Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • एमएसएमई कलस्टर को अपनाएगा बीएसपी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एमएसएमई कलस्टर को अपनाएगा बीएसपी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 18/07/2026
BSP Ancillary Industries Association to adopt MSME Cluster Read Details

एमएसएमई के ज्वाइंट डायरेक्टर लोकेश परगनिहा ने दी विस्तृत जानकारी। एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता ने एमएसएमई क्लस्टर का स्वागत किया।

  • एंसिलरी एसोसिएशन कार्यालय में एमएसएमई क्लस्टर डेवलपमेंट को लेकर अवेयरनेस प्रोग्राम।
  • एमएसएमई क्लस्टर एक ही शहर या औद्योगिक क्षेत्र में एक ही प्रकार के उत्पाद, सेवा या संबद्ध कार्य करने वाले एमएसएमई उद्योगों का समूह है।
  • 20 से 100 इकाइयां आपस में मिलकर काम करती हैं। इसका मुख्य उद्देश्य छोटे उद्योगों को सामूहिक रूप से मजबूत करना है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। एमएसएमई मंत्रालय ने एमएसएमई डेवलपमेंट एंड फैकल्टेशन ऑफिस रायपुर एवं बीएसपी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सहयोग से शनिवार, 18 जुलाई को भिलाई स्थित एंसिलरी एसोसिएशन कार्यालय में एमएसएमई क्लस्टर डेवलपमेंट को लेकर अवेयरनेस प्रोग्राम किया। एंसिलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता के नेतृत्व में एमएसएमई क्लस्टर एवं अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में एमएसएमई, छत्तीसगढ़ के ज्वाइंट डायरेक्टर, एचओडी लोकेश परगनिहा एवं असिस्टेंट डायरेक्टर दामोदर बेहरा ने एमएसएमई क्लस्टर को लेकर विस्तृत जानकारी दी तथा उद्यमियों की शंका और शिकायत का समाधान बताया।

एमएसएमई के ज्वाइंट डायरेक्टर लोकेश परगनिहा ने बताया कि “एमएसएमई क्लस्टर” एक ही शहर या औद्योगिक क्षेत्र में एक ही प्रकार के उत्पाद, सेवा या संबद्ध कार्य करने वाले एमएसएमई उद्योगों का एक समूह है। इसमें आम तौर पर 20 से 100 इकाइयां आपस में मिलकर काम करती हैं। इसका मुख्य उद्देश्य छोटे उद्योगों को सामूहिक रूप से मजबूत करना है।

उन्होंने बताया कि क्लस्टर के माध्यम से सस्ता कच्चा माल सभी इकाइयाँ मिलकर थोक में खरीदती हैं, जिससे लागत कम हो जाती है। क्लस्टर द्वारा संयुक्त रूप से टेस्टिंग लैब, ट्रेनिंग सेंटर, और वेयरहाउस स्थापित की जा सकती हैं। बेहतर तकनीक और सामूहिक विपणन से इन व्यवसायों की उत्पादकता और बिक्री बढ़ती है।

सिलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता ने एमएसएमई क्लस्टर का स्वागत करते हुए कहा कि भविष्य में एंसिलरी एसोसिएशन इसके लिए रणनीति बनाएगी। एंसिलरी उद्योग एमएसएमई क्लस्टर बनाएंगे ताकि यहां के एमएसएमई और एंसिलरी उद्योग तेजी से आगे बढ़े। सरकार हमें जो भी दिशा निर्देश देगी हम उसका पालन करेंगे। चर्चा के दौरान उद्यमियों ने एमएसएमई क्लस्टर को लेकर उठने वाली शंकाएं भी बताईं जिसका श्री परगनिहा ने सकारात्मक ढंग से समाधान किया और भविष्य में आने वाली परेशानियों को दूर करने का आश्वासन दिया।

बैठक में एमएसएमई और एंसिलरी उद्योगों के समक्ष आ रही समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही उद्योगों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विचार विमर्श हुआ। अंत में तय हुआ कि एमएसएमई क्लस्टर को लेकर एक माह बाद फिर बैठक की जाएगी। इस बीच एमएसएमई और एंसिलरी से जुड़े उद्यमियों से इस विषय पर चर्चा की जाएगी और उनके सुझाव लिए जाएंगे।

बैठक में एंसिलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता,पूर्व अध्यक्ष यूएस गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य एस चौपड़ा, पीसी लालवानी, डी राय चौधरी, महासचिव श्याम अग्रवाल, उपाध्यक्ष शशि भूषण, सचिव वरुण घोष एवं रवि मिश्रा, वरिष्ठ समन्वयक अवि सहगल सदस्य अर्नव झाम्ब , हरीश मुदलियार, राजकरण यादव,राहुल सियाल सहित अन्य उद्यमी उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL में पहली बार माइक्रो टर्बाइन जनरेटर, वेस्ट हीट से Bhilai Steel Plant में बनेगी बिजली, कम करेगा कार्बन फुटप्रिंट
Next: Bhilai Steel Plant में Accidents रोकने की मुहिम में इंटक भी शामिल, हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.