ट्रेटजी एंड बिजनेस डेवलपमेंट’ SLCC बना ‘पावर स्ट्रेटजी ग्रुप’, ED का पदनाम भी बदला

संघर्ष के लिए कर्मचारियों ने जताई एकजुटता

बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने यूनियन के साथ मिलकर कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ने और आवश्यक होने पर आंदोलन का हिस्सा बनने की सहमति व्यक्त की। बैठक की अध्यक्षता दिलीप कुमार ने की। इस दौरान उपाध्यक्ष मानिक राम मुंडा, महासचिव हरिओम, कोषाध्यक्ष राहुल प्रसाद साव तथा विभागीय प्रतिनिधि सागर कुमार सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: 30 कर्मचारियों का रिटायरमेंट, 22 अधिकारियों की इसी महीने वीआर से विदाई

आंदोलन की चेतावनी
बीएकेएस के महासचिव हरिओम ने कहा कि सेल और बीएसएल प्रबंधन की कार्यशैली अब आरएमएचपी प्रबंधन ने भी अपना ली है। विभाग में स्थानीय समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो यूनियन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

ये खबर भी पढ़ें: BSP में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई से टूटकर गिरा ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन, क्रेन ऑपरेटर जख्मी, ICU में भर्ती

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Exclusive News: सेल में अब फर्जी मेडिकल अनफिट पड़ेगा भारी, नौकरी से निकालने सीआर की तैयारी
Next: बोकारो स्टील प्लांट के 9 अधिकारियों को मिला ‘Executive of the Quarter’ Award

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.