Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सबसे अधिक उत्पादन लागत भिलाई और सबसे कम बोकारो स्टील प्लांट का, लेकिन मुनाफा कम, BAKS ने खोली पोल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सबसे अधिक उत्पादन लागत भिलाई और सबसे कम बोकारो स्टील प्लांट का, लेकिन मुनाफा कम, BAKS ने खोली पोल

Azmat ali 23/06/2025 (Last updated: 23/06/2025) 1 minute read
Durgapur has the highest production cost and Bokaro Steel Plant has the lowest, but profits are low, BAKS reveals the truth

सेल का उत्पादन खर्च 43000 प्रति टन, माल बिक्री औसतन 50000 प्रति टन होने के बावजुद कम मुनाफा पर सवाल।

  • कर पूर्व लाभ तथा कर पश्चात लाभ एबीटा का मात्र 25% ही रह जाता है, जो कहीं न कहीं सेल के ऑडिट रिपोर्ट पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल (SAIL) के उत्पादन लागत तथा बिक्री मुल्य का आँकड़ा इंटरनेट मीडिया पर जारी होने के बाद सेल कर्मी कम मुनाफा पर सवाल उठा रहे है। सेल के सभी पाँच एकीकृत स्टील प्लांटो के उत्पादन लागत का आँकड़ा सार्वजनिक हुआ है। जिसके तहत सबसे अधिक उत्पादन लागत भिलाई स्टील प्लांट का तथा सबसे कम उत्पादन लागत बोकारो स्टील प्लांट का आया है।

ये खबर भी पढ़ें: सीवर लाइन निर्माण देखने पहुंचे आयुक्त, चोर ले जा रहे ढक्कन, कबाड़ियों पर भी हो  FIR

सेल के स्टील प्लांटो का लागत ₹/प्रति टन के हिसाब से

इकाई: लागत
भिलाई: 44493
दुर्गापुर: 43846
राउरकेला: 43268
बोकारो: 41496
बर्नपुर: 41868

ये खबर भी पढ़ें: Bharat Coking Coal Limited के नए सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, PESB ने किया चयन

सेल का प्रोडक्ट का औसत बिक्री मूल्य

फ्लैट प्रोडक्ट (बोकारो, राउरकेला ) — ₹47300 प्रति टन
लॉंग प्रोडक्ट (भिलाई, दुर्गापुर , बर्नपुर ) — ₹52500/टन
आयातित कोल की लागत — ₹18500 प्रति टन

ये खबर भी पढ़ें: SAIL MTT 2025: Central Induction Programme भिलाई में शुरू, BSP, BSL, CMO, चंद्रपुर, RSP, DSP, ISP, SRU को  मिले 57 अफसर

मुनाफा मात्र 3000 करोड़ रुपया

एक टन उत्पाद लागत तथा बिक्री के बीच औसतन ₹7000 का लाभ आने तथा 17 मिलियन टन बिक्री होने के बावजुद मुनाफा मात्र 3000 करोड़ रुपया होने पर सेल कर्मी सवाल उठा रहे हैं। कर्मियों का कहना है कि दिन-प्रतिदिन उत्पादन में नया किर्तिमान बनाया जा रहा है, जिसकी घोषणा सेल तथा उसकी यूनिट प्रबंधन खुद करते रहती है। एबीटा तक आँकड़ा भी काफी अच्छा रहता है, लेकिन उसके बाद कर पूर्व लाभ तथा कर पश्चात लाभ एबीटा का मात्र 25% ही रह जाता है, जो कहीं न कहीं सेल के ऑडिट रिपोर्ट पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन पर मोदी सरकार का बड़ा दावा, दी जा रही 98% उच्च पेंशन

हरिओम ने खोले पोल, पढ़ें

बीएकेएस अध्यक्ष हरिओम ने कहा-पिछले 6-7 सालों में सेल का कुल एबीटा 60000 करोड़ रुपया से अधिक है। इस वर्ष भी 11000 करोड़ रुपया से अधिक है। फिर भी कर पूर्व लाभ मात्र 3000 करोड़ रुपया ही प्रदर्शित किया गया है। प्रत्येक वर्ष 6000-7500 करोड़ रुपया कैपेक्स में खर्च किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास योजना में मिलेगा मकान, भिलाई में 17 जून को निकलेगी लाटरी

सेल का ऋण भी कम हो रहा है, जो साबित करता है कि कर्मियों के मेहनत से कमाए पैसे के कॉपर्स लगाया जा रहा है, जबकि कर्मियों के कई माँगों को एक दशक से अधिक समय से अटकाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: बधाई हो: मैत्री बाग में जल्द आएगा तेंदुआ और भालू का जोड़ा, जाएगा 24 सांभर

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिक गाएंगे हिंदी और गैर हिंदी में गाना, आप जरूर आना
Next: सेल दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारी करेंगे हड़ताल, ईडी वर्क्स को सौंपा नोटिस

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.